Winter Session of UP VidhanMandal: सदन की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होते ही मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह के निधन की सूचना देते हुए बताया कि 20 नवंबर को 67 वर्ष की आयु में उनका असमायिक निधन हुआ।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधान सभा की कार्यवाही कुल 23 मिनट तक चली। विधान सभा में मऊ की घोसी विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सदन की कार्यवाही सोमवार को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय तथा सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होते ही मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह के निधन की सूचना देते हुए बताया कि 20 नवंबर को 67 वर्ष की आयु में उनका असमायिक निधन हुआ। वह 1996, 2012 और 2023 के उपचुनाव में निर्वाचित होकर विधान सभा पहुंचे थे। क्षेत्र में लोकप्रिय जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों वंचितो और शोषितों की लड़ाई में लगा दिया। जनता के हितों की लड़ाई में उन्हे कई बार जेल में भी जाना पड़ा था। वह लोकतंत्र सेनानी होने के चलते राजनीतिक बंदी भी रहे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा सुधाकर सिंह ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उनके आवास और कार्यालय में हमेशा पीड़ितों और वंचितों की भीड़ लगी रहती थी। वह तीन बार इस सदन के सदस्य रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और इस सदन को अपूर्णीय क्षति हुई है। अपना दल एस के रामनिवास वर्मा ने कहा कि वह जमीनी और संघर्षशील नेता थे। विधान सभा में जनता की आवाज थे। उनके निधन से सदन को अपूर्णीय क्षति हुई है। राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया ने कहा कि वह अपने दायित्वों के प्रति हमेशा जागरूक रहे। उनका न रहना इस सदन के लिए अपूर्णीय क्षति है। सुभासपा के सदस्य बेदी राम ने कहा कि उनका असमायिक निधन सदन के साथ ही प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। निषाद पार्टी के नेता मंत्री संजय निषाद ने कहा कि उनमें राजनीति के साथ समाज सेवा की भावना थीं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि उनके निधन की सूचना दुखद है। लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह ने उन्हे जुझारू जननेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के हितों के लिए चिंतित रहते थे। बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह ने कहा कि जब मैं अस्वस्थ था तो वह मुझे देखने कई बार दिल्ली गए। दलीय नेताओं के बाद विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सुधाकर सिंह इस सदन के वरिष्ठ सदस्य थे कुशल राजनीतिक होने के साथ वे कर्मठ समाजसेवी थें। उनके असमायिक निधन से सदन शोकाकुल है। इसी के साथ दो मिनट का मौन रखकर सदन की कार्यवाही सोमवार ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।.
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधान सभा की कार्यवाही कुल 23 मिनट तक चली। विधान सभा में मऊ की घोसी विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सदन की कार्यवाही सोमवार को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय तथा सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होते ही मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह के निधन की सूचना देते हुए बताया कि 20 नवंबर को 67 वर्ष की आयु में उनका असमायिक निधन हुआ। वह 1996, 2012 और 2023 के उपचुनाव में निर्वाचित होकर विधान सभा पहुंचे थे। क्षेत्र में लोकप्रिय जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों वंचितो और शोषितों की लड़ाई में लगा दिया। जनता के हितों की लड़ाई में उन्हे कई बार जेल में भी जाना पड़ा था। वह लोकतंत्र सेनानी होने के चलते राजनीतिक बंदी भी रहे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा सुधाकर सिंह ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उनके आवास और कार्यालय में हमेशा पीड़ितों और वंचितों की भीड़ लगी रहती थी। वह तीन बार इस सदन के सदस्य रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और इस सदन को अपूर्णीय क्षति हुई है। अपना दल एस के रामनिवास वर्मा ने कहा कि वह जमीनी और संघर्षशील नेता थे। विधान सभा में जनता की आवाज थे। उनके निधन से सदन को अपूर्णीय क्षति हुई है। राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया ने कहा कि वह अपने दायित्वों के प्रति हमेशा जागरूक रहे। उनका न रहना इस सदन के लिए अपूर्णीय क्षति है। सुभासपा के सदस्य बेदी राम ने कहा कि उनका असमायिक निधन सदन के साथ ही प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। निषाद पार्टी के नेता मंत्री संजय निषाद ने कहा कि उनमें राजनीति के साथ समाज सेवा की भावना थीं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि उनके निधन की सूचना दुखद है। लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह ने उन्हे जुझारू जननेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के हितों के लिए चिंतित रहते थे। बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह ने कहा कि जब मैं अस्वस्थ था तो वह मुझे देखने कई बार दिल्ली गए। दलीय नेताओं के बाद विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सुधाकर सिंह इस सदन के वरिष्ठ सदस्य थे कुशल राजनीतिक होने के साथ वे कर्मठ समाजसेवी थें। उनके असमायिक निधन से सदन शोकाकुल है। इसी के साथ दो मिनट का मौन रखकर सदन की कार्यवाही सोमवार ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Uttar Pradesh Legislative Assembly Ghosi MLA Sudhakar Singh SP Leader Sudhakar Singh Demise Yogi Adityanath Condolence UP Assembly Lucknow Vidhan Sabha Winter Session Condolence Motion Uttar Pradesh MLA सुधाकर सिंह निधन UP Politics Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Parliament Winter Session Live: लोकसभा में G RAM G बिल पेश, महुआ बोलीं- राम का नाम लाकर बना रहे सांप्रदायिकG RAM G: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बिल लोकसभा के पटल पर रखा. VB–G RAM G विकसित भारत विजन के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए 125 दिनों के वेतन रोजगार की वैधानिक गारंटी का प्रस्ताव करने वाला बिल है.
Read more »
Bengal Weather Update: কনকনে ঠান্ডায় বাধা জোড়া পশ্চিমী ঝঞ্ঝার! উধাও শীত, আবহাওয়ার বড় আপডেট...Twin western disturbances disrupt chilling cold Winter fades away major weather update ahead
Read more »
Sansad Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू, दोनों सदनों में चल रहा प्रश्नकालSansad Winter Session Live में विकसित भारत जी राम जी बिल पर चर्चा, विपक्ष का विरोध और लोकसभा में पारित होने की संभावना जानें ताजा अपडेट.
Read more »
प्रियंका ने लोकसभा में गडकरी से समय मांगा: केंद्रीय मंत्री बोले- दरवाजे हमेशा खुले; कांग्रेस सांसद 1 घंटे ब...Parliament Winter Session 2025 Question Hour; Follow Priyanka Gandhi, Nitin Gadkari Latest News, Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गंभीर आरोप, कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी लिप्त लोगों का सपा से कनेक्शनUP Vidhanmandal Winter Session: मीडिया से कहा कि कोडिन वाली कफ सीरप की तस्करी में लिप्त लोगों के कनेक्शन समाजवादी पार्टी से निकलकर सामने आ रहे हैं। इस प्रकरण में तस्करी की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई है। हमने बहुत सारी गिरफ्तारी की हैं।
Read more »
पीएम मोदी के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा, सामने आया वीडियोParliament Winter Session: सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद भवन स्थित अपने चैंबर में विभिन्न दलों के नेताओं और सांसदों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की.
Read more »
