Kanpur Sisamau By Poll Date: यूपी विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. इनमें से एक कानपुर की सीसामऊ विधानसभा है, जहां 13 नवंबर को वोटिंग है. इस विधानसभा में सालों से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. अब देखना होगा कि इस बार बीजेपी ये सीट जीत पाती है या नहीं.
अखंड प्रताप सिंह, कानपुर: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभाओं में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसमें कानपुर की सीसामऊ विधानसभा भी शामिल है. इस सीट पर अब तक समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है, लेकिन यह सीट तब से रिक्त है जब हाजी इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में सजा हुई.
अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जहां सपा ने हाजी इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने व्यापारी रवि गुप्ता को मैदान में उतारा है. भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस चुनाव को भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है. सीसामऊ विधानसभा में मतदाताओं के आंकड़े सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,69,770 मतदाता हैं, जिनमें 1,43,213 पुरुष, 1,26,556 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. यहां मुस्लिम मतदाता लगभग 1,10,000 हैं, जबकि ब्राह्मण मतदाता 40,000, वैश्य 25,000 और अन्य मतदाता 35,000 हैं. इस क्षेत्र में 275 पोलिंग बूथ हैं. सपा-भाजपा के बीच ही टक्कर स्थानीय लोगों से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि इस बार चुनाव में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि हिंदू मतदाता एकजुट हो रहे हैं, जो भाजपा के पक्ष में जा सकता है. वहीं, सपा की ओर से नसीम सोलंकी को क्षेत्र में सहानुभूति मिल रही है, क्योंकि इरफान सोलंकी को जेल भेजे जाने से उनके परिवार के प्रति लोगों में समर्थन बढ़ा है. सपा की दिख रही मजबूती जनता का मानना है कि सपा इस बार भी बड़ी जीत दर्ज कर सकती है, जबकि भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. योगी फैक्टर भी इस चुनाव में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, जिससे उन्हें हिंदू मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है. प्रमुख मुद्दे बदल देंगे तस्वीर इस चुनाव में मुख्य रूप से सपा और भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि अन्य दलों से किसी खास प्रदर्शन की उम्मीद कम है. हालांकि, कुछ लोगों को मानना है कि यहां के कुछ प्रमुख मुद्दे हैं, जो इस उपचुनाव में असर करते दिखेंगे और इससे रिलल्ट की तस्वीर बदल सकती हैं
Sisamau By-Election Sisamau Seat Of Kanpur Irfan Solanki SP BJP Kanpur Election Kanpur News Kanpur Samachar यूपी विधानसभा उपचुनाव सीसामऊ उपचुनाव कानपुर की सीसामऊ सीट इरफान सोलंकी सपा बीजेपी कानपुर इलेक्शन कानपुर न्यूज कानपुर समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नजदीक आने लगा मानसून की वापसी का समय, जानिए- देश में अब मौसम क्या दिखाएगा असरदेश में कई स्थानों पर मानसून (Monsoon) की बारिश का सिलसिला जारी है. इसके साथ ही अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य में 23 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
Read more »
IPL 2025: फाफ डू प्लेसिस को रिलीज कर सकती है RCB, ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम के कप्तानवहीं आपनी 17 साल से पहले पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की करें तो RCB की नजरें भी इस बार एक बेहतर टीम बनने पर रहेगी.
Read more »
यूपी विधानसभा उपचुनाव: दो दशक से सपा का अभेद्य गढ़ रही है करहल सीट, क्या इस बार बीजेपी खिलाएगी कमलमैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने जा रहा है। यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है, जहां अखिलेश यादव ने 2022 में जीत हासिल की थी। भाजपा इस बार अपनी रणनीति के तहत तीन मंत्रियों को प्रभारी बनाया है और उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रही है।
Read more »
Delhi Weather: दिल्ली में फिर आ रही बारिश, गर्मी से पर नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या कह रही मौसम विभाग की भविष्यवाणीदिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद या शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी में राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते तापमान 35 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून की विदाई के बाद यह बारिश पहली होगी।
Read more »
हरियाणा में सत्ता का खेल: मंगलवार को होगा फैसलाहरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे। भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है या कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में वापसी करेगी, यह देखने के लिए सबकी नजरें हैं।
Read more »
भारत का अनोखा शहर जिसका नाम पड़ा ‘जीरो’, जानिए क्या है यहां की खासियतभारत का अनोखा शहर जिसका नाम पड़ा ‘जीरो’, जानिए क्या है यहां की खासियत
Read more »
