UP: 'मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज वापस होगा?' तगादे से परेशान महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर; मां-बेटी की मौत

Mother-Daughter Suicide News

UP: 'मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज वापस होगा?' तगादे से परेशान महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर; मां-बेटी की मौत
Suicide NewsSuicide In UpSuicide
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

भदोही के सीतामढ़ी में कीटनाशक पदार्थ का सेवन करके जान देने वाली मां बेटी की मौत से अरई गांव में मातम का माहौल है।

घर पर कर्जदारों के आने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती थी। हालांकि मृतका के भाई डिघिया मेजा, प्रयागराज निवासी शारदा प्रसाद पांडेय ने मृतका की सास पर हत्या का आरोप लगाया और कोईरौना थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कोइरौना मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई ने जमीन विवाद में सास सहित परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। .

...मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज वापस हो जाएगा? मृतका की सास महराजी देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बता रही हैं कि सुमन ने समूह आदि से काफी कर्ज ले रखा था। जिससे उसका परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। समूह और वीसी के लोग प्रतिदिन तगादा करने घर आते थे। कर्ज वापस करने के लिए तरह-तरह के दबाव बनाते थे। कई बार कर्ज मांगने वालों से बहू को यह कहते हुए सुना था कि मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज माफ हो जाएगा। इस पर समूह के लोग बोलते थे कि पूरा रुपया वापस मिल जाएगा। वह काफी दबाव में थी। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कई छोटे-छोटे समूहों से ले रखा था कर्ज परिजनों ने बताया कि मृतका ने कई समूहों से छोटे-छोटे कर्ज ले रखे थे। हर दिन वे उसके घर पर कर्ज मांगने आते थे। जिससे वह दबाव में थी। माना जा रहा है कि इसी दबाव के कारण कोई रास्ता न सुझने पर उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि मृतका के भाई के हत्या के तहरीर के बाद इस मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है। आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान महिला ने बेटे-बेटी के साथ खाया जहर, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर भदोही में पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी और कर्ज से परिवार महिला ने रविवार को बेटी और बेटे के साथ जहर खा लिया। इससे मां सुमन तिवारी और बेटी बेटी कोमल की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोईरौना थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी सुनीत तिवारी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। घर में पत्नी सुमन तिवारी के साथ बेटी कोमल, बेटा गोलू और युवराज के साथ परिवार के अन्य सदस्य रह रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार ने गांव में कई समूह से जुड़े लोगों से कर्ज ले रखा था, जो आए दिन तगादा करने आते थे। इस पर आपस में विवाद होता था। रविवार सुबह भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद ही मां सुमन तिवारी ने बेटी कोमल और बेटे गोलू के साथ जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन मां-बेटी को निजी अस्पताल और बेटे को डीघ सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ डीघ सीएचसी में भर्ती गोलू की हालत भी बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गहनता से छानबीन के साथ परिजनों से जानकारी भी ली गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनीता के घर से कीटनाशक दवाओं का खाली रैपर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Suicide News Suicide In Up Suicide Crime News Crime News In Hindi Bhadohi Suicide Bhadohi Crime News Bhadohi Police Varanasi News In Hindi Latest Varanasi News In Hindi Varanasi Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

धनुष की मां की CCM ने भी नहीं सुनी शिकायत, सुपरस्टार के खिलाफ पहुंची कोर्ट, जानें क्या है मामलाधनुष की मां की CCM ने भी नहीं सुनी शिकायत, सुपरस्टार के खिलाफ पहुंची कोर्ट, जानें क्या है मामलाधनुष की मां और अपार्टमेंट ब्लॉक के कुछ दूसरे रेजिडेंट्स ने सरथकुमार के खिलाफ चेन्नई कॉर्पोरेशन प्रबंधन से शिकायत की. जानिए क्या है मसला
Read more »

नोएडा: पति ने Instagram चलाने से रोका तो दो बच्चों की मां ने लगा ली फांसी, पंखे से लटकती मिली लाशनोएडा: पति ने Instagram चलाने से रोका तो दो बच्चों की मां ने लगा ली फांसी, पंखे से लटकती मिली लाशपुलिस के मुताबिक महिला का इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर अपने पति से झगड़ा हुआ था. झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
Read more »

US Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका का मिशिगन, दो बच्चों समेत 10 घायल, संदिग्ध की मौतUS Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका का मिशिगन, दो बच्चों समेत 10 घायल, संदिग्ध की मौतFiring in Michigan: अमेरिका का मिशिनग शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. एक वाटर पार्क में हुई गोलीबारी में दस लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
Read more »

अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराया तो कैसा होगा नजारा, AI ने दिखाईं फोटोजअगर एस्टेरॉयड धरती से टकराया तो कैसा होगा नजारा, AI ने दिखाईं फोटोजअगर एस्टेरॉयड धरती से टकराया तो कैसा होगा नजारा, AI ने दिखाईं फोटोज
Read more »

हमीरपुर: घरेलू कलह में मां ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों बच्चों समेत खुद खाया जहर, तीनों की मौतहमीरपुर: घरेलू कलह में मां ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों बच्चों समेत खुद खाया जहर, तीनों की मौतएक मां ने अपने दोनों बच्चों को जहर की गोलियां खिला दी फिर उसने भी गोलियां खा ली जिससे मां और एक बच्चे की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई वही दूसरे बच्चे की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more »

गाजियाबाद में गैस लीक से पकड़ी आग, मां के साथ दो बेटियों की जलकर मौतगाजियाबाद में गैस लीक से पकड़ी आग, मां के साथ दो बेटियों की जलकर मौतगाजियाबाद की डिफेंस कॉलोनी में गैस सिलेंडर में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह घटना संभवतः गैस लीकेज के कारण हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। हादसे के दौरान चीख पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए और उन्होंने खुद ही आग बुझाकर घायलों को बाहर निकाला...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:19:29