UP Weather Today: यूपी में मौसम बदल चुका है, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट होगी. गुरुवार को 30 जिलों में बारिश हुई, झांसी में सबसे ज्यादा तापमान 40.6°C दर्ज हुआ.
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्येष्ठ के महीने उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल चुका है. भीषण गर्मी के बजाए यूपी के आसमान में बादल छाए हुए हैं और अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
अनुमान है कि अगले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी के आसार है. इतना ही नहीं पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को यूपी के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरया, कन्नौज और फरुखाबाद को छोड़ यूपी के अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है. 24, 25 और 26 मई को भी यूपी के अलग अलग जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा जारी बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यूपी में वेदर सिस्टम एक्टिव है. जिसका असर अगले 3 दिनों तक रहेगा. ऐसे में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी और अलग अलग जिलों में बादलों के आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर भी बना रहेगा. इन जिलों में हुई बारिश बताते चलें कि गुरुवार को यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.इसमें आगरा,अयोध्या,अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, फुसरतगंज, गोरखपुर, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, कुशीनगर, हमीरपुर, हरदोई, झांसी सहित अन्य जिले शामिल रहे. झांसी सबसे गर्म यूपी में गुरुवार को अलग अलग जिलों में तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई.सबसे ज्यादा तापमान यूपी के झांसी में रिकॉर्ड हुआ.यहां आसमान से आग बरसी रही और अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया गया.वहीं सबसे कम तापमान मेरठ में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 33.9/22 72 आगरा 35.4/21.1 90 कानपुर 37.7/22.4 85 मेरठ 31.9/18.2 110 वाराणसी 36.6/26.4 48
UP Rain Alert UP Temperature Today UP Hottest District UP Heat Wave Alert यूपी में आज का मौसम यूपी में बारिश का अलर्ट यूपी में आज का तापमान यूपी का सबसे गर्म जिला यूपी में हीट वेव का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी के 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: यूपी के 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Read more »
सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनीUP Weather Today: सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Read more »
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारीChhattisgarh Weather: अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानें लेटेस्ट अपडेट
Read more »
राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना, अलर्ट जारीRajasthan Weather Report: राजस्थान के इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: आंधी-तूफान... यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट
Read more »
पटना, गया सहित इन जिलों में मूसलाधार बारिश, आज से सताएगी गर्मीBihar Weather Report: बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, IMD का येलो अलर्ट
Read more »
