UP: यमुना पुल से प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई मौत की छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे सवाल

प्रयागराज प्रेमी युगल आत्महत्या News

UP: यमुना पुल से प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई मौत की छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे सवाल
यमुना नदी छलांगजल पुलिस रेस्क्यूज्योति गुप्ता प्रयागराज
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 63%

प्रयागराज के नए यमुना पुल से शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने उफनती यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साढ़े सात बजे नदी में कूद गए. यह घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जल पुलिस तुरंत मोटरबोट से पहुंची, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका.

प्रयागराज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. शहर के नए यमुना पुल से एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उफनती यमुना नदी में छलांग लगा दी. यह पूरा दृश्य वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है. 'जल पुलिस नहीं बचा सकी जान'वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक और युवती पहले पुल की रेलिंग के पास पहुंचे और फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर सीधे नदी में कूद पड़े. मौके पर तैनात जल पुलिस की टीम तुरंत मोटरबोट लेकर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों तेज बहाव में काफी दूर निकल चुके थे. पुलिस ने रेस्क्यू ट्यूब भी फेंकी और युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन यमुना के तेज बहाव और बाढ़ के कारण वे सफल नहीं हो सके.यह भी पढ़ें: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रयागराज में बाढ़ का खतरा मंडराया, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानीगोताखोरों ने जताई आत्महत्या की मंशा की आशंकाघाट पर मौजूद गोताखोर मनोज निषाद ने बताया कि कई बार लोग आत्महत्या की मंशा से खुद को बचाना नहीं चाहते. इस मामले में भी ऐसा ही प्रतीत होता है. उन्होंने यह भी कहा कि यमुना का बहाव इतना तेज है कि कोई सीधे नदी में उतरकर बचाव नहीं कर सकता, इससे रेस्क्यू करने वालों की जान को भी खतरा हो सकता है. Advertisement स्कूल बैग से युवती की पहचानघटना के बाद नदी में एक स्कूल बैग बहता मिला, जिसमें मार्कशीट और डायरी थी. इसके आधार पर युवती की पहचान ज्योति गुप्ता पुत्री राम आसरे, निवासी सिरसा , प्रयागराज के रूप में की गई है. वह फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही थी और उसके पिता मुंबई में रहते हैं. युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.देखें वीडियो...पुलिस कर रही जांच, परिजनों से संपर्क की कोशिशपुलिस ने बैग को कीडगंज थाने में जमा कर लिया है और अब परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की तत्परता और तैयारी पर सवाल उठाए हैं. फिलहाल जल पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में तलाश अभियान चला रही है.नोट:- ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

यमुना नदी छलांग जल पुलिस रेस्क्यू ज्योति गुप्ता प्रयागराज प्रयागराज हादसा यमुना बाढ़ प्रेम प्रसंग सुसाइड वायरल वीडियो प्रयागराज Prayagraj Lover Couple Suicide Jumped Into Yamuna River Water Police Rescue Jyoti Gupta Prayagraj Prayagraj Accident Yamuna Flood Love Affair Suicide Viral Video Prayagraj

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूपुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूपुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हुआ है। मावल तालुका के तलेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इससे बड़ा हादसा हुआ है। आशंका है कि हादसे में करीब 25 से 30 लोग बह गए हैं।
Read more »

आधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानआधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानPratapgarh Murder case: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
Read more »

कतर में अमेरिकी बेस पर मिसाइल चलते ही सुन्‍नी पाकिस्तान ने मारी पलटी, शिया ईरान पर भड़के शहबाज, पहले बताया था भाईकतर में अमेरिकी बेस पर मिसाइल चलते ही सुन्‍नी पाकिस्तान ने मारी पलटी, शिया ईरान पर भड़के शहबाज, पहले बताया था भाईपाकिस्तान सरकार की ओर से ईरान के कतर पर हमले की आलोचना की गई है। पाकिस्तान ने कतर के साथ एकजुटता जताते हुए ईरान की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
Read more »

कांग्रेस ने की है छेड़छाड़ संविधान को लेकर उठे सवाल पर BJP का राहुल पर पलटवारकांग्रेस ने की है छेड़छाड़ संविधान को लेकर उठे सवाल पर BJP का राहुल पर पलटवारConstitution Debate: आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने एक कार्यक्रम में संविधान से समाजवादी और पंथनिरपेक्ष शब्द हटाने की वकालत की थी. इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा विरोध दर्ज कराया.
Read more »

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवालपटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवालपटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल
Read more »

खबरदार: 9 दिन पहले जाग जाती सरकार तो ना होता वडोदरा पुल हादसा, जिम्मेदार कौन?खबरदार: 9 दिन पहले जाग जाती सरकार तो ना होता वडोदरा पुल हादसा, जिम्मेदार कौन?आज तक के शो खबरदार में गुजरात के वडोदरा में हुए पुल हादसे पर गंभीर सवाल उठाए गए. वडोदरा में 40 साल पुराना एक पुल बीच से गिर गया, जिसमें अब तक 12 लोगों की जान चली गई है. यह हादसा तब हुआ जब 2022 में गुजरात में एक और पुल गिरने से 135 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सभी पुलों की मजबूती जांचने का दावा किया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:15:18