उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात को 46 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह विभाग की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस तबादले किए हैं। गुरुवार रात को 46 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह विभाग की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है। लोकसभा चुनाव में उनसे यह जिम्मेदारी ले ली गई थी। इसके साथ अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके विभागों में कटौती की गई है। तबादलों के क्रम में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख सचिव लक्कु वेंकटेश्वरलू को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल गया है।
प्रतीक्षारत चल रहे राजेश कुमार प्रथम को प्रमुख सचिव होमगार्डस बनाया गया है। प्रमुख सचिव बाबू लाल मीणा से होमगार्ड्स विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। साथ ही आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और एनआरआई विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण से पंचायती राज विभाग छीन लिया गया है, उन्हें प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव वीणा कुमारी मीना से आयुष विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग से स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के पद से हटा दिया गया है। बाकी पदों की जिम्मेदारी बनी रहेगी। डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम का श्रम एवं सेवायोजन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव महेंद्र प्रसाद अग्रवाल से सहकारिता, राजनीतिक पेंशन और नागरिक सुरक्षा विभाग वापस लिया गया है। ड
UP सरकार IAS तबादले योगी आदित्यनाथ गृह विभाग प्रमुख सचिव संजय प्रसाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस्राइल ने हूती ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किएइस्राइल ने हूती ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें बंदरगाह शहर होदेइदाह में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। यह हमला यमन से इस्राइल की ओर रात भर की गई मिसाइल लॉन्च के बाद किया गया है।
Read more »
सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में किए बड़े बदलावभारत सरकार ने बुधवार को कई शीर्ष नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं।
Read more »
क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए अनुमति जरूरीजिले में बड़े पैमाने पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। मैदानों पर खेल विभाग के अधिकारियों ने अनुमति आवश्यक कर दी है।
Read more »
हरियाणा सरकार ने अधिकारियों के तबादले से जुड़े सख्त निर्देश जारी किए हैंहरियाणा सरकार ने अधिकारियों के तबादलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Read more »
IAS हर्षदीप कांबले बने BEST के महाप्रबंधकमहाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं. IAS हर्षदीप कांबले को BEST के महाप्रबंधक बनाया गया है.
Read more »
ED Raid: IAS संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के घर सुबह पहुंची ईडी, शाम तक चली छापेमारी में मिले कई सबूतED ने IAS संजीव हंस से जुड़े मामले में सुनील कुमार के घर पर छापेमारी की. कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
Read more »
