UP Weather Alert: आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के साथ लखनऊ मंडल के जिलों में भी गुरुवार को तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है.31 अक्टूबर दिवाली के दिन यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सो में मौसम शुष्क रहेगा.
वाराणसी: बीते दिनों दाना तूफान के कारण यूपी में दिन और रात के समय लोगो को हल्की ठंड का अहसास हो रहा था. लेकिन अब दिवाली पर यूपी का मौसम पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर दिवाली के दिन यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सो में मौसम शुष्क रहेगा.
इस दौरान तापमान में भी थोड़ा उछाल आएगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के साथ लखनऊ मंडल के जिलों में भी गुरुवार को तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है. वहीं गोरखपुर, मेरठ और अन्य मंडलों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा.1 नवंबर को भी यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 2 और 3 नवंबर को भी मौसम ऐसा रहने का अनुमान है. 5 नवंबर बाद करवट लेगा मौसम बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है. अनुमान है कि 5 नवंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगा. नोएडा और गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली दिवाली से ठीक पहले यूपी के कई जिलों में खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. खासकर दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में AQI का लेबल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आंकड़ों के अनुसार बुधवार को नोएडा में एयर क़्वालिटी इंडेक्स 262 तक पहुंच गया. वहीं गाजियाबाद में AQI का लेबल 277 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा यूपी के राजधानी लखनऊ के इंड्रस्ट्रीयल एरिया में AQI का स्तर 300 के पार हो गया. प्रयागराज रहा सबसे गर्म मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को यूपी के प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ. यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा यूपी के मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा निजाबाबाद में 19.0, मेरठ में 19.4 और बरेली में भी न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
दिवाली पर यूपी का मौसम यूपी मौसम अपडेट दिवाली पर गर्मी करेगी परेशान वाराणसी समाचार UP Weather UP Weather On Diwali UP Weather Update Heat Will Bother You On Diwali Varanasi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP Weather Update: एमपी के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का ताजा अपडेटMP Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदला सा नजर आया। प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह मौसम अभी 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा।
Read more »
MP Weather: एमपी में मौसम का रुख बदला, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें मौसम का ताजा अपडेटWinter Weather Forecast: एमपी में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं, जिससे कई जिलों में बादल और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, देवास, खंडवा, अलीराजपुर, आगर, मालवा और इंदौर में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई...
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अचानक बदला मौसम का मिजाज, जानें आगामी 4 दिनों का हाल?Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार 24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम एकदम साफ रहेगा. यहां तक की आगामी चार दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं. 27 अक्टूबर तक के लिए किसी भी जिले में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठिठुरनRajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है. वहीं, सिरोही में 15 डिग्री तक पारा लुढ़क गया है.
Read more »
UP Weather: दाना तूफान ने बदला यूपी का मौसम, 3 दिनों तक इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्टCyclone Dana Effect:बनारस हिंदू यू निवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी इन जिलों में हो सकती है.
Read more »
UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, मौसम में आएगा बदलाव, जानें IMD का अपडेटUP Weather Today: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में दाना तूफान का असर अब समाप्त हो रहा है. बुधवार (30 अक्टूबर) से आसमान भी पूरी तरह साफ रहेगा. वहीं नवम्बर महीने की शुरुआत के साथ तापमान में और गिरावट के आसार है.
Read more »
