UP: बहन के शव को 5 किमी कंधे पर ढोते रहे दो भाई, यूपी के इस जिले में बाढ़ ने ढाया कहर

Lakhimpur Kheri News News

UP: बहन के शव को 5 किमी कंधे पर ढोते रहे दो भाई, यूपी के इस जिले में बाढ़ ने ढाया कहर
Today Lakhimpur Kheri NewsLakhimpur Kheri Palia NewsLakhimpur Kheri Flood
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

Lakhimpur Kheri Flood News: शिवानी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिन भाइयों के कंधों पर बहन की डोली होनी चाहिए थी आज उन पर उसका शव है.

Lakhimpur Kheri Flood News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बाढ़ कहर ढा रही है. यहां शारदा और घाघरा नदी में उफान की वजह से पूरा जिला बाढ़ की चपेट में आ गया है. जबकि नदी के आसपास वाले क्षेत्र तो पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं.

बाढ़ की वजह से लोगों का सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पानी की मार के कारण अलग-थलग पड़े लखीमपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसको देखने वालों का कलेजा मुंह में आ जाएगा. तस्वीर में दो भाई अपनी बहन का शव अपने कंधों पर उठाकर बारी-बारी से रेलवे लाइन के किनारे चल रहे हैं. एक भाई जब थक जाता है तो बहन का शव उठाने में दूसरा भाई उसकी मदद करता है औ जब दोनों थक जाते हैं तो वो शव को पटरी के किनारे रख रोने लगते हैं और फिर शव को उठाकर चल देते हैं. यह खबर भी पढ़ें- मेहनत-मजदूरी की...कर्ज लिया और पत्नी की पढ़ाया, लेखपाल बनते ही उसने किया बॉय-बॉय, रुला देगी कारपेंटर पति की कहानी यह घटना एलनगंज महाराज नगर थाना मैलानी की है. यहां के रहने वाले मनोज तीन भाई-बहन हैं. मनोज ने बताया कि वो और उसकी बहन पलिया में रहकर बढ़ाई करते हैं. बहन शिवानी 12वीं की छात्रा है. मनोज ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक बहन की तबीयत खराब हो गई थी. डॉक्टर को दिखाया गया तो उसने कुछ टेस्ट लिख दिए. जांच रिपोर्ट में शिवानी को टाइफाइड होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. लेकिन शिवानी को आराम नहीं लगा और उसकी हालत बिगड़ती गई. इस बीच बरसात और बाढ़ ने पूरे शहर को टापू में बदल दिया. बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को बाकि की दुनिया से काट दिया और यातायात ठप हो गया. ऐसे में शिवानी को उचित इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई. मनोज ने रोते हुए बताया कि अब वो अपनी बहन का शव लेकर अपने गांव जा रहे हैं. यह खबर भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में फिर तेजी से बढ़ा तापमान, बीते 3 दिनों में 5 डिग्री की बढ़ोतरी शिवानी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिन भाइयों के कंधों पर बहन की डोली होनी चाहिए थी आज उन पर उसका शव है. उन्होंने बताया कि दोनों भाई मिलकर अपने कंधों पर 5 किलोमीटर पैदल चलकर बहन का शव लेकर आए हैं. वहीं, यह घटना प्रशासन को बगलें झांकने के लिए मजबूर भी कर रही है. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation ‬के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Today Lakhimpur Kheri News Lakhimpur Kheri Palia News Lakhimpur Kheri Flood Flood In Lakhimpur Kheri Palia Lakhimpur Kheri Local News Up Lakhimpur Kheri News Two Brothers Carried Body Of Sister On Shoulder लखीमपुर खीरी बाढ़ बहन के शव को कंधे पर लेकर गांव पहुंचे दो भाई. न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आत्महत्या या हादसाः जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, रेलवे ट्रैक पर से शव मिलने से मची सनसनीआत्महत्या या हादसाः जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, रेलवे ट्रैक पर से शव मिलने से मची सनसनीझारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गोविंदपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर दो बच्चों समेत तीन शव मिले, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
Read more »

सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने क्रिप्टिक मैसेज पर दिया रिएक्शन, बोले- मुझे जब कुछ कहना...सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने क्रिप्टिक मैसेज पर दिया रिएक्शन, बोले- मुझे जब कुछ कहना...हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने बहन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बीच एक पोस्ट शेयर किया है.
Read more »

UP News: देवरिया में मंत्री की मौजूदगी में आरोपित प्रधान के घर पथराव, मचाया उत्पात, बड़ी मुश्‍किल से बची जानUP News: देवरिया में मंत्री की मौजूदगी में आरोपित प्रधान के घर पथराव, मचाया उत्पात, बड़ी मुश्‍किल से बची जानदेवरिया जिले के रुद्रपुर में बिठ्ठलपुर के ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह के घर पर शनिवार को भीड़ ने धावा बोल दिया। दरअसल प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री डा.
Read more »

बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल ना होने और अनबन की खबरों पर आया कुश सिन्हा का रिएक्शन, बोले- मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं और...बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल ना होने और अनबन की खबरों पर आया कुश सिन्हा का रिएक्शन, बोले- मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं और...सोनाक्षी सिन्हा के जुड़वा भाई लव सिन्हा के बाद अब कुश सिन्हा ने बहन की शादी में शामिल होने और अनबन की खबरों पर रिएक्शन दिया है.
Read more »

VIDEO: अलमारी निकली 'बंकर', मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकी ने बना रखा था ठिकानाVIDEO: अलमारी निकली 'बंकर', मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकी ने बना रखा था ठिकानाजम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने रविवार को बताया कि कुलगाम जिले में दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है.
Read more »

5 किमी तक कंधे पर बारी-बारी दो भाई ढोते रहे बहन का शव, ... राखी से पहले बाढ़ ने दिया कभी न भूलने वाला गम5 किमी तक कंधे पर बारी-बारी दो भाई ढोते रहे बहन का शव, ... राखी से पहले बाढ़ ने दिया कभी न भूलने वाला गमLakhimpur Kheri Flood News: यूपी के लखीमपुर खीरी में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. बाढ़ की वजह से बेहतर इलाज न मिल पाने की वजह से एक किशोरी की मौत हो गई. उसके बाद अपनी बहन के शव को दो भाई कंधे पर ढोते हुए नजर आए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:05