बैंक के अलावा, आपने जिस सर्विस प्रोवाइडर (फोनपे, पेटीएम, गूगल-पे सहित अन्य) के जरिए पेमेंट की है, उसके कॉल सेंटर पर भी कॉल करके जानकारी दे सकते हैं. यूटिलिटीज
UPI Payment: कई बार होता है कि हम गलत यूपीआई पर पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में आप कैसे उस पैसे को वापस पा सकते हैं और इसके क्या नियम हैं, आइये जानते हैं.पहले लोग कैश या फिर बैंक के जरिये एक-दूसरे को पैसा देते थे लेकिन अब वह तरीका बदल गया है.
लोग बिना कैश के अब एक-दूसरे को पेमेंट कर सकते हैं. यह सब काम अब बस चुटकियों का हो गया है. लोगों के पास अब मोबाइल है और मोबाइल में यूपीआई. यूपीआई ने मनी ट्रासंफर को आसान बना दिया है. लेकिन यही चुटकियों का काम कभी-कभी हमसे गलतियां करवा देता है. आपसे एक नंबर भी इधर-उधर हुआ तो पूरा पैसा किसी और को चला जाएगा. लेकिन ऐसे मामले में आपको कैसे रिफंड मिलेगा, इसके कुछ नियम है, आइये आज ऐसे ही नियमों के बारे में जानते हैं. यूपीआई से पेमेंट करने के बाद आप सबसे पहले अपने अकाउंट को चेक करें कि आपके द्वारा किया गया पेमेंट सही है या फिर नहीं. अगर आपको तुरंत अपनी गलती का पता चल जाएगा तो आप आसानी से रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. इस बारे में आपको जितना लेट पता चलेगा उतनी ही दिक्कत आपको आएगी. गलत पेमेंट की जानकारी लगते ही आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करना है और उन्हें इस बारे में सूचना देनी है. बैंक के अलावा, आपने जिस सर्विस प्रोवाइडर के जरिए पेमेंट की है, उसके कॉल सेंटर पर भी कॉल करके जानकारी दे सकते हैं. आप टोल फ्री नंबर- 18001201740 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. कॉल पर आपको पेमेंट की पूरी जानकारी देनी होगी. आरबीआई का नियम है कि अगर आपने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को गलत यूपीआई पेमेंट की जानकारी दे दी है तो आपको जल्द रिफंड मिल सकता है.आप एनपीसीआई के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एनपीसीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर आपको What we do ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां कंप्लेंट ऑपशन पर आपको सभी जानकारी देनी होगी. रिफंड पेमेंट पाने के लिए आपको तीन दिन के अंदर शिकायत करनी होगी. ऐसे में आपके रिफंड के चांस बढ़ जाते हैं. अगर आपको तीस दिन में रिफंड नहीं मिलता है तो बैंकिंग लोकपाल में आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SSC Exam Preparation: एसएससी की तैयारी करने के लिए IIT कानपुर ने लॉन्च किया SATHEE SSC प्लेटफॉर्मIIT Kanpur SATHEE SSC: अगर आप भी इसके माध्यम से तैयारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट sathee.iitk.ac.in पर जाकर ले सकते हैं.
Read more »
गलत UPI Pin कितनी बार कर सकते हैं एंटर, इस लिमिट के बाद आपका बैंक ब्लॉक कर देता है यूपीआई पेमेंटऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है।क्या आप जानते हैं यूपीआई पेमेंट के लिए यूपीआई पिन याद रखना कितना जरूरी है। गलत यूपीआई पिन के साथ बैंक आपकी यूपीआई पेमेंट्स को ब्लॉक कर सकता है। अगर आप अपना यूपीआई पिन भूल जाएं तो यही सलाह दी जाती है कि आप एक नया पिन सेटअप...
Read more »
8 Seater Bugdet Car: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती 8 सीटर कारें, बड़ी से बड़ी फैमली मजे से हो जाएगी इनमें फिटफैमिली कार खरीदना चाहते हैं तो ये पांच सबसे बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. जिसमें 8 लोग आसानी से बैठकर कहीं सफर कर सकते हैं.
Read more »
8 Seater Bugdet Car: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती 8 सीटर कारें, बड़ी से बड़ी फैमली मजे से हो जाएगी इनमें फिटफैमिली कार खरीदना चाहते हैं तो ये पांच सबसे बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. जिसमें 8 लोग आसानी से बैठकर कहीं सफर कर सकते हैं.
Read more »
8 Seater Bugdet Car: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती 8 सीटर कारें, बड़ी से बड़ी फैमली मजे से हो जाएगी इनमें फिटफैमिली कार खरीदना चाहते हैं तो ये पांच सबसे बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. जिसमें 8 लोग आसानी से बैठकर कहीं सफर कर सकते हैं.
Read more »
Wrong UPI Payment: जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी पर भेज दिए पैसे, अब वापसी के लिए जल्द से जल्द करें शिकायतWrong UPI Payment यूपीआई पेमेंट की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। किराने के सामान से लेकर मॉल में शॉपिंग के लिए भी हम यूपीआई करते हैं। ऐसे में कई बार जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस स्थिति में आपको कहां शिकायत करना चाहिए ताकि आपको जल्द से जल्द रिफंड...
Read more »
