UPPCS PCS Exam Date 2024: पीसीएस प्रीलिम्स की नई तारीखों से RO/ARO परीक्षा पर संकट के बादल, टलने के आसार बढ़े

Prayagraj-General News

UPPCS PCS Exam Date 2024: पीसीएस प्रीलिम्स की नई तारीखों से RO/ARO परीक्षा पर संकट के बादल, टलने के आसार बढ़े
UPPCS PCS Exam Date 2024RO ARO ExamRO ARO Exam Scheduled
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 53%

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सांसे पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने में फूल रही हैं। 26-27 अक्टूबर को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब सात और आठ दिसंबर को कराने की योजना बन गई है। साफ है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तुलना में उम्मीदवारों की दोगुनी संख्या वाली समीक्षा अधिकारी आरओ/सहायक समीक्षा अधिकारी एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा के भी टलने...

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। UPPCS PCS Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सांसे पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने में फूल रही है। 26-27 अक्टूबर को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब सात और आठ दिसंबर को कराने की योजना बन गई है। साफ है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तुलना में उम्मीदवारों की दोगुनी संख्या वाली समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के भी टलने के आसार प्रबल हैं। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है वहीं दिसंबर में ही सात और आठ को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा संभावित है। जाहिर है कि एक ही महीने में दो बड़ी परीक्षाएं आयोग की मुश्किलें बढ़ाएंगी और संभव है कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी टाल दी जाए। पिछले साल 51 केंद्राें पर हुई थी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आरओ/एआरओ परीक्षा में 10.

70 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 5.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछले साल आरओ/एआरओ 58 और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 51 केंद्राें पर हुई थी। इस वर्ष सात और आठ दिसंबर को संभावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग ने 51 जिलों के जिलाधिकारियों से ही केंद्रों की सूचना मांगी है, इस आधार पर आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी पिछले साल की तरह 58 केंद्रों पर ही हो सकती है, ऐसा होने पर केंद्रों की कमी का तोड़ निकालना मुश्किल होगा। केंद्रों की कमी के कारण ही आयोग ने आरओ/एआरओ की परीक्षा योजना ही बदलते हुए दो पालियों में होने वाली परीक्षा को तीन घंटे की एक पाली में समाहित कर दिया था। उद्देश्य था कि आरओ/एआरओ की परीक्षा तीन-तीन घंटे के तीन सत्रों में आयोजित कर ली जाए। यह भी पढ़ें- 'पत्नी से शारीरिक संतुष्टि नहीं तो सभ्य समाज में कहां जाएगा पति': हाई कोर्ट पीसीएस की तरह इसमें भी दो दिन लगेंगे। उधर पीसीएस परीक्षा सात और आठ दिसंबर कराने की तैयारी के बीच इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आयोग ने केंद्रों की समस्या का निराकरण कर लिया गया है पर अब आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत 10.70 लाख उम्मीदवारों के लिए तीन-तीन घंटे के तीन सत्रों में केंद्रों की तलाश आसान नहीं होगी। केंद्रों की कमी, परीक्षार्थियों की अधिक संख्या और दिसंबर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के बीच 22 दिसंबर को प्रस्तावित आरओ/एआरओ की परीक्षा भी प्रभावित होनी तय है। इस सप्ताह पीसीएस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेगा आयोग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को कराए जाने की तैयारी के बीच इस सप्ताह होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में तिथियों पर आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में कराने का निर्णय होता है पर आयोग के लिए 22 दिसंबर को प्रस्तावित आरओ/एआरओ परीक्षा कराना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। इससे यह परीक्षा भी टलने के पूरे आसार हैं। यह भी पढ़ें- UPPSC Exam: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में कराएगा आयोग, पढ़िए कब तक जारी होगी डेट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UPPCS PCS Exam Date 2024 RO ARO Exam RO ARO Exam Scheduled PCS Prelims New Scheduled PCS Prelims Exam Date PCS Prelims Exam In December UPPSC Pcs Exam Syllabus Hindi News Government Exam Up News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSSSC JE 2024: यूपी में सरकारी नौकरी, ये रहा एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेसUPSSSC JE 2024: यूपी में सरकारी नौकरी, ये रहा एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेसUPSSSC Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर पदों की 4612 वैकेंसी की भर्ती के लिए यह UPSSSC परीक्षा 2024 उत्तर प्रदेश के अलग अलग केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी.
Read more »

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, गाजा संकट पर गहरी चिंता जताईपीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, गाजा संकट पर गहरी चिंता जताईपीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, गाजा संकट पर गहरी चिंता जताई
Read more »

SSC CHSL 2024 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल 2024 की एग्जाम डेट फाइनल, जानिए कब है आपका पेपरSSC CHSL 2024 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल 2024 की एग्जाम डेट फाइनल, जानिए कब है आपका पेपरSSC CHSL Tier II Exam Date: एसएससी सीएचएसएल टियर-I परीक्षा 1 से 11 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 7 सितंबर, 2024 को घोषित किए गए थे.
Read more »

PCS Pre Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के लिए केंद्रों का निर्धारण जल्द, एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पूर्व होंगे उपलब्धPCS Pre Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के लिए केंद्रों का निर्धारण जल्द, एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पूर्व होंगे उपलब्धउत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना है। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। केंद्रों की कमी को देखते हुए आयोग इस बार परीक्षा सभी 75 जिलों में करवाने पर विचार कर रहा...
Read more »

TET Exam Date 2024: उत्तराखंड टीईटी एग्जाम 2024 का शेड्यूल, शिफ्ट और टाइमTET Exam Date 2024: उत्तराखंड टीईटी एग्जाम 2024 का शेड्यूल, शिफ्ट और टाइमUTET Exam Date: उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और तलाशी प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शिफ्ट समय से कम से कम दो घंटे पहले निर्धारित परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा.
Read more »

UPPSC PCS 2024 Exam: टल सकती है यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा, सचिव ने लिखा पत्र, जानें यहां तमाम डिटेलUPPSC PCS 2024 Exam: टल सकती है यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा, सचिव ने लिखा पत्र, जानें यहां तमाम डिटेलUPPSC PCS 2024 Date: यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रीलिम्स की परीक्षा टल सकती है. लेकिन अभी तक आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर के लिए प्रस्तावित है. अगर आप भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:54:36