UP में महागठबंधन: 15 सीट लेकर कांग्रेस मिला सकती है सपा-बसपा से हाथ

United States News News

UP में महागठबंधन: 15 सीट लेकर कांग्रेस मिला सकती है सपा-बसपा से हाथ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश: सपा-बसपा ने गठबंधन में पहले आरएलडी को शामिल किया और अब कांग्रेस को हिस्सेदार बनाने की कवायद की जा रही है. पढ़िए विस्तार से

एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं. यूपी में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले बीजेपी के विजयरथ को रोकने के लिए सपा-बसपा गठबंधन कांग्रेस को भी साथ लाने में जुटे हैं.

इस दिशा में तीनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत जारी है. कांग्रेस ने 20 सीटों की डिमांड रखी हैं, लेकिन गठबंधन ने उन्हें पहले 9 सीटें देने का ऑफर रखा था, जिसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया. इसके बाद कांग्रेस ने 15 प्लस 2 सीटों की डिमांड रखी. दो सीटें रायबरेली और अमेठी हैं. इस तरह कांग्रेस 17 सीटें मांग रही हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक 13 प्लस 2 सीटों पर कांग्रेस के साथ समझौता होने के कगार पर है. इस तरह कांग्रेस के खाते में कुल 15 सीटें आ सकती हैं. कांग्रेस के लिए सपा अपने कोटे से 7 और बसपा अपने कोटे से 6 सीटें देंगी. जबकि, बाकी दो सीटों पर पहले ही सपा-बसपा ने कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का ऐलान कर रखा था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद ही आजतक से बातचीत में बताया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की अब संभावना नहीं लगती है, लेकिन यूपी में हमारी बातचीत जारी है और सही दिशा में है. इसका मतलब साफ है कि सूबे में नए सिरे से गठबंधन बन रहा है. एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में तीनों दलों की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं, जिसके चलते नए सिरे से गठबंधन का फैसला किया गया है. इसी मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सूबे का दौरा टाल हुआ है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मात देने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया था. सूबे की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38 बसपा और 37 सीटों पर सपा ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. जबकि तीन सीटें आरएलडी को देने का ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉफ्रेंस करके ऐलान किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

अमेठी में गांधी परिवार को हराने की कोशिश में लगी बीजेपीअमेठी में गांधी परिवार को हराने की कोशिश में लगी बीजेपीरायबरेली के बाद नरेंद्र मोदी अब कांग्रेस के दूसरे सबसे अहम गढ़ का रुख़ कर रहे हैं.
Read more »

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaतेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaइन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं।
Read more »

कांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम narendramodi , रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारे
Read more »

चोट आतंकवादियों को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है: मुख्तार अब्बास नकवीचोट आतंकवादियों को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है: मुख्तार अब्बास नकवीकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन सभी नेताओं पर हमला किया है जो बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं।
Read more »

मेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनमेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनशेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी का कहना है कि मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय होने के बावजूद मेईतेई लोगों पर अवैध प्रवासियों के आने की वजह से विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

दुनिया को दिखाने के लिए आतंकियों को पहले भी हिरासत में लेता रहा है पाकिस्तानदुनिया को दिखाने के लिए आतंकियों को पहले भी हिरासत में लेता रहा है पाकिस्तानपाकिस्तान सरकार ने देश में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है. इस्लामाबाद इससे पहले भी दुनिया को दिखाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करता रहा है.
Read more »

कांचीपुरम में बोले प्रधानमंत्री- विपक्षी नेताओं में लगी है मोदी को गाली देने की होड़कांचीपुरम में बोले प्रधानमंत्री- विपक्षी नेताओं में लगी है मोदी को गाली देने की होड़कांचीपुरम की जनता के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम तमिलनाडु में रक्षा कॉरिडोर बनाने भी जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही हो सके. पिछली सरकारों ने न मजबूत भारत का निर्माण किया और न ही सुरक्षाबलों को मजबूती देने का काम किया.
Read more »

'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA''कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:31:22