UP News: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य

Lucknow-City-General News

UP News: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य
Lucknow NewsLucknow Latest NewsLucknow News In Hindi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 53%

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी। किसानों के लिए पंजीकरण 1 सितंबर से शुरू हो चुका है। सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की है जिसमें कॉमन धान 2369 रुपये और ग्रेड ए 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया...

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान -2369 और का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। कराना होगा पंजीकरण धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.

up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा। धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। इन जनपदों में पहली अक्टूबर से होगी खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के इन जनपदों में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। करीब 10 हजार किसानों ने करा लिया पंजीकरण धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। 20 सितंबर तक करीब 10 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं किसानों को भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों के बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar Paddy Procurement Uttar Pradesh UP Paddy Procurement 2025 26 Uttar Pradesh Paddy Registration Cm Yogi Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

असम कांग्रेस ने नफ़रती एआई वीडियो को लेकर राज्य भाजपा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराईअसम कांग्रेस ने नफ़रती एआई वीडियो को लेकर राज्य भाजपा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीतवर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीतInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

दिल्ली: पूनम पांडे के मंदोदरी की भूमिका पर विहिप को ऐतराज़, रामलीला समिति का बदलाव से इनकारदिल्ली: पूनम पांडे के मंदोदरी की भूमिका पर विहिप को ऐतराज़, रामलीला समिति का बदलाव से इनकारHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का हवाला देते हुए दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को आमंत्रण के ख़िलाफ़ याचिका ख़ारिज कीसुप्रीम कोर्ट ने संविधान का हवाला देते हुए दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को आमंत्रण के ख़िलाफ़ याचिका ख़ारिज कीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

साहित्य अकादेमी सचिव पर कार्रवाई की मांग तेज़, पटना में होने वाले ‘उन्मेष 2025’ के बहिष्कार की अपीलसाहित्य अकादेमी सचिव पर कार्रवाई की मांग तेज़, पटना में होने वाले ‘उन्मेष 2025’ के बहिष्कार की अपीलHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:41