UP News: गोरखपुर का टॉप माफिया सुधीर ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस मलती रह गई हाथ

Gorakhpur-City-General News

UP News: गोरखपुर का टॉप माफिया सुधीर ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस मलती रह गई हाथ
Gorakhpur NewsGorakhpur Latest NewsGorakhpur News In Hindi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

माफिया सुधीर सिंह जो हत्या की कोशिश के मामले में फरार थे ने लखनऊ की अदालत में आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। गोरखपुर पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। घटना के बाद एसटीएफ और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय...

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस और एसटीएफ की लगातार छापेमारी को माफिया सुधीर सिंह ने कानूनी दांव से मात दे दी। हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे सुधीर ने लखनऊ की अदालत में सरेंडर कर दिया है। उसने यह आत्मसमर्पण पुराने आर्म्स एक्ट के एक मामले में किया है जिससे उसे तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई।गोरखपुर की खजनी थाना पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। खजनी क्षेत्र में 27 मई की रात व्यापारी के घर आयोजित दावत में हुए जानलेवा हमले के बाद माफिया सुधीर सिंह फरार हो गया था। इस घटना में बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। एफआइआर दर्ज होते ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और खजनी थाने की पुलिस लगातार सुधीर की तलाश में दबिश दे रही थी। लखनऊ,देवरिया से लेकर पड़ोसी जिलों में छापेमारी हुई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।पुलिस की तमाम कोशिशों के बीच सुधीर सिंह इंटरनेट मीडिया पर लगातार सक्रिय रहा। उसकी फेसबुक प्रोफाइल से भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण पोस्ट प्रसारित होती रहीं। समर्थकों ने “शेर को पिंजरे में बंद नहीं किया जा सकता” जैसे नारों के साथ माहौल बनाना शुरू कर दिया था। गुरुवार को सुधीर सिंह ने लखनऊ की एक अदालत में खुद को पेश कर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर उसने पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में किया। सीओ खजनी उदय प्रताप राजपूत ने बताया कि सुधीर सिंह के आत्मसमर्पण की सूचना मिलने के बाद एक टीम लखनऊ रवाना कर दी गई है, जो ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे गोरखपुर लाने का प्रयास करेगी। अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है कि माफिया इतने दिनों तक किन-किन लोगों की मदद से छिपा रहा और सरेंडर की योजना किसने बनाई। माफिया ने उजागर की पुलिस की कमजोरी इस पूरे घटनाक्रम ने गोरखपुर पुलिस की कार्यशैली और उसकी सूचना तंत्र की कमजोरी को उजागर कर दिया है। कई सवाल खड़े हो रहे हैं,जब इंटरनेट मीडिया पर सुधीर सक्रिय था, तो उसे ट्रैक क्यों नहीं किया गया? क्या पुलिस की सूचनाएं पहले ही लीक हो रही थीं? क्या सुधीर ने साजिश के तहत इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाया? सुधीर सिंह प्रदेश के 68 और जिले के टाप 10 माफिया की सूची में शामिल है।.

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस और एसटीएफ की लगातार छापेमारी को माफिया सुधीर सिंह ने कानूनी दांव से मात दे दी। हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे सुधीर ने लखनऊ की अदालत में सरेंडर कर दिया है। उसने यह आत्मसमर्पण पुराने आर्म्स एक्ट के एक मामले में किया है जिससे उसे तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई।गोरखपुर की खजनी थाना पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। खजनी क्षेत्र में 27 मई की रात व्यापारी के घर आयोजित दावत में हुए जानलेवा हमले के बाद माफिया सुधीर सिंह फरार हो गया था। इस घटना में बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। एफआइआर दर्ज होते ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और खजनी थाने की पुलिस लगातार सुधीर की तलाश में दबिश दे रही थी। लखनऊ,देवरिया से लेकर पड़ोसी जिलों में छापेमारी हुई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।पुलिस की तमाम कोशिशों के बीच सुधीर सिंह इंटरनेट मीडिया पर लगातार सक्रिय रहा। उसकी फेसबुक प्रोफाइल से भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण पोस्ट प्रसारित होती रहीं। समर्थकों ने “शेर को पिंजरे में बंद नहीं किया जा सकता” जैसे नारों के साथ माहौल बनाना शुरू कर दिया था। गुरुवार को सुधीर सिंह ने लखनऊ की एक अदालत में खुद को पेश कर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर उसने पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में किया। सीओ खजनी उदय प्रताप राजपूत ने बताया कि सुधीर सिंह के आत्मसमर्पण की सूचना मिलने के बाद एक टीम लखनऊ रवाना कर दी गई है, जो ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे गोरखपुर लाने का प्रयास करेगी। अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है कि माफिया इतने दिनों तक किन-किन लोगों की मदद से छिपा रहा और सरेंडर की योजना किसने बनाई। माफिया ने उजागर की पुलिस की कमजोरी इस पूरे घटनाक्रम ने गोरखपुर पुलिस की कार्यशैली और उसकी सूचना तंत्र की कमजोरी को उजागर कर दिया है। कई सवाल खड़े हो रहे हैं,जब इंटरनेट मीडिया पर सुधीर सक्रिय था, तो उसे ट्रैक क्यों नहीं किया गया? क्या पुलिस की सूचनाएं पहले ही लीक हो रही थीं? क्या सुधीर ने साजिश के तहत इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाया? सुधीर सिंह प्रदेश के 68 और जिले के टाप 10 माफिया की सूची में शामिल है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar Mafia Sudhir Singh Lucknow Court Surrender Arms Act Case Gorakhpur Police Investigation Transit Remand Crime News Gorakhpur Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बॉयफ्रेंड से मिलने पर नाराज होती थी मां, टीनएजर बेटी ने मार डाला, लखनऊ पुलिस पहुंची तो मिली न्‍यूड डेडबॉडीबॉयफ्रेंड से मिलने पर नाराज होती थी मां, टीनएजर बेटी ने मार डाला, लखनऊ पुलिस पहुंची तो मिली न्‍यूड डेडबॉडीलखनऊ के चिनहट इलाके में हुए हत्‍याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाबालिग बेटी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया था।
Read more »

Azamgarh: जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में आक्रोश, शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कराया मामला शांतAzamgarh: जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में आक्रोश, शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कराया मामला शांतUP News: आजमगढ़ में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को कराया शांत।
Read more »

'जासूस' ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड आज होगी खत्म, ​​कोर्ट में किया जाएगा पेश'जासूस' ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड आज होगी खत्म, ​​कोर्ट में किया जाएगा पेश'जासूस' ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड आज होगी खत्म, ​​कोर्ट में किया जाएगा पेश
Read more »

माफिया ने पहले दी थी चेतावनी, फिर पहुंचकर बोला हमला; इस बात को लेकर था भड़कामाफिया ने पहले दी थी चेतावनी, फिर पहुंचकर बोला हमला; इस बात को लेकर था भड़कागोरखपुर में एक दावत के दौरान माफिया सुधीर सिंह ने अपने पूर्व साथी अंकुर शाही पर जानलेवा हमला किया। पुरानी दुश्मनी के चलते सुधीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर पर हमला किया। पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जबकि सुधीर के चाचा ने भी अंकुर और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया...
Read more »

UP News: माफिया सुधीर की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, इन जगहों पर रखी जा रही खास नजरUP News: माफिया सुधीर की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, इन जगहों पर रखी जा रही खास नजरगोरखपुर पुलिस माफिया सुधीर सिंह की तलाश में जुटी है जो एक युवक पर हमले के बाद से फरार है। पुलिस गोरखपुर बस्ती सिद्धार्थनगर और लखनऊ में छापेमारी कर रही है। सुधीर सिंह के कुछ करीबियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रख रही...
Read more »

कौन है गोरखपुर का माफ‍िया सुधीर सिंह, गाजीपुर-बस्‍ती से लेकर महराजगंज की पुलिस कर रही तलाशकौन है गोरखपुर का माफ‍िया सुधीर सिंह, गाजीपुर-बस्‍ती से लेकर महराजगंज की पुलिस कर रही तलाशGorakhpur Mafia Sudhir Singh: यूपी के 68 और गोरखपुर के टॉप 10 माफिया की लिस्‍ट में शामिल सुधीर सिंह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:59