संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना
संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ ने कहा कि अगर आप ईद की सिवईंया खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। इससे पहले बैठक में एएसपी श्रीश्चंद ने स्पष्ट किया कि कोतवाली संभल क्षेत्र में मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। सड़कों पर किसी भी हालत में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है। संभल में संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने ईद, नवरात्र के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा शामिल थे। सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को शांति बनाए रखने को कहा। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। अगर मैं गलत था तो कोर्ट में जाते, सजा दिलाते: सीओ होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच सीओ अनुज चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति बनाए रखना था और उन्होंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। बुधवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ चौधरी ने कहा कि अगर मेरा बयान गलत था तो लोग हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाते, सजा दिलाते। उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबर काम कर रहे हैं। दरअसल, होली से पहले सीओ चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमे की नमाज 52 बार होती है। जिसे रंगों से परेशानी हो, वह उस दिन घर में ही रहे। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अब सीओ चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि सभी त्योहारों का सम्मान बनाए रखना था। हम चाहते हैं कि हर जगह शांति बनी रहे। उन्होंने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप ईद पर सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। जब एक पक्ष खाता है और दूसरा नहीं, तो भाईचारा वहीं खत्म हो जाता है। संभल में हाल ही में हुई हिंसा पर पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। इस पर सीओ चौधरी ने कहा कि गिरफ्तारियां जांच और सबूतों के आधार पर हो रही हैं। पुलिस कोई राजनीति नहीं कर रही और न ही उसका कोई ऐसा इरादा है।.
संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ ने कहा कि अगर आप ईद की सिवईंया खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। इससे पहले बैठक में एएसपी श्रीश्चंद ने स्पष्ट किया कि कोतवाली संभल क्षेत्र में मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। सड़कों पर किसी भी हालत में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है। संभल में संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने ईद, नवरात्र के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा शामिल थे। सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को शांति बनाए रखने को कहा। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। अगर मैं गलत था तो कोर्ट में जाते, सजा दिलाते: सीओ होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच सीओ अनुज चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति बनाए रखना था और उन्होंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। बुधवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ चौधरी ने कहा कि अगर मेरा बयान गलत था तो लोग हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाते, सजा दिलाते। उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबर काम कर रहे हैं। दरअसल, होली से पहले सीओ चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमे की नमाज 52 बार होती है। जिसे रंगों से परेशानी हो, वह उस दिन घर में ही रहे। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अब सीओ चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि सभी त्योहारों का सम्मान बनाए रखना था। हम चाहते हैं कि हर जगह शांति बनी रहे। उन्होंने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप ईद पर सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। जब एक पक्ष खाता है और दूसरा नहीं, तो भाईचारा वहीं खत्म हो जाता है। संभल में हाल ही में हुई हिंसा पर पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। इस पर सीओ चौधरी ने कहा कि गिरफ्तारियां जांच और सबूतों के आधार पर हो रही हैं। पुलिस कोई राजनीति नहीं कर रही और न ही उसका कोई ऐसा इरादा है।
Sambhal Ramzan Namaz Sambhal Peace Committee Meeting Sambhal Police Sambhal News In Hindi Latest Sambhal News In Hindi Sambhal Hindi Samachar संभल जामा मस्जिद संभल रमजान नमाज संभल पीस कमेटी बैठक संभल पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sambhal News: 'जिन्हें होली के रंग से दिक्कत है, वो घर से न निकलें', संभल में पीस कमेटी की बैठक में बोले सीओUP News: संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली के पर्व को लेकर पीस कमेटी के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे से मनाएं। उन्होंने कहा कि जिनको होली के रंग से समस्या हो, वे बाहर न निकलें। पिछले साल हुई हिंसा की घटना की याद दिलाते हुए अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी...
Read more »
आज क्या बनाऊं: होली पर घर आए गेस्ट को बना कर खिलाएं ये टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले, नोट करें रेसिपीBanana Tikki For Holi: क्या आप भी होली पर घर आए गेस्ट को स्नैक्स में हेल्दी और टेस्टी बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आप केला की टिक्की को ट्राई कर सकते हैं.
Read more »
Police Constable Recruitment: पुलिस में करनी है नौकरी? यहां अप्लाई करने का आखिरी मौका, चेक कर लीजिए पूरी डिटेलPolice Constable Vacancies: आप भी अगर पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हम यहां आपको पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पूरी जानकारी दे रहे हैं.
Read more »
पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बनाने में मदद करेगी किचन में मौजूद ये चीज, 5 मिनट में दिखेगा असरTeeth Whitening Tips: अगर आप भी अपने पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करें किचन में मौजूद एल्यूमिनियम फॉयल.
Read more »
' ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो गुजिया भी खानी पड़ेगी...' पीस कमेटी की बैठक में बोले संभल सीओ अनुज चौधरीसंभल में पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी. इससे पहले भी अनुज चौधरी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कहा था कि साल में 52 दिन जुमा और एक दिन होली होती है. जिसको रंगों से परेशानी हो वो घर में नमाज पढ़ें.
Read more »
Sambhal Violence: पीस कमेटी के सामने बोले संभल CO अनुज चौधरी- ईद की सेवइयां खिलाने के लिए, होली की गुजिया भी खानी होगी!Sambhal Violence: संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर बुधवार को कोतवाली थाने में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने बहुत बेबाकी से अपने दिए गए बयानों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जरूर कदम पुलिस द्वारा उठाए गए हैं.
Read more »
