उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है. सोमवार को लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके बाद भारी बारिश की संभावना नहीं है. Advertisment आज यानी 12 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है. दोनों ही क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. बारिश से राहत भी, मुसीबत भी बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है, लेकिन जलभराव के कारण राहगीरों को बड़ी दिक्कतें हो रही हैं. लखनऊ में सोमवार को भारी बारिश के बाद हजरतगंज समेत कई इलाकों में पानी भर गया. गोरखपुर और सीतापुर में भी सड़कों और कच्चे रास्तों पर पानी भरने से लोगों को चलने-फिरने में कठिनाई हुई. इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट आज मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर और आस-पास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. बिजली गिरने और गरजने की चेतावनी कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर और बस्ती शामिल हैं. इसके अलावा कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और अयोध्या में भी बिजली गिरने के आसार हैं. आगे का मौसम 13 और 14 अगस्त: प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 15 अगस्त: पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना नहीं. 16 और 17 अगस्त: प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. यह भी पढ़ें- मथुरा: भव्य होगा भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल यह भी पढ़ें- UP Accident: उत्तर प्रदेश में चलती बस पर गिरा पेड़, पांच लोगों की मौत; वीडियो बना रहे लोगों को महिला ने डांटा
UP Weather News UP Weather Forecast UP Weather Forecast Today Uttar Pradesh Weather Up Weather News Today Uttar Pradesh Weather Report
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में 30 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, जानें मौसम अपडेटWeather forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट रहेगी. वहीं कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »
राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्टRajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, पांचना बांध का जलस्तर बढ़ा, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्ट
Read more »
बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतराबीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
Read more »
Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में IMD का भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसमWeather Forecast: IMD issues heavy rain alert in many states including Delhi-NCR दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में IMD का भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Read more »
UP Weather Update: फिर डराएंगे काले बदरा, इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी...UP Weather Update: फिर डराएंगे काले बदरा, इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी, जानें IMD का नया अपडेट
Read more »
जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: कल से नए सिस्टम का असर; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी होग...मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
Read more »
