उत्तर प्रदेश पीलीभीत में एक रेप पीड़िता को आरोपियों की मां द्वारा दूध में जहर पिलाकर मारने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, पूरे मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में किशोरी को घर से बुलाकर युवकों ने रेप करने के बाद दूध में विषाक्त पदार्थ पिला दिया. जिससे किशोरी की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मरने से पहले का किशोरी का एक वीडियो भी सामने आया है.
जिसमें वह रो-रो कर कहानी सुना रही है. मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. Advertisementदरअसल, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे. इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी. इस बीच दो युवक घर आए. आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बिठा लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गया.यह भी पढ़ें: व्हील चेयर पर पहुंची गैंग रेप पीड़िता की सुप्रीम कोर्ट से मार्मिक अपील, इलाज करवाने की उठाई मांगजहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. किसी तरह वह थाने पहुंची. जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मौत हो गई. Advertisement तहरीर में कहा गया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी. सोमवार को हुई घटना के बाद बहन ने यह बात परिजनों को बताई थी. इधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 तारीख को मेरी बेटी को 3, 4 लड़के ले गये और उसके रेप किया. वहीं, जब हम इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो थाने में बैठा लिया गया. हालांकि, बाद में मुझे घर भेज दिया गया और बेटी को थाने में ही रोक लिया गया. लेकिन बाद में उसे भी हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया गया. ये भी देखें
Pilibhit Girl Raped Died Pilibhit News पीलीभीत में रेप पीड़िता की मौत पीलीभीत की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनभद्र में यात्रियों से भरी ऑटो पलटने से मां-बेटे की मौत, सात लोग घायलसोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल एक ऑटो-रिक्शा रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जा रहा था. बेला गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ऑटो पलट गया. हादसे में सात अन्य लोग घायल भी हो गए. मृतकों की पहचान विष्णुनाथ और उनकी 80 साल की मां संपत देवी के रूप में हुई है.
Read more »
प्लेऑफ से पहले ये क्या? मुंबई इंडियंस ने एक झटके में बदल दिए 3 खिलाड़ी, एक तो इंटरनेशनल टीम का कप्तानमुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ से पहले बड़ा बदलाव किया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।
Read more »
बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
Read more »
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौतजम्मू-कश्मीर : राजौरी में बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत
Read more »
हरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौतहरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
Read more »
झारखंड में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की तलाश जारीझारखंड में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की तलाश जारी
Read more »
