UP Govt Jobs 2025 Apply: यूपी में एक साथ दो नई भर्तियां निकली हैं। तैयारी कर रहे उम्मीदवार लास्ट डेट निकलने से पहले ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
UPPSC Recruitment 2025: यूपी में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक नहीं बल्कि एक साथ दो नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट और असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। दोनों भर्तियों के लिए 3 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.
up.nic.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 आवेदन करने का समय दिया गया है। ऐसे में इस तारीख तक या इससे पहले कभी भी आप फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। UPPSC Bharti 2025: पद की डिटेल्स श्रेणी असिस्टेंट टाउन प्लानर वैकेंसी रिसर्च असिस्टेंट वैकेंसी अनारक्षित 00 02 एससी 04 00 एसटी 00 00 ओबीसी 04 01 ईडब्ल्यूएस 00 00 कुल 08 03 योग्यता क्या चाहिए? शैक्षिक योग्यता: रिसर्च असिस्टेंट के पद पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बीटेक अथवा बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा के साथ ए.एम.आई.ई डिग्री होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिए T&C प्लानिंग में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स, अमेरिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स वाले भी योग्य हैं। आयुसीमा: दोनों पदों पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक मान्य होगी। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि के मुताबिक देखें तो अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। सैलरी: असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर चयनित उम्मीदवारों लेवल 10 के मुताबिक 15600 से 39100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं रिसर्च असिस्टेंट को लेवल 07 के आधार पर 44900 से 142400 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। रिसर्च असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन- UPSC Research Assistant Vacancy 2025 Notification PDF असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती नोटिफिकेशन-UPPSC Assistant Town Planner Vacancy 2025 Notification PDFअप्लाई कैसे करें? एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। यहां Recruitment सेक्शन में आपको चल रही भर्तियों के लिंक नोटिफिकेशन नजर आएंगे। आपको स्टेट प्लानिंग इंस्टीट्यूट और हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के सामने हरे बॉक्स में Apply का टैब नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। आपको पहले OTR प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद Authenticate with OTR के लिंक पर क्लिक करें। Yes ऑप्शन पर टिक करके आगे बढ़ें। अब आपके सामने फॉर्म भरने का आगे का प्रोसेस खुल जाएगा। इसमें स्टेप बाय स्टेप अपनी सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें। फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
Up Assistant Town Planner Vacancy 2025 Up Research Assistant Vacancy 2025 Apply Up Govt Jobs 2025 Apply Assistant Town Planner Salary Research Assistant Engineering Jobs 2025 यूपी सरकारी नौकरी के फॉर्म रिसर्च असिस्टेंट के लिए क्या-क्या चाहिए? रिसर्च असिस्टेंट वैकेंसी 2025 योग्यता सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ನ.13 ರಿಂದ 19 ರ ವರೆಗೆ ಬಳ್ಳಾರಿಯಲ್ಲಿ ಅಗ್ನಿವೀರ್ ನೇಮಕಾತಿ ರ್ಯಾಲಿಜೂನ್ 30, 2025 ರಿಂದ ಜುಲೈ 10 , 2025 ವರೆಗೆ ನಡೆಸಲಾದ ಆನ್ಲೈನ್ ಸಾಮಾನ್ಯ ಪ್ರವೇಶ ಪರೀಕ್ಷೆಯಲ್ಲಿ ಅರ್ಹತೆ ಪಡೆದ ಅಗ್ನಿವೀರ್ ವರ್ಗಗಳ ಅರ್ಜಿದಾರರನ್ನು ವರ್ಗವಾರು ರ್ಯಾಲಿಗೆ ಆಹ್ವಾನಿಸಲಾಗಿದೆ.
Read more »
UPPSC PCS Result Date 2025: कब आएगा यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, जानें संभावित डेटउत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जल्द ही UPPSC PCS Prelims Result 2025 जारी किया जा सकता है। नतीजों के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
Read more »
BSF Vacancy 2025: बंद होने वाले हैं बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन, 10वीं पास को ₹69100 तक मिलेगी सैलरीBSF GD Constable Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया बंद होने वाली है। 10वीं पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का लास्ट चांस है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.
Read more »
EPFO की एंप्लॉयी एनरोलमेंट स्कीम: कंपनी अपने पुराने कर्मचारियों को EPF में एनरोल करेंगी, काटे गए पैसे भी जम...EPFO Employee Enrollment Scheme 2025 Eligibility Benefits (Question And Answer) Explained; Follow EES 2025 EPF Coverage, How To Apply Details, Information On Dainik Bhaskar.
Read more »
PNB Vacancy 2025: ये डिग्री पंजाब नेशनल बैंक में दिला सकती है ₹85000 वाली जॉब, ऑफिसर पदों पर 750 वैकेंसीNew Bank Jobs 2025 Apply: पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका आ गया है। कोई भी ग्रेजुएट फॉर्म भर सकता है। सैलरी भी अच्छी मिल रही है।
Read more »
UPPSC Vacancy 2025: सहायक नगर नियोजक और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाईयूपीपीएससी की ओर से सहायक नगर नियोजक और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर तक इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Read more »
