UP: बिहार के नतीजों से भाजपा तय करेगी यूपी की चुनावी रणनीति, इस फार्मूले पर 2027 में सियासी पिच होगी तैयार!

Bihar Vidhan Sabha Election 2025 News

UP: बिहार के नतीजों से भाजपा तय करेगी यूपी की चुनावी रणनीति, इस फार्मूले पर 2027 में सियासी पिच होगी तैयार!
Up Vidhan Sabha ChunavUp Bjp PoliticsBjp Up Election Strategy
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे यूपी के सियासी मैदान पर भी असर डालेंगे। इसलिए वहां की जनता से ज्यादा यूपी के भाजपा नेताओं को बिहार चुनाव के नतीजों का इंतजार है। भाजपा ने बिहार

चुनाव परिणाम पर पड़ने वाले इनके असर का अध्ययन करने के बाद पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति बनाएगी। इससे पहले पंचायत चुनाव में इस रणनीति का परीक्षण भी किया जाएगा। बिहार चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने टिकट बंटवारे में जातीय व सामाजिक समीकरण साधने के लिए पिछड़े व दलित वर्ग को तरजीह दी। पार्टी ने इसके जरिये संदेश देने की कोशिश की है कि इसी फार्मूले पर यूपी में भी सियासी पिच तैयार की जाएगी। एनडीए में सहयोगी दल जदयू ने भी बिहार में टिकट बंटवारे में जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा है। लोकसभा चुनाव के प्रयोग को दोहराते हुए टिकट बंटवारे में पिछड़े व दलित वर्ग के साथ ही कुशवाहा समाज से आने वालों को तवज्जो दी गई है। कहा जा रहा है कि 243 सदस्यीय विधानसभा वाले बिहार में टिकट बंटवारे के फार्मूले से साफ है कि यूपी में विपक्ष को पटखनी देने के लिए भाजपा पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति बनाकर आगामी चुनावों में उम्मीदवार चुनेगी। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक मंथन हो रहा है। यही नहीं, प्रदेश भाजपा के रणनीतिकारों ने इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया है। पार्टी के विभिन्न अभियानों में इसी पर फोकस किया जा रहा है, जो संकेत दे रहा है कि पीडीए की चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। बिहार में एनडीए का ताना-बाना बिहार में भाजपा ने अपने हिस्से की सीटों में से पिछड़ा वर्ग के 6 यादव समेत कुल 24 और अति पिछड़ा वर्ग के 16 लोगों को मौका दिया है। वहीं राजपूत, भूमिहार और कायस्थ समाज के 49 लोगों को मैदान में उतारकर सामाजिक समीकरण दुरुस्त किया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति में सबसे ज्यादा उम्मीदवार पासवान जाति से दिए हैं। वहीं, जदयू ने अपने हिस्से की सीटों पर पिछड़ा वर्ग के 37 और अति पिछड़ा वर्ग के 22 उम्मीदवारों को उतारा है। इसमें 8 उम्मीदवार यादव हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में भी एनडीए इसी रणनीति से पीडीए की काट करेगी। लोकसभावार बनेगा क्लस्टर सूत्रों के मुताबिक, बिहार में सरकार की वापसी के लिए माइक्रो लेवल पर रणनीति तैयार की गई है। जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की क्रियाशीलता के साथ मौजूदा विधायकों के बारे में फीडबैक जुटाने के लिए पार्टी नेतृत्व ने बिहार में लोकसभावार क्लस्टर बनाकर रणनीति तैयार की है। अगर रणनीति सफल रही तो यूपी में भी इसे लागू किया जाएगा।.

चुनाव परिणाम पर पड़ने वाले इनके असर का अध्ययन करने के बाद पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति बनाएगी। इससे पहले पंचायत चुनाव में इस रणनीति का परीक्षण भी किया जाएगा। बिहार चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने टिकट बंटवारे में जातीय व सामाजिक समीकरण साधने के लिए पिछड़े व दलित वर्ग को तरजीह दी। पार्टी ने इसके जरिये संदेश देने की कोशिश की है कि इसी फार्मूले पर यूपी में भी सियासी पिच तैयार की जाएगी। एनडीए में सहयोगी दल जदयू ने भी बिहार में टिकट बंटवारे में जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा है। लोकसभा चुनाव के प्रयोग को दोहराते हुए टिकट बंटवारे में पिछड़े व दलित वर्ग के साथ ही कुशवाहा समाज से आने वालों को तवज्जो दी गई है। कहा जा रहा है कि 243 सदस्यीय विधानसभा वाले बिहार में टिकट बंटवारे के फार्मूले से साफ है कि यूपी में विपक्ष को पटखनी देने के लिए भाजपा पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति बनाकर आगामी चुनावों में उम्मीदवार चुनेगी। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक मंथन हो रहा है। यही नहीं, प्रदेश भाजपा के रणनीतिकारों ने इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया है। पार्टी के विभिन्न अभियानों में इसी पर फोकस किया जा रहा है, जो संकेत दे रहा है कि पीडीए की चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। बिहार में एनडीए का ताना-बाना बिहार में भाजपा ने अपने हिस्से की सीटों में से पिछड़ा वर्ग के 6 यादव समेत कुल 24 और अति पिछड़ा वर्ग के 16 लोगों को मौका दिया है। वहीं राजपूत, भूमिहार और कायस्थ समाज के 49 लोगों को मैदान में उतारकर सामाजिक समीकरण दुरुस्त किया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति में सबसे ज्यादा उम्मीदवार पासवान जाति से दिए हैं। वहीं, जदयू ने अपने हिस्से की सीटों पर पिछड़ा वर्ग के 37 और अति पिछड़ा वर्ग के 22 उम्मीदवारों को उतारा है। इसमें 8 उम्मीदवार यादव हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में भी एनडीए इसी रणनीति से पीडीए की काट करेगी। लोकसभावार बनेगा क्लस्टर सूत्रों के मुताबिक, बिहार में सरकार की वापसी के लिए माइक्रो लेवल पर रणनीति तैयार की गई है। जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की क्रियाशीलता के साथ मौजूदा विधायकों के बारे में फीडबैक जुटाने के लिए पार्टी नेतृत्व ने बिहार में लोकसभावार क्लस्टर बनाकर रणनीति तैयार की है। अगर रणनीति सफल रही तो यूपी में भी इसे लागू किया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Up Vidhan Sabha Chunav Up Bjp Politics Bjp Up Election Strategy Bjp Up Yogi Adityanath Lucknow News In Hindi Latest Lucknow News In Hindi Lucknow Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2027 के अंत तक दोगुनी होगी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेवा क्षमता2027 के अंत तक दोगुनी होगी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेवा क्षमता2027 के अंत तक दोगुनी होगी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेवा क्षमता
Read more »

2027 चा वर्ल्ड कप रोहित शर्मा खेळणार? स्वतः केलं स्पष्ट, म्हणाला2027 चा वर्ल्ड कप रोहित शर्मा खेळणार? स्वतः केलं स्पष्ट, म्हणालाRohit Sharma on 2027 ODI World Cup: भारत आणि ऑस्ट्रेलिया यांच्यातील वनडे मालिकेपूर्वी रोहित शर्माने स्वतः स्पष्ट केलं आहे की तो 2027 चा वर्ल्ड कप खेळणार की नाही.
Read more »

India ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia Full ODI Schedule Till 2027 World Cup
Read more »

SIR को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी: वोट जुड़वाने और कटवाने की ट्रेनिंग, लखनऊ में जिलाध्यक्षों की हुई कार्यशालाSIR को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी: वोट जुड़वाने और कटवाने की ट्रेनिंग, लखनऊ में जिलाध्यक्षों की हुई कार्यशालालखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण से ही विधानसभा चुनाव 2027 निर्भर करेगा। एसआईआर सही होने से ही चुनाव की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बोगस और जातीय आधारित वोटर बनवाने पर
Read more »

बसपा को पुरानी फॉर्म में लाने में जुटीं मायावती: 5 बड़े आयोजन कर 5 सियासी संदेश दिए; 2027 जीतने के लिए आकाश ...बसपा को पुरानी फॉर्म में लाने में जुटीं मायावती: 5 बड़े आयोजन कर 5 सियासी संदेश दिए; 2027 जीतने के लिए आकाश ...Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati & Akash Anand Mission 2027 विरोधियों को भी हतप्रभ कर दिया। इस भीड़ से जहां मायावती का आत्मविश्वास लौटा, वहीं महीने भर के अंदर पांच बड़ी बैठकें कर उन्होंने अपनी निष्क्रियता धोने का प्रयास किया है।
Read more »

2027-28 में पूरा होगा सपना? होश उड़ाने के लिए काफी है सुपरसोनिक X 59 की स्पीड2027-28 में पूरा होगा सपना? होश उड़ाने के लिए काफी है सुपरसोनिक X 59 की स्पीडX-59 Fetures: सुपरसोनिक विमान जिसकी पहली तस्वीरों ने दुनिया में रोमांच और कौतूहल का नया तूफान ला दिया है. आवाज़ की रफ्तार से भी तेज उड़ने वाले एक्स-59 सुपरसोनिक विमान की पहली सफल उड़ान से लोग हक्के-बक्के रह गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:37