UP Lok Sabha Chunav Result 2024 उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जिन केंद्रीय मंत्रियों ने जीत दर्ज की उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह आगरा से प्रो.
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उतरे 11 केंद्रीय मंत्रियों में से सात को हार का सामना करना पड़ा है। पीएम मोदी व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जीत का अंतर भी बीते चुनाव से कम रहा। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनाव में 4.
79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि इस बार उनकी जीत का अंतर महज 1.52 लाख ही रहा। वहीं, चुनाव में उतरे योगी सरकार के चार मंत्रियों में से दो ही जीत हासिल कर सके। यूपी में प्रधानमंत्री के अलावा जिन केंद्रीय मंत्रियों ने जीत दर्ज की उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और मीरजापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। स्मृति ईरानी को करना पड़ा हार का सामना चर्चित अमेठी से स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा। चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में उतरे योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों में दो को जीत और दो को हार का सामना करना पड़ा। पीलीभीत से जितिन प्रसाद और हाथरस ने अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जीत हासिल की। राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव और मंत्री दिनेश प्रताप कांग्रेस नेता राहुल गांधी से रायबरेली में बड़े अंतर से पराजित हुए। जयवीर सिंह व अनूप प्रधान विधानसभा सदस्य हैं, जबकि दिनेश प्रताप सिंह और जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं। भाजपा व अन्य दलों ने 12 विधायकों को चुनाव में उतारा था, जिनमें आठ को जीत हासिल हुई। फूलपुर सीट से उतरे भाजपा विधायक प्रवीण पटेल ने जीत हासिल हुई। गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद और मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद ने भदोही से जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा विधायक ओम कुमार को नगीना में हार का सामना करना पड़ा। रालोद विधायक चंदन चौहान को बिजनौर में जीत हासिल हुई, जबकि विधायक रिंकी कोल राबर्टसगंज से चुनावी हार गईं। वहीं, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज में हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को कन्नौज, जियाउर्रहमान बर्क को संभल, लाल जी वर्मा को अंबेडकरनगर और अवधेश प्रसाद को फैजाबाद से जीत हासिल हुई। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा लखनऊ सीट से चुनाव हार गए। भाजपा ने विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र को श्रावस्ती सीट से उतारा था, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को भी बलिया में हार का सामना करना पड़ा।
Lok Sabha Chunav 2024 Result UP Lok Sabha Election 2024 Result Uttar Pradesh UP News Lucknow News Smriti Irani Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोट करने पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर को वोटर लिस्ट में नहीं मिला नाम, घर लौटे तो पता चला...Lok Sabha Chunav News: 2024 के चुनावी रण में दिल्ली की 7 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एस.
Read more »
Bhagalpur Lok Sabha Chunav Result 2024: भागलपुर में इस बार पॉलिटिकल लैब का नया प्रयोग, B बनाम Y की जंग में कौन जीताBhagalpur Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 57.
Read more »
Bhilwara Lok Sabha Chunav Result 2024: भीलवाड़ा लोकसभा में भाजपा मजबूत, कांग्रेस प्रत्याशी को भी जीत की उम्मीद नहींBhilwara Lok Sabha Chunav Result 2024: भीलवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पिछले पांच चुनाव में सिर्फ एक बार कांग्रेस को जीत मिल सकी। ये तीज डॉ.
Read more »
Banka Lok Sabha Chunav Result 2024: इस बार कौन बना बांका का वीर, जानिए कैसे जीती गई सियासी जंगBanka Lok Sabha Chunav Result 2024 : 26 अप्रैल को बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इसमें 2019 की तुलना में 5.
Read more »
Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: क्या नोएडा में हैट्रिक जमा पाएंगे बीजेपी के महेश शर्मा? शुरू हुई वोटों की गिनतीLok Sabha Election 2024 Result, Gautam Buddha Nagar Constituency: नोएडा से साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के महेश शर्मा ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
Lok Sabha Chunav Results: मेलोनी से लेकर मोइज्जू और भूटान के राष्ट्रपति तक, विदेशी नेताओं ने दी PM मोदी को बधाईLok Sabha Chunav Results 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है, हालांकि इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है।
Read more »
