यूपी के बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है। हैदरगंज चार मीनारी मस्जिद और कच्ची कालोनी में छापेमारी कर 14 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। लोग घरों में एसी और कूलर चोरी की बिजली से चला रहे थे। अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कनेक्शन काट दिए...
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए अपट्रान के अधिशासी अभियंता ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह छह बजे हैदरगंज, चार मीनारी मस्जिद व कच्ची कालोनी में छापा मारा। छापे के दौरान 14 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। लोग घरों में एसी व कूलर चोरी की बिजली से चल रहे थे। अभियंताओं ने जगाया और वीडियो बनाकर बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कनेक्शन काट दिए। अधिशासी अभियंता कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान करीब 25 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। जांच के दौरान टीम ने पाया कि सभी बिजली चोर कटिया लगाकर चोरी कर रहे थे। इनमें ओम शंकर जायसवाल, मेराज, उसमान, मुन्ना, जग्गू, गुफरान, जैबुनिशा, कल्लो, प्रवीन, मोहसिन, शाहनवाज, विजय, नजमा बेगम और रिजवान के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अभियंताओं ने बताया कि जुर्माना व एसेसमेंट जमा करने के बाद ही बिजली कनेक्शन जोड़े जांएगे। अगर इस दौरान किसी बिजली चोर ने स्वयं कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गोमतीनगर, उदयगंज व लक्ष्मणपुरी में रहेगा बिजली संकट गोमतीनगर के विश्वास खंड बिजली घर से जुड़े विजय खंड एक, दो और उजरियाव में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली संकट रहेगा। इस इलाके में पेड़ों की छटाईं के कारण बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं, जर्जर तार बदलने के कारण इंदिरा नगर सेक्टर 14 न्यू बिजली घर से संबंधित परमेश्वर विहार में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच बिजली नहीं आएगी। इंदिरा नगर के अधिशासी अभियंता शोभित दीक्षित ने बताया कि एचएएल बिजली घर से संबंधित नीलगिरी, लक्ष्मणपुरी, ए ब्लाक, कैलाश कुंज, नारायण नगर की बिजली शनिवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक प्रभावित रहेगी। हुसैनगंज के अंतर्गत आने वाले एबट रोड उपकेंद्र से संबंधित उदयगंज व आसपास सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा। यहां जर्जर केबल बदलने का काम किया जाएगा। अपट्रान उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि सात सितंबर को नूरबाड़ी न्यू बिजली घर से संबंधित क्षेत्र नूरबाड़ी, दरगाह, कटरा, रूस्तम नगर, फाजिल नगर, मंसूर नगर, पुराना चबूतरा, काजमैन रोड, नौबस्ता आंशिक, मातादीन रोड व नजफ में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली संकट रहेगा। इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में I.
N.D.I.A गठबंधन के साथ या अकेले लड़ेगी सपा? अखिलेश यादव ने बता दिया
Up News Uppcl Up Electricity Up Latest News Uttar Pradesh Hindi News Electricity Department Lucknow News Lucknow Latest News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोर्ट में सिपाही को चकमा देकर बंदी फरार, मचा हड़कंप; पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्जGhaziabad News गाजियाबाद में शुक्रवार को कोर्ट में पेशी पर आया बंदी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। इससे कचहरी में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं कवि नगर थाने में सिपाही और फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी फरार बंदी की तलाश में जुट गए हैं। जानिए पूरा मामला क्या...
Read more »
UPPCL: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ और अमेठी समेत 7 से ज्यादा जिलों में पकड़ी गई 90 किलोवाट बिजली चोरीUPPCL उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी की घटना सामने आई। यह चोर कहीं कटिया लगाए हुए पकड़े गए तो कहीं मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली थानों में मुकदमे दर्ज करते हुए कनेक्शन काट दिए गए...
Read more »
UP News: प्रधान पिता की हत्या का लिया बेटे ने बदला, पंचायत में गोलियों से भूना...लोगों में आक्रोशमृतक के भाई ने प्रधान के बेटे सहित गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
Read more »
UPPCL: फिरोजाबाद में टीम ने मारा छापा तो पकड़ी चोरी, दीवार के पीछे बिजली से चार्ज हो रहे थे 15 ई-रिक्शाबिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की टीम अभियान चला रही है। फिरोजाबाद के हिमायूंपुर में चेकिंग की गई तो बड़ा खेल सामने आया। एक बाउंड्रीवाल के पीछे चोरी से एक दर्जन से अधिक रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। टीम ने मौके से चार्जर और ईरिक्शा जब्त किए हैं। वहीं दस हजार से अधिक का बिजली होने पर कई लोगों की बिजली काट दी...
Read more »
अयोध्या में कैंटोनमेंट बोर्ड पर CBI छापा, सपा नेता ने लगाया था करोड़ों की हेराफेरी का आरोपAyodhya News: अयोध्या के छावनी परिषद कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय पर सीबीआई ने छापा मारा है, कार्यालय के दोनों गेटों पर ताला मारकर सीबीआई की टीमें पूछताछ कर रही हैं.
Read more »
UPPCL: इटावा में 8500 बिजली उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, विभाग ने की कार्रवाई की तैयारीUPPCL इटावा के बकेवर विद्युत उपखंड में 8500 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक बिजली का बिल नहीं भरा है। विभाग अब उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उपखंड में कुल 36348 घरेलू उपभोक्ता हैं। कुछ ऐसे भी उपभोक्ता थे जिनके मकान गिर गए या कनेक्शन धारक की मृत्यु हो गई और मकान बंद पड़ा हुआ...
Read more »
