UP: बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार (JurmAajTak)
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक पिता ने जब अपने बेटे को शराब पीने से रोका तो उस कलयुगी बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया.
वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हत्या की यह वारदात महोबा के अजनर थाना क्षेत्र की है. जहां गुढ़ा गांव में शराब पीने से रोकने पर एक शख्स ने सोमवार को अपने पिता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. मंगलवार को कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक अवध सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुढ़ा गांव का करन सिंह कुछ दिन से अवसाद में आकर शराब पीने का आदी हो गया है. सोमवार को वह अपने घर में शराब पी रहा था. तभी उसके 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता धरम जीत ने उसे शराब पीने से रोका. इस बात पर करन अपने पिता से नाराज हो गया. उसने अपना आपा खो दिया. वह शराब की बोतल और एक कुल्हाड़ी लेकर घर से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित तालाब के भीटे पर जाकर शराब पीने लगा. उसके पीछे उसका पिता भी वहां उसे समझाने के लिए पहुंच गया. पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक वहां दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद होने लगा. इसी दौरान गुस्से में आकर करन सिंह ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. सीओ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद धरम जीत का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. अब पिता की हत्या करने वाले करन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं. जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांदा: बड़े भाई को मारना चाहा, पत्नी को लगी कुल्हाड़ी, मौत-Navbharat TimesUP News: बांदा जिले के फतेहगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को बड़े भाई को मारने के चक्कर में एक व्यक्ति ने गलती से अपनी ही पत्नी को मार दिया। राजाधनी की तहरीर पर उसके छोटे भाई के खिलाफ अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले किम जोंग से मिलेंगे शी जिनपिंग– News18 हिंदीकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रवक्ता हु झाओमिंग ने बताया कि किम के आमंत्रण पर शी 20-21 जून को उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे.
Read more »
बिहार में हाहाकार: भाजपा ने '4जी' को ठहराया जिम्मेदार, जदयू को है बारिश का इंतजारमुजफ्फरपुर मामले पर जदयू के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा, 'मुजफ्फरपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने सालों से जब
Read more »
'डांस रियलिटी शो' को लेकर सीरियस हुआ आईबी मंत्रालय, निजी चैनलों को दी चेतावनीमंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘ऐसे (डांस) मूव्ज अकसर अभद्र और उम्र के हिसाब से गलत होते हैं. बच्चों पर इनका गलत प्रभाव पड़ सकता है, बेहद कम और सीखने की आयु में उनपर खराब प्रभाव हो सकता है.’’
Read more »
यूपी: शराब पीने से रोकने पर पिता को कुल्हाड़ी से काटा-Navbharat TimesUP News: करन सिंह कुछ दिन से अवसाद में आकर शराब पीने का आदी हो गया है। सोमवार को उसने घर में शराब पीने लगा तो उसके बुजुर्ग पिता धरम जीत (70) ने उसे रोका। गुस्से में आकर करन सिंह ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
Read more »
पत्नी को शराब पिलाई, चाकू से गोदा, पत्थर से सिर कुचला और फिर जंगल में फेंक दियाहरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स ने झगड़े के चलते पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या करने की कोशिश की. उसने पहले अपनी पत्नी को शराब पिलाया, फिर चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से सिर कुचला और इसके बाद मरा समझकर जंगल में फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
