उत्तर प्रदेश में 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बाराबंकी जिले में चुनाव के लिए लगभग एक करोड़ मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये मतपत्र दिल्ली से आएंगे और आठ अलग-अलग प्रकार के होंगे।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर दिल्ली से मंगाए जाएंगे। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित 21 सदस्यीय टीम 21 नवंबर को दिल्ली रवाना होगी। तीन ट्रकें, दो बस, एक दर्जन पुलिसकर्मी और होमगार्ड सुरक्षा के लिए जाएंगे। एक करोड़ से अधिक मतपत्र लाए जाएंगे, इसमें प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम सदस्यों के मतपत्र होंगे। 21 कर्मचारी और अधिकारी नामित अगले वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं। इसमें लगने वाले बैलेट पेपर लाने के लिए चकबंदी अधिकारी सहित 21 कर्मचारी और अधिकारी नामित हो गए हैं। एक दर्जन फोर्स लगाई जाएगी। टीम 21 नवंबर को दिल्ली से एक करोड़ से अधिक बैलेट पेपर लाने के लिए रवाना होंगे। चार ट्रक व दो बसों से बैलेट पेपर लाए जाएंगे, जिसके के लिए 400 से अधिक बक्सों का भी इंतजाम किया गया है। चार से 45 प्रकार के होंगे मतपत्र पंचायत चुनाव में इस बार आठ प्रकार के चुनाव निशान आएंगे। इसमें चार, छह, नौ, 12, 18, 27, 36 और 45 चुनाव निशान वाले मतपत्र होंगे। बैलेट पेपर की छपाई का जिम्मा आयोग ने दिल्ली की कंपनी मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्टम को दिया है, जिनकी छपाई हो गई है। डीडीसी का होगा गुलाबी पंचायत चुनाव में इस बार मतपत्र नहीं बदले नहीं गए हैं। आयोग ने जो मतपत्र छपवाए हैं, उसमें 2021 में प्रयोग किए गए रंगों के मतपत्र हैं। प्रधान का मतपत्र हरा और ग्राम सदस्य का सफेद रंग है। क्षेत्र पंचायत में मतपत्र नीला और जिला पंचायत के मतपत्र गुलाबी है। दो लाख वोटर बढ़ने के आसार वर्ष 2010 में हुए ग्राम पंचायत में 19 लाख 15 हजार 880 मतदाताओं ने 1002 ग्रामों में प्रधानों, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला किया था। 2015 के चुनाव में 21 लाख 13 हजार वोटर थे। 2021 में 22,95,695 वोटरों ने मतदान किया था। 2026 में दो लाख मतदाता बढ़ने के आसार हैं। यह आएंगे मतपत्र जिला पंचायत सदस्य : 30.
48 लाखक्षेत्र पंचायत सदस्य : 28.68 लाखग्राम प्रधान : 29.57 लाखग्राम सदस्य : 12.95 लाख मतपत्रों की छपाई पूरी हो गई है। 21 नवंबर को 21 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना होगी। करीब एक करोड़ मतपत्र लाए जाएंगे। इसमें चार पदों के लिए आठ प्रकार के बैलेट पेपर होंगे। -डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
Barabanki Panchayat Elections Uttar Pradesh Elections One Crore Ballots Delhi Ballot Papers Panchayat Election Preparation UP Election Commission Ballot Paper Details Barabanki News Barabanki Latest News Barabanki News In Hindi Barabanki Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2026 விடுமுறைப் பட்டியல் : பொங்கல் மற்றும் சனி, ஞாயிறு விடுமுறைகள் விவரம்Tamil Nadu Public Holidays 2026: 2026 பொது விடுமுறைப் பட்டியல் வெளியாகியிருக்கும் நிலையில், சனி, ஞாயிறுகளில் வரும் விடுமுறைகள் விவரம் இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »
IPL 2026: লিগ ইতিহাসের সবচেয়ে বড় লেনদেন; চেন্নাইকে দিতে হবে ১৮০০০০০০০ টাকার মহারথী + ১! তবেই...IPL 2026 Trade Between Jadeja and Samson Is Biggest in League History
Read more »
फिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखाफिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा
Read more »
KKR Assistant Coach For IPL 2026: সেঞ্চুরি করে IPL জিতিয়েছেন! ঝুলিতে জোড়া বিশ্বকাপ, কিংবদন্তি অলরাউন্ডার KKR-এKKR Assistant Coach , IPL 2026, Aussie Legend Shane Watson, KKR
Read more »
ஜடேஜாவுக்கு கேப்டன் பொறுப்பா? வாய்ப்பே இல்லை.. ராஜஸ்தான் அந்த தப்ப பண்ண மாட்டாங்க!IPL 2026: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணியின் அடுத்த கேப்டன் குறித்து ஆகாஷ் சோப்ரா பேசி இருக்கிறார்.
Read more »
ICSE, ISC Date Sheet 2026 OUT: फरवरी में शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूलICSE, ISC Date Sheet 2026 Released: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE, ISC की बोर्ड परीक्षा 2026 का डेटशीट जारी कर दिया है.
Read more »
