UP Weather Today, 15 फरवरी: लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान बढ़ा, 2 दिन बाद बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम News

UP Weather Today, 15 फरवरी: लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान बढ़ा, 2 दिन बाद बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेटउत्तर प्रदेश वेदर अपडेटउत्तर प्रदेश में आज का तापमान
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 15 February 2026: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं। 17-18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। दिन में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम अब भी गुलाबी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।पश्चिमी यूपी में बारिश के आसारमौसम विभाग के मुताबिक, नए सप्ताह की शुरुआत से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। 17 और 18 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?राजधानी लखनऊ में 15 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं।कई जिलों में कोहरे का असर जारीमथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी समेत कई जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है।तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभवमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि पश्चिमी जिलों में संभावित बारिश और तेज हवाएं इस बढ़ोतरी पर अस्थायी ब्रेक लगा सकती हैं।किसानों और यात्रियों के लिए सलाहविशेषज्ञों ने किसानों और यात्रियों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं मौसम में तेजी से बदलाव के कारण सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में मौसम संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के बीच बारिश, कोहरा और तेज हवाओं का मिश्रण अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। दिन में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम अब भी गुलाबी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।पश्चिमी यूपी में बारिश के आसारमौसम विभाग के मुताबिक, नए सप्ताह की शुरुआत से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। 17 और 18 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?राजधानी लखनऊ में 15 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं।कई जिलों में कोहरे का असर जारीमथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी समेत कई जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है।तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभवमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि पश्चिमी जिलों में संभावित बारिश और तेज हवाएं इस बढ़ोतरी पर अस्थायी ब्रेक लगा सकती हैं।किसानों और यात्रियों के लिए सलाहविशेषज्ञों ने किसानों और यात्रियों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं मौसम में तेजी से बदलाव के कारण सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में मौसम संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के बीच बारिश, कोहरा और तेज हवाओं का मिश्रण अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट उत्तर प्रदेश में आज का तापमान Uttar Pradesh Weather Update Uttar Pradesh Mein Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh Weather Forecast Uttar Pradesh Weather Today Uttar Pradesh Temperature Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Weather Today, 13 फरवरी: यूपी में 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट, बढ़ेगा दिन का तापमान, जानें अपने शहर का हालUP Weather Today, 13 फरवरी: यूपी में 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट, बढ़ेगा दिन का तापमान, जानें अपने शहर का हालUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 13 February 2026: उत्तर प्रदेश में सर्दी कम हो रही है और तापमान बढ़ रहा है, लेकिन 13 फरवरी को 27 जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »

उत्तराखंड के 7 शहरों का तापमान -10°C से नीचे: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध, अगले 3 दिन शुष्क रहेगा मौसमउत्तराखंड के 7 शहरों का तापमान -10°C से नीचे: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध, अगले 3 दिन शुष्क रहेगा मौसमUttarakhand weather update for Feb 13. Cool mornings & evenings likely. Weather report in Hindi.
Read more »

Weather Update: दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्टWeather Update: दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्टCloudy in delhi and Fogg Alert in UP bihar Weather update in hindi Weather Update: दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
Read more »

अंबाला में जिला परिषद के लटके प्रोजेक्टों को लगेंगे पंख, 6.96 करोड़ रुपये जारीअंबाला में जिला परिषद के लटके प्रोजेक्टों को लगेंगे पंख, 6.96 करोड़ रुपये जारीअंबाला जिला परिषद के 15 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 6.
Read more »

UP Weather Today, 14 फरवरी: तेज हवाओं के बीच खिली रहेगी धूप, 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिशUP Weather Today, 14 फरवरी: तेज हवाओं के बीच खिली रहेगी धूप, 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिशUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 14 February 2026: मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 19 जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।
Read more »

UP Weather Today: यूपी में बदलने वाला है मौसम! इस दिन गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनीUP Weather Today: यूपी में बदलने वाला है मौसम! इस दिन गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनीलखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से 3.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:40:02