बीयू झांसी की ओर से यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट बिना लेट फीस के साथ को 25 मार्च 2025 तक एक्सटेंड कर दिया है। तय तिथि तक आवेदन न कर पाने पर 26 मार्च से लेकर 1 अप्रैल 2025 तक लेट फीस का भुगतान करके आवेदन किया जा सकेगा। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित तिथि 20 अप्रैल निर्धारित...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से से उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन 2025 के लिए बिना लेट फीस आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश की चाह रखने वाले छात्र 25 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से बिना लेट फीस जमा किये फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से BU Jhansi की ऑफिशियल वेबसाइट www .
bujhansi.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है। इन डेट्स में फॉर्म भरने पर लगेगा विलम्ब शुल्क जो छात्र निर्धारित अंतिम तिथि 25 मार्च तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने में नाकाम रहते हैं उनको 26 मार्च से फॉर्म भरने पर लेट फीस का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ आवेदन पत्र 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक भरने का समय रहेगा। परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित आवेदन करने वाले छात्रों को यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम में भाग लेना होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित तिथि 20 अप्रैल 2025 निर्धारित है। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वयं कर सकते हैं आवेदन जो भी छात्र यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे स्वयं से ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां स्टेप्स प्रदान की जा रही हैं जिन्हें फॉलो कर आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है- यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर UP BEd JEE 2025 पर क्लिक करें। अब आपको CLICK HERE FOR NEW USER REGISTRATION पर क्लिक करना है। मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। इसके बाद CLICK HERE TO EXISTING USERS पर क्लिक करें और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। UP BEd JEE Online Form 2025 एप्लीकेशन फीस यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1400 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा होगा। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर General/ OBC/ EWS वर्ग को 2000 रुपये और SC/ ST वर्ग को 1000 रुपये जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- DFCCIL Recruitment 2025: डीएफसीसीआईएल एमटीएस, जूनियर मैनेजर व अन्य पदों के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई
Up Bed Last Date To Apply Up Bed Date Extended UP Bed 2025 Up Bed 2025 Application Form Date Up Bed Entrance Exam 2025 Up Bed Entrance Exam 2025 Date Up Bed Entrance Exam Application Form Up Bed 2025 Age Limit Up Bed 2025 Sarkari Result Up Bed 2025 Notification Up Bed Bundelkhand University Bu Jhansi Www Bujhansi Ac In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPBED 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कैसे भरें एप्लीकेशन फॉर्म, प्रॉसेस-फीस सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेकबुंदेलखंड यूनिवर्सिटी BU Jhansi की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा UP BEd JEE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 8 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन 9 से लेकर 15 मार्च 2025 तक किया जा...
Read more »
Railway Group D Vacancy 2025: आरआरबी ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, अब इस डेट तक भरा जा सकता है फॉर्मआरआरबी की ओर से RRB Group D Vacancy 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 1 मार्च 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके थे वे अब बिना हड़बड़ी दिखाए आराम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद फीस 3 मार्च तक एवं फॉर्म में संशोधन 4 से 13 मार्च 2025 तक किया जा...
Read more »
Railway Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, 1 मार्च है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेटआरआरबी की ओर से ग्रुप डी पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च 2025 तय की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 1 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस 3 मार्च 2025 तक जमा की जा...
Read more »
NEET 2025 के लिए अप्लाई करने से पहले जान लीजिए ये बातें, नहीं तो पछताएंगे!NEET 2025 Registration: फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज की कम से कम चार कॉपी और फीस भुगतान का सर्टिफिकेट सुरक्षित रखना चाहिए.
Read more »
UP BEd 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द कर लें अप्लाई, बिना लेट फीस 8 मार्च है फॉर्म भरने की लास्ट डेटबीयू झांसी की ओर से यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम 2025 आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 8 मार्च 2025 निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य छात्र जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। लेट फीस के साथ छात्र 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक फॉर्म भर सकेंगे। UP B.
Read more »
NEET UG 2025: कल से करें नीट यूजी फॉर्म में करेक्शन, इन डिटेल्स में मिलेगा बदलाव का मौका, ये है लास्ट डेटनीट यूजी परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना 07 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। कैंडिडे्स को 07 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र भरने का मौका दिया गया था। वहीं अब कल 09 मार्च 2025 से एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका शुरू...
Read more »
