Unified Pension Scheme के आने के बाद अब हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी? जानिए इन 7 अहम सवालों के जवाब
केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान दो दिन पहले ही एकीकृत पेंशन योजना , यानी यूनिफ़ाइड पेंशन स्कीम को मंज़ूरी दी है, और यह स्कीम वित्तवर्ष 2025-26 से लागू कर दी जाएगी.
दो दिन से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी यही हिसाब-किताब लगाने में उलझे हैं कि इस स्कीम को चुन लेने के बाद रिटायर होने पर उनकी पेंशन कितनी बनेगी. आइए, आज आपको बताते हैं कि कितनी बेसिक सैलरी वाले सरकारी कर्मचारी को रिटायर होने पर न्यूनतम कितनी पेंशन मिलेगी.सरकार की घोषणा के अनुसार, सभी कर्मचारियों को योजना में किए गए अंशदान पर पेंशन का लाभ दिया जाएगा. इस योजना को अपनाने वालों को एक लाभ यह भी होगा कि कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी तथा महंगाई भत्ते के जोड़ का 10 प्रतिशत ही अंशदान देते रहेंगे, परंतु इस योजना के अंतर्गत सरकार का योगदान अब तक दिए जा रहे 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत कर दिया गया है.निश्चित पेंशन की गारंटी करने वाली इस योजना के तहत कर्मचारी के अंशदान के फलस्वरूप बना कॉरपस ही पेंशन की राशि तय करेगा, परंतु हर उस कर्मचारी को न्यूनतम पेंशन बेसिक सैलरी के हिसाब से दी जाएगी, जिसका सेवाकाल 25 साल या उससे अधिक का हो चुका है. कॉरपस के चलते पेंशन की राशि अधिक भी हो सकती है, लेकिन न्यूनतम पेंशन का फ़ॉर्मूला रहेगा, रिटायरमेंट से पहले के 12 महीने की बेसिक सैलरी के औसत का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया ही जाएगा, और इस राशि पर सरकार द्वारा साल में दो बार संशोधित की जाने वाली महंगाई राहत भी दी जाएगी.इसी योजना में पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है, जो कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उसके आश्रितों को दी जाएगी. यह राशि कर्मचारी की तय पेंशन का 60 फ़ीसदी होगी, जिस पर महंगाई राहत भी दी जाएगी.आइए देखते हैं UPS के तहत पेंशन का हिसाब-किताबयदि किसी कर्मचारी की रिटायरमेंट से पहले के 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी ₹50000 होगी, तो उसे ₹25000 न्यूनतम निश्चित पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे, जिस पर कर्मचारी को ₹12500 महंगाई राहत भी दी जाएगी, यानी उस कर्मचारी को न्यूनतम मासिक पेंशन के तौर पर ₹37500 मिलेंगे.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इसी कर्मचारी का निधन हो जाने की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उसके आश्रित परिवार को पेंशन राशि ₹25000 का 60 प्रतिशत, यानी ₹15000 पारिवारिक पेंशन के तौर पर दिया जाएगा, जो महंगाई राहत जोड़कर ₹22500 हो जाएगा.इसी तरह, हमारे चार्ट में आप देख सकते हैं कि रिटायरमेंट से पहले के 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी ₹50000, ₹60000, ₹70000, ₹80000, ₹90000, ₹100000, ₹110000, ₹120000, ₹130000, ₹140000, ₹150000, ₹160000, ₹170000, ₹180000, ₹190000, ₹200000, ₹210000, ₹220000, ₹230000, ₹240000 तथा ₹250000 होने पर किसे कितनी पेंशन हासिल होगी, और किसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में कर्मचारी का देहावसान हो जाने पर उसके परिवार को पारिवारिक पेंशन के रूप में कितनी राशि हासिल होगी.
UPS Pension Calculator UPS Pension Calculator Pension Under UPS एकीकृत पेंशन योजना यूपीएस पेंशन कैलकुलेटर यूपीएस पेंशन कैलकुलेटर यूपीएस में पेंशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NIRF Ranking 2024: दिल्ली में करनी है पढ़ाई तो ये हैं टॉप 9 इंस्टीट्यूटTop NIRF Ranked Colleges Delhi 2024: दिल्ली में अगर आपको इंजीनियरिंग मेडिकल या फिर किसी और की पढ़ाई करनी है तो हमने यहां टॉप 9 संस्थानों की एक लिस्ट तैयार की है.
Read more »
GST: चार साल में 1.20 लाख करोड़ की जीएसटी चोरी; 59000 फर्जी कंपनियों की चल रही जांच, अब तक 170 गिरफ्तारपिछेल चार सालों मे देश में एक लाख 20 हजार करोड़ की जीएसटी चोरी की गई है। अभी भी 59 हजार कंपनियों क जांच चल रही है।
Read more »
Video: घर पर ही बना डाले जहाज, हवा में उड़ने के सपने को ऐसा किया पूराAmethi News: हवाई जहाज या तो आसमान में दिखता है या फिर हवाई अड्डे पर, लेकिन अमेठी में एक शख्स का जब Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
UPS: 40 हजार रुपये है बेसिक सैलरी, यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत कितनी मिलेगी पेंशन? समझिए पूरा गणितUPS Calculation: यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारी के 25 साल नौकरी करने पर रिटायर होने के बाद उसकी पिछले 12 महीने की बेसिक सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के रूप दिया जाएगा.
Read more »
कांग्रेस जैसे OPS का वादा नहीं, डायरेक्ट UPS का फायदा... बीजेपी ने चला पेंशन पॉलिटिक्स का मास्टरस्ट्रोकUPS Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन योजना के तहत, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के जरिए मुद्रास्फीति समायोजन के साथ पिछले 12 महीनों के औसत वेतन का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा.
Read more »
UPS Calculation: 60, 70, 80 हजार बेसिक सैलरी... तो कितनी मिलेगी पेंशन? समझिए UPS का गणितफैमिली पेंशन- कर्मचारी के पेंशन का 60 फीसदी दिया जाएगा. वहीं अगर कर्मचारी ने 10 साल या उससे ज्यादा भी नौकरी की है तो उसे मिनिमम पेंशन के तौर पर 10 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे.
Read more »
