UP: आजमगढ़ में पटाखे के गोदाम में लगी आग, जिंदा जल गए 5 लोग, 12 झुलसे
UP: आजमगढ़ में पटाखे के गोदाम में लगी आग, जिंदा जल गए 5 लोग, 12 झुलसे भाषा March 18, 2019 11:18 AM आजमगढ़ में पटाखों में आग लगने से 5 की मौत। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित हर्रा की चुंगी इलाके में रविवार शाम पटाखों के गोदाम में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। वहीं, 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 12 अन्य झुलसकर जख्मी हुए हैं। गैस वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से पास की दुकान और टेंट हाउस में आग लग गई थी, जहां पटाखे रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि इन पटाखों के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया गया था। पुलिस ने बताया कि झुलसे हुए लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार शाम हुआ हादसा : के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र में हर्रा की चुंगी स्थित एक व्यक्ति के मकान में पटाखे का गोदाम था। रविवार शाम करीब 5 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में एक के बाद एक धमाके होने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। 5 लोगों की मौके पर मौत : स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं। वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव कार्य तेज करते हुए घर के अंदर से 12 लोगों को बाहर निकाला, जो काफी ज्यादा झुलस गए थे। सभी को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पटाखे में आग लगने को पुलिस ने नकारा : पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर सिंह ने पटाखे के गोदाम में आग लगने की बात को नकारा है। उनका कहना है कि बगल में गैस वेल्डिंग की दुकान है। इसी दुकान की चिंगारी से सम्भवत: आग लगी, जिससे बगल के मकान में आग तेजी से फैल गई। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
UP: आजमगढ़ में पटाखे के गोदाम में लगी आग, जिंदा जल गए 5 लोग, 12 झुलसे भाषा March 18, 2019 11:18 AM आजमगढ़ में पटाखों में आग लगने से 5 की मौत। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित हर्रा की चुंगी इलाके में रविवार शाम पटाखों के गोदाम में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। वहीं, 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 12 अन्य झुलसकर जख्मी हुए हैं। गैस वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से पास की दुकान और टेंट हाउस में आग लग गई थी, जहां पटाखे रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि इन पटाखों के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया गया था। पुलिस ने बताया कि झुलसे हुए लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार शाम हुआ हादसा : के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र में हर्रा की चुंगी स्थित एक व्यक्ति के मकान में पटाखे का गोदाम था। रविवार शाम करीब 5 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में एक के बाद एक धमाके होने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। 5 लोगों की मौके पर मौत : स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं। वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव कार्य तेज करते हुए घर के अंदर से 12 लोगों को बाहर निकाला, जो काफी ज्यादा झुलस गए थे। सभी को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पटाखे में आग लगने को पुलिस ने नकारा : पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर सिंह ने पटाखे के गोदाम में आग लगने की बात को नकारा है। उनका कहना है कि बगल में गैस वेल्डिंग की दुकान है। इसी दुकान की चिंगारी से सम्भवत: आग लगी, जिससे बगल के मकान में आग तेजी से फैल गई। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
अक्षरधाम मंदिर के पास कार में फिर लगी आग, तीन दिन में दूसरी घटना- Amarujalaदिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई
Read more »
पेट में दर्द के बावजूद ऑल चैंपियनशिप में खेली थीं साइना, अब हुई अस्पताल में भर्तीबैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ‘गैस्ट्रोएन्टेराइटिस’ (जठरांत्र शोथ) हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है. इस वजह से उन्हें स्विट्जरलैंड के बेसेल में चल रहे स्विस ओपेन बैडमिंटन चैम्पियनशिप से हटना पड़ा है.
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »
