UP PET Result 2025: अब 44,778 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, लेखपाल के सबसे ज्यादा पद

Sarkari Result News

UP PET Result 2025: अब 44,778 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, लेखपाल के सबसे ज्यादा पद
Sarkari NaukriUpsssc RecruitmentUPSSSC PET Result Out
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 51%

UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से PET 2025 परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद अब यूपी में बंपर भर्तियों का रास्‍ता साफ हो गया है. इस परीक्षा में पास उम्‍मीदवार यूपी सरकार के अलग अलग विभागों में निकलने वाली वैकेंसी लिए आवेदन कर सकेंगे.

UP PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब एक क्लिक में अपना स्कोरकार्ड upsssc.gov.in पर या आयोग के ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं.

ये स्कोरकार्ड अगले पूरे तीन साल तक वैलिड रहेगा और इसी के आधार पर अब 44,778 ग्रुप-सी पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं. सबसे ज्यादा पद लेखपाल के हैं. रिजल्ट कैसे और कब आया? परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को पूरे प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी.कुल 25 लाख 31 हजार 996 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 19 लाख 43 हजार 171 ने एग्जाम दिया.चेयरमैन एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिजल्ट को मंजूरी मिली और सचिव अवनीश सक्सेना ने इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. अब ये स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख से ठीक तीन साल तक हर ग्रुप-सी भर्ती में काम करेगा. कुछ कैंडिडेट्स का रिजल्ट कैंसल 41 कैंडिडेट्स ने OMR शीट में प्रश्न पुस्तिका का क्रमांक नहीं भरा या गलत लिख दिया था, इसलिए उनका रिजल्ट पूरी तरह कैंसल कर दिया गया है और स्कोरकार्ड में कैंसल लिखा दिखेगा. 44 कैंडिडेट्स पर अनफेयर मीन्स का आरोप लगा है इसलिए उनके स्कोरकार्ड में Unfair Means दर्ज किया गया है. वहीं 517 कैंडिडेट्स को कुछ खास शर्तों के साथ प्रोविजनल एंट्री दी गई थी इसलिए उनके स्कोरकार्ड में अस्थायी अनुमति लिखा हुआ है. कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? आयोग को अभी तक 868 अलग-अलग भर्तियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं जिनमें कुल 44,778 पद हैं. इस बार सबसे ज्यादा पद लेखपाल के हैं. पूरी लिस्ट में लेखपाल के 7,994 पद, तकनीकी सेवा के 5,431 पद, कनिष्ठ सहायक के 4,582 पद, अधिशासी अधिकारी के 320 पद, आबकारी सिपाही के 564 पद, सहायक विकास अधिकारी के 545 पद, कंपाउंडर के 560 पद, सहायक बोरिंग तकनीशियन के 419 पद, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पद, बीसीजी तकनीशियन के 255 पद और मत्स्य निरीक्षक के 105 पद शामिल हैं.इसके अलावा मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी जैसे कई और पदों के प्रस्ताव भी आयोग के पास पहुंच चुके हैं. जिस लड़की पर हंसते थे लोग, वह 22 साल की उम्र में बन गई IAS अब आगे क्या होगा? PET सिर्फ एक स्क्रीनिंग एग्जाम है.अब जैसे-जैसे अलग-अलग विभागों की भर्ती का नोटिफिकेशन आएगा.आयोग उसी में PET स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को मुख्य लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा यानी जिनका स्कोर अच्छा है उनके लिए अगले कुछ महीने बहुत व्यस्त रहने वाले हैं. हर नई भर्ती का विज्ञापन upsssc.gov.in पर ही आएगा इसलिए वेबसाइट और ऐप रोज चेक करते रहें. SSC GD 2025: क्‍या CISF, CRPF, BSF में नौकरी पा सकती हैं लड़कियां? तीन साल तक काम आएगा ये एक स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख से ठीक तीन साल तक ये स्कोरकार्ड हर ग्रुप-सी भर्ती में मान्य रहेगा. मतलब 2026, 2027 और 2028 में आने वाली सारी भर्तियों में भी यही नंबर काम करेंगे जिनका स्कोर अच्छा आया है वो अभी से अपनी पसंदीदा भर्ती की खास तैयारी शुरू कर दें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Sarkari Naukri Upsssc Recruitment UPSSSC PET Result Out यूपी पीईटी का रिजल्ट UPSSSC PET Result Up Pet Scorecard 2025 Up Pet Result 2025 Check Up Pet Result 2025 Download Link यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 Link Upsssc.Gov.In UPSSSC PET Result 2025 Revised Updated Link) Check Uppet Result Up Pet Result 2022 Up Pet Result Sarkari Result Up Pet Result Date Up Pet Result Pdf Sarkari Result PET Result Download How To Check PET Result UPSSSC PET Result Out

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSC CSE Interview 2025: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू ई-समन लेटर आउट, upsc.gov.in से तुरंत डाउनलोड करें कॉल लेटरUPSC CSE Interview 2025: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू ई-समन लेटर आउट, upsc.gov.in से तुरंत डाउनलोड करें कॉल लेटरUPSC CSE Interview E-Summon Letter 2025 Released: यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सीएसई इंटरव्यू 2025 के लिए ई-समन लेटर जारी कर दिया है.
Read more »

ऑफिस टाइम के बाद काम कराने पर देना होगा फुल ओवरटाइम पैसा...और बॉस भी नहीं चला पाएगा डंडा, क्या है ये विधेयकऑफिस टाइम के बाद काम कराने पर देना होगा फुल ओवरटाइम पैसा...और बॉस भी नहीं चला पाएगा डंडा, क्या है ये विधेयकRight to Disconnect Bill 2025: लोकसभा में हाल ही में राइट टू डिस्कनेक्ट बिल, 2025 बिल पेश किया गया, जिसका मकसद कर्मचारियों के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस को बढ़ावा देना है।
Read more »

संसद में PM का 'Thank You, Thank You', मोमेंट्स: प्रियंका बोलीं- मोदी जितने वक्त से प्रधानमंत्री, नेहरू उतन...संसद में PM का 'Thank You, Thank You', मोमेंट्स: प्रियंका बोलीं- मोदी जितने वक्त से प्रधानमंत्री, नेहरू उतन...Parliament Winter Session 2025 Reactions Moments 2025 Photos Videos Update.
Read more »

SWAYAM Admit Card 2025: एनटीए ने जारी किए जुलाई सेमेस्टर के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकटSWAYAM Admit Card 2025: एनटीए ने जारी किए जुलाई सेमेस्टर के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकटSWAYAM July 2025 Semester Admit Card Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.inswayam पर SWAYAM जुलाई 2025 सेमेस्टर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
Read more »

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल PET ट्रेड टेस्ट रिजल्ट जारी, ये रहा Scorecard लिंकCG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल PET ट्रेड टेस्ट रिजल्ट जारी, ये रहा Scorecard लिंकछत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पीईटी एवं ट्रेड टेस्ट के बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 10 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज सिंह राशि में चंद्रमा, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 10 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज सिंह राशि में चंद्रमा, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 10 December 2025: बुधवार का दिन यानी 10 दिसंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:15:16