Jabalpur News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर समोसा विक्रेता ने UPI ट्रांजैक्शन फेल होने पर एक यात्री से जबरन महंगी घड़ी उतरवा ली. प्लेटफार्म 5 पर हुई इस घटना का 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Jabalpur Railway Station: जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने रेलवे सुरक्षा और वेंडर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक रेल यात्री ने समोसा खरीदा और UPI से भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया.
जैसे ही ट्रेन चलने लगी यात्री प्लेटफॉर्म छोड़ने लगा, तभी वेंडर ने उसकी कॉलर पकड़ ली और जबरन उसकी कलाई से महंगी घड़ी उतरवा ली. यह पूरी घटना 34 सेकंड के वीडियो में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. UPI पेमेंट फेल होते ही वेंडर ने की बदतमीज़ी दरअसल, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक समोसा बेचने वाले ने एक यात्री का UPI ट्रांजैक्शन फेल होने पर उससे बदतमीजी और ज़बरदस्ती महंगी घड़ी छीन ली. प्लेटफॉर्म 5 पर हुई इस घटना का 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वेंडर यात्री का कॉलर पकड़कर उसे ट्रेन में चढ़ने से रोकता है और फिर घड़ी निकाल लेता है. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया. जबलपुर डिविजनल रेलवे मैनेजर ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया. जबरन पेमेंट करने पर मजबूर स्टेशन पर हुई इस घटना को ऑनेस्ट क्रिकेट लवर नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने X पर शेयर किया. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफ़ॉर्म से निकल रही है. एक पैसेंजर बिना समोसा लिए ट्रेन के पास जाने की कोशिश करता है, तभी वेंडर उसे रोकता है और उसका कॉलर पकड़ लेता है. जैसे ही पैसेंजर जाने की कोशिश करता है, वेंडर जबरन पेमेंट करने को मजबूर कर रहा है. और ज़बरदस्ती उसकी कलाई घड़ी उतरवा लेता है. इसे देखकर हर कोई गुस्से में आ गया. मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Samosa Vendor Misconduct Passenger Safety Indian Railways UPI Payment Failure Issue Railway Vendor License Cancellation Digital Payment Security Tips जबलपुर रेलवे स्टेशन घटना समोसा वेंडर ने घड़ी छीनी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New rules of UPI Transaction: ১৫ তারিখ আসছে, GPay-PhonePe-paytm বদলে যাবে! আপনি তৈরি তো? সব আপডেট জেনে নিন...UPI Limit Hiked Google Pay PhonePe Paytm Users Can Now Transfer Up to Rs 10 Lakh
Read more »
UPI UPDATE: নগদ টাকা লাগলে মুশকিল আসান, ATM যেতেই হবে না! ফোনে Gpay-Phonepay-PayTM থাকলেই হবে... বড় আপডেট...UPI Update Soon Withdraw Upto Rs 10000 Using UPI At Over 20 Lakh BCs Reports
Read more »
भूल जाओ UPI ID, अब बनाओ पसंद का UPI नंबर, सरकारी ऐप पर मिल रहा फीचर, समझें पूरा प्रोसेसUPI ID के बारे में तो आपको पता होगा लेकिन क्या आप UPI नंबर के बारे में जानते हैं? दरअसल अब आप अपनी पसंद का UPI नंबर सेट करके उसे UPI पेमेंट्स पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके दो बड़े फायदे हैं कि एक तो आपको बैंक की लंबी-चौड़ी UPI ID को याद नहीं रखना पड़ता और दूसरा इससे आपके फोन नंबर जैसी पर्सनल जानकारी UPI ID की शक्ल में दूसरों के साथ शेयर...
Read more »
வங்கிக் கணக்கில் பணம் இல்லாமலேயே UPI பேமென்ட் செய்யலாமா? புதிய வசதிUPI Payment : வங்கிக் கணக்கில் பணம் இல்லாமலேயே UPI பேமென்ட் செய்வது எப்படி? என்பதை இங்கே பார்க்கலாம்.
Read more »
ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಹೊಸ ಶಕೆ ಆರಂಭ! ಇನ್ನುಮುಂದೆ ಅಕೌಂಟ್ನಲ್ಲಿ ಹಣ ಇಲ್ಲದಿದ್ರೂ UPI ಮೂಲಕ ಹಣ ಪಾವತಿಸಬಹುದು.! ಹೇಗೆ ಅಂತ ತಿಳಿದರೆ ಅಚ್ಚರಿಪಡ್ತೀರಿbhim upi circle feature pay Kannada: ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಡಿಜಿಟಲ್ ಪಾವತಿಗಳನ್ನು ಸುಲಭ ಮತ್ತು ಹೆಚ್ಚು ಸುರಕ್ಷಿತವಾಗಿಸಲು, BHIM UPI ಅಪ್ಲಿಕೇಶನ್ UPI ಸರ್ಕಲ್ ಎಂಬ ಹೊಸ ವೈಶಿಷ್ಟ್ಯವನ್ನು ಪ್ರಾರಂಭಿಸಿದೆ.
Read more »
प्लेटफॉर्म पर UPI कर रहे पैसेंजर का पेंमेंट अटका, ट्रेन चली तो वेंडर ने पकड़ ली टीशर्ट, 'बेचारे' ने घड़ी उतार कर दे दीRailway Viral News: ट्रेन से सफर करते हुए कई बार लोग ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं कि दिमाग ही काम करना बंद कर देता है। ऐसा ही कुछ जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवाक को देखने को मिला, जहां यूपीआई फेल होने पर पैसेंजर को घड़ी देकर चलती ट्रेन में चढ़ना...
Read more »
