हरदोई पुलिस पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा गांवों का भ्रमण कर रहे हैं और शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मतदाता सूची से जुड़े विवादों और अफवाहों को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे शांतिपूर्ण...
जागरण संवाददाता, हरदोई। पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। गांवों में मतदाता सूची को लेकर चल रही गहमागहमी और संभावित विवादों को देखते हुए पुलिस ने न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में निगरानी बढ़ाई है, बल्कि कस्बों और शहरों में भी सख्त चौकसी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा खुद मोर्चा संभालते हुए गांवों का भ्रमण कर रहे हैं और देर रात तक सड़कों पर उतरकर पुलिस की मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया और पंचायत चुनाव की तैयारियों व मौजूदा हालात का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि गांवों में मतदाता सूची को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई स्थानों पर गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को समय रहते रोका जाना जरूरी है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें। बीट के सिपाही और दारोगा गांवों का नियमित भ्रमण करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी पुलिस की निगाह बनी हुई है। सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर एवं अन्य पुलिस बल के साथ शहर में रात्रि गश्त की गई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।.
जागरण संवाददाता, हरदोई। पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। गांवों में मतदाता सूची को लेकर चल रही गहमागहमी और संभावित विवादों को देखते हुए पुलिस ने न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में निगरानी बढ़ाई है, बल्कि कस्बों और शहरों में भी सख्त चौकसी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा खुद मोर्चा संभालते हुए गांवों का भ्रमण कर रहे हैं और देर रात तक सड़कों पर उतरकर पुलिस की मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया और पंचायत चुनाव की तैयारियों व मौजूदा हालात का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि गांवों में मतदाता सूची को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई स्थानों पर गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को समय रहते रोका जाना जरूरी है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें। बीट के सिपाही और दारोगा गांवों का नियमित भ्रमण करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी पुलिस की निगाह बनी हुई है। सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर एवं अन्य पुलिस बल के साथ शहर में रात्रि गश्त की गई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
UP Panchayat Chunav Panchayat Election Security Law And Order Hardoi SP Ashok Kumar Meena Rural Surveillance Urban Patrolling Voter List Disputes Uttar Pradesh Elections Hardoi Hardoi News Hardoi Latest News Hardoi News In Hindi Hardoi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग पर लगेगी पूरी तरह से रोक, SEC के इन दो फैसलों को जानिएUP Panchayat Chunav News: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों को तेज किया गया है। इस क्रम में फर्जी वोटरों पर लगाम लगाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।
Read more »
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- BMC में नया पेंच: शिंदे गुट ने ढाई साल के लिए मेयर पद मांगा; नतीजों के बाद 29 पा...Maharashtra Civic Polls Result 2026; BJP Vs Shiv Sena UBT NCP Winning Candidates | BMC Mumbai Nagar Nigam Chunav
Read more »
Purba Medinipur: বিজেপি পঞ্চায়েতের প্রধান ভবানীকে অপহরণ! ঘরে আটকে রেখে জোর করে... ফেসবুক পোস্ট দেখে উদ্ধার পুলিসের...BJP Panchayat Head Bhavani Kidnapped Rescued by Police After Seeing Facebook Post
Read more »
BMC में फीकी पड़ी भाजपा की चमक; एक साल पहले के परफॉर्मेंस को दोहरा नहीं पाई पार्टी, आखिर क्यों?BMC Chunav Result: बीएमसी चुनाव में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन 110 सीटों के टार्गेट से पीछे रही. महायुति को बहुमत मिला, पर मराठी वोटर्स ठाकरे बंधुओं की ओर शिफ्ट हुए. उसका स्ट्राइक रेट करीब 65 फीसदी का रहा जबकि बीते विधानसभा में पार्टी ने 85 के स्ट्राइक रेट से शानदार जीत हासिल की थी.
Read more »
हिमाचल पंचायत चुनाव की रूपरेखा तय करेगा निर्वाचन आयोग, कब आएगा आरक्षण रोस्टर? अधिकारियों के साथ अहम बैठक कलHimachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग 20 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा। यह बैठक उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत बुलाई गई है, जिसमें 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने और 28 फरवरी तक आरक्षण रोस्टर व मतदाता सूची प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश हैं। बैठक में चुनाव की रूपरेखा, कार्यक्रम और प्रशासनिक...
Read more »
Panchayat Chunav: यूपी के इस जिले में तीन लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाता, सत्यापन शुरूहाथरस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत 3.
Read more »
