उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही शिवम बालियान और उसके दोस्त बॉबी चौधरी की मौत हो गई. दोनों बाइक पर सवार होकर गोहनिया चौराहे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हादसे की तस्वीरें बेहद भयावह हैं.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गोहनिया चौराहे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही और उसके दोस्त को रौंद दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. Advertisementमृतक सिपाही की पहचान शिवम बालियान के रूप में हुई है, जो बिजनौर का रहने वाला था और पीलीभीत पुलिस लाइन में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था. उसके साथ बाइक पर उसका दोस्त बॉबी चौधरी था, जो जाटों के चौराहा इलाके का निवासी था. दोनों रात करीब 12:30 बजे बाइक से गोहनिया चौराहे जा रहे थे.टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा टनकपुर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के शव मौके पर ही चिथड़े-चिथड़े हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हादसे की पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.तेज रफ्तार डंपर ने मारी बाइक सवार को टक्कर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार डंपर के पिछले टायरों में जा घुसते हैं. चौराहे पर अन्य बाइकें खड़ी थीं और सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी. हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है. पुलिस वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ये भी देखें
Policeman Road Accident Biker Killed In UP Pilibhit Dumper Accident Shivam Balian Death Pilibhit CCTV Accident Late Night Accident UP Bobby Chaudhary Death Unknown Vehicle Hit Pilibhit Police Incidentपीलीभीत सड़क हादसा सिपाही की मौत बाइक सवार हादसा डंपर ने कुचला शिवम बालियान हादसा बॉबी चौधरी मौत यूपी सड़क दुर्घटना गोहनिया चौराहा एक्सीडेंट सीसीटीवी में हादसा पीलीभीत पुलिस खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मथुरा में भीषण हादसा: टेंपो से टकराई तेज रफ्तार थार, फिर डंपर ने घायलों को कुचला; चार की मौके पर ही मौतMathura Accident Death News: मथुरा से भीषण सड़क हादसे की सूचना आ रही है। मथुरा के देवी आटस छटिकरा मार्ग पर यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली। दरअसल, पहले तेज रफ्तार थार ने टेंपो को टक्कर मारी। हादसे में घायल लोग सड़क पर पड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने पांच को रौंद...
Read more »
बरेली: तेज रफ्तार कार ने तीन लड़कों को बुरी तरह कुचला, हुई मौतबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोहित, सचिन और रोहित के रूप में हुई है, जबकि घायल संजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक नाबालिग आनंदपुर गांव में एक शादी-बैंड में काम करते थे और अपने दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया.
Read more »
पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने जीजा-साले को कुचला, दोनों की मौतBihar Latest News Today Live: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज छपरा जाएंगे। वे शहीद के परिवार से मिलेंगे और उन्हें सरकार की ओर से 21 लाख रुपये की सहायता राशि...
Read more »
UP News: महाराजगंज में डंपर ने महिला को कुचला, ग्रामीणों का हंगामा; राजमार्ग जाममहाराजगंज के कैंपियरगंज में गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर एक डंपर ने टहल रही महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मरचाहे बाबा कुटी के पास राजमार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुला.
Read more »
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है... हादसे के बाद दोस्तों ने ही ठिकाने लगा दी शख्स की लाशदिल्ली के अलीपुर में दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दोस्त उसे अस्पताल ले जाने के बजाय, शव को झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।
Read more »
Pilibhit Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत; परिवार में मचा चीत्कारपीलीभीत के गौहनियां चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे सिपाही और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही शिवम बालियान अपराधियों को पकड़ने के अभियान में थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने डंपर को ट्रेस कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद सिपाही के परिवार में मातम छा गया...
Read more »
