UP में दो दिनों के दौरान 40 जिलों में दस्‍तक देगा मानसून, कई अन्‍य राज्‍यों में भी भारी बारिश का अनुमान

Monsoon News

UP में दो दिनों के दौरान 40 जिलों में दस्‍तक देगा मानसून, कई अन्‍य राज्‍यों में भी भारी बारिश का अनुमान
Monsoon UpdateUttar Pradesh Rain
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 189 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में दो दिनों के दौरान मानसून दस्‍तक दे सकता है. साथ ही मौसम विभाग ने 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

उत्तर भारत के भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिलने वाली है और मानसून जल्‍द ही मेहरबान होने वाला है. खासतौर पर भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में मानसून कुछ ही घंटों की बात है.

वहीं देश के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां पर मानसून कहर बरपा रहा है. मानसून की एंट्री के साथ ही इन राज्‍यों में जमकर बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है तो कुछ जगहों पर बिजली गिरने और आंधी-तूफान के बारिश आने की संभावना व्‍यक्‍त की है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में दो दिनों में मानसून दस्‍तक दे सकता है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, बांदा, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्‍ती, फर्रुखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर, गाजियाबाद, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और झांसी शामिल हैं. कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उत्तर प्रदेश में जहां मानसून की दस्‍तक होने जा रही है, वहीं जिन राज्‍यों में मानसून आ चुका है वहां पर जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश, गुजरात,  झारखंड, बंगाल और बिहार जैसे राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी किए हैं. इन राज्‍यों में अगले तीन से चार दिनों में भीषण बारिश अपना कहर बरपा सकती है. यहां की कुछ जगहों पर  बिजली गिरने के साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है. दक्षिणी पश्चिमी मानसून मध्‍य प्रदेश में दस्‍तक दे चुका है. अभी तक मध्‍य प्रदेश के 32 जिलों में मानसून पहुंच गया है. मौसम विभाग का मानना है कि अगले चार-पांच दिनों में मानसून शेष जिलों को भी कवर कर लेगा. इन राज्‍यों में जल्‍द पूरी तरह छाएगा मानसून देशभर में जहां मानसून के कारण जमकर बारिश हो रही है, वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्‍सों तक अभी मानसून पूरी तरह से नहीं पहुंचा है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात, मध्‍य प्रदेश, बिहार, झारखंड में अगले तीन से चार दिनों में पूरी तरह से छा जाएगा. विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत से अभी वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस पूरी तरह से गया नहीं है, वहीं बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिमी भारत में नमी जा रही है. यही कारण है कि इस इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान देखने को मिल रहे हैं. गुजरात क्षेत्र में 24 और 25 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। pic.twitter.com/v8zExIFVRQ— India Meteorological Department June 24, 2024गुजरात में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं गुजरात में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मानसून की दस्‍तक के बाद से ही गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और यहां पर बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान भी आ रहा है. दिल्‍ली में आज भी बारिश का अनुमान वहीं दिल्‍ली में सोमवार शाम आसमान में बादल छाये रहे और लुटियंस दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है. दोपहर तक मौसम उमस भरा रहा, लेकिन शाम में हल्की बारिश ने उमस से राहत दिलाई. अधिकारियों ने बताया कि लुटियंस दिल्ली, पीतमपुरा और पालम समेत शहर के कुछ इलाकों में मानसून से पहले की बारिश हुई. शहर के अन्य इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. साथ ही 28 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.ये भी पढ़ें :* दिल्ली में बारिश, MP-झारखंड में मॉनसून की एंट्री, जानें आपके शहर के मौसम का हाल* हज यात्रा के दौरान हो जाए मौत तो वापस नहीं भेजा जाता शव, जानें सऊदी में क्यों है ये नियम* वाह! और आगे बढ़ गया मॉनसून, किन राज्य में कब आएगी झमाझम बारिश, जानिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Monsoon Update Uttar Pradesh Rain

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Election Results 2024 Live Updates: दिल्‍ली में क्‍या कन्‍हैया, सोमनाथ रोक पाएंगे बीजेपी का विजयरथ, कुछ देर में 7 सीटों पर काउंटिंगDelhi Election Results 2024 Live Updates: दिल्‍ली में क्‍या कन्‍हैया, सोमनाथ रोक पाएंगे बीजेपी का विजयरथ, कुछ देर में 7 सीटों पर काउंटिंगDelhi Lok Sabha Election Results Updates: दिल्‍ली में कई सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है.
Read more »

एलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदमएलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदमएलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स ने देश में कुल मिलाकर 2,30,892 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें से ज्‍यादातर अकाउंट ऐसे थे जो बाल यौन शोषण और नग्‍नता को बढ़ावा दे रहे थे.
Read more »

खालिस्‍तानी पन्‍नू की हत्‍या की साजिश, निखिल गुप्‍ता की गिरफ्तारी और अमेरिका के आरोप, 10 प्‍वाइंटखालिस्‍तानी पन्‍नू की हत्‍या की साजिश, निखिल गुप्‍ता की गिरफ्तारी और अमेरिका के आरोप, 10 प्‍वाइंटPannun Murder Conspiracy: खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्‍या की साजिश के मामले का भारत और अमेरिका दोनों बेहद सतर्कता बरत रहे हैं. कहा जा रहा है कि इससे भारत और अमेरिका के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
Read more »

IMD ने दी गुड न्‍यूज : दिल्‍ली-NCR सहित इन राज्‍यों में आज बदलेगा मौसम, जानिए कहां-कहां होगी बारिशIMD ने दी गुड न्‍यूज : दिल्‍ली-NCR सहित इन राज्‍यों में आज बदलेगा मौसम, जानिए कहां-कहां होगी बारिशमौसम विभाग ने भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के उत्तर पश्चिमी इलाके के लिए अच्‍छी खबर दी है. दिल्‍ली-एनसीआर सहित आज देश के कुछ राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई गई है.
Read more »

साल 2024 महत्‍वपूर्ण माइलस्‍टोन: अदाणी ग्रुप की AGM में चेयरमैन गौतम अदाणीसाल 2024 महत्‍वपूर्ण माइलस्‍टोन: अदाणी ग्रुप की AGM में चेयरमैन गौतम अदाणीAdani Enterprises 32nd AGM: अदाणी ग्रुप की AGM में चेयरमैन गौतम अदाणी  ने कहा कि असफलता का सामना करने की क्षमता ही सफलता का असली पैमाना है.
Read more »

यूपी पर मेहरबान होंगे मेघ, दो दिनों में 40 जिलों में दस्‍तक देगा मानसून, जानिए आपके यहां कब होगी बारिश यूपी पर मेहरबान होंगे मेघ, दो दिनों में 40 जिलों में दस्‍तक देगा मानसून, जानिए आपके यहां कब होगी बारिश उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में दो दिनों के दौरान मानसून दस्‍तक दे सकता है. साथ ही मौसम विभाग ने 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:48:38