UP की वो 10 सीटें जहां हार रही है बीजेपी! एग्जिट पोल ने दिए बड़े संकेत

Up Lok Sabha Exit Poll 2024 News

UP की वो 10 सीटें जहां हार रही है बीजेपी! एग्जिट पोल ने दिए बड़े संकेत
यूपी लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024लोकसभा एग्जिट पोल 2024एग्जिट पोल 2024 रिजल्ट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

UP Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए मिले-जुले दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से कोई बड़ा कैंपेन नहीं हो सका। पहले दो चरण के चुनाव में कांग्रेस तो पूरी तरह अखिलेश यादव पर निर्भर दिखी। इसके बाद भी विपक्ष की स्थिति में सुधार होता दिख रहा...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों का एग्जिट पोल सर्वे सामने आया है। एग्जिट पोल के आंकड़े प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत देखें तो भारतीय जनता पार्टी 62 से 72 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। वहीं, सपा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन 8 से 18 सीटों तक पहुंच सकती है। तमाम एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़े भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए यह मिला-जुला माहौल दिखा रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-बसपा महागठबंधन 15 सीटों पर जीत दर्ज कर पाने में सफल हुई थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। कन्नौज, मैनपुरी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संभल, जौनपुर, घोसी, गाजीपुर समेत 10 सीटों पर सपा-कांग्रेस की बढ़त का अनुमान जताया गया है। वहीं, पांच से 10 सीटों पर INDIA गठबंधन एनडीए को तगड़ी टक्कर देती दिख रही है।लोकसभा चुनाव 2019 में भले ही सपा-बसपा 15 सीटों पर जीती हो, समाजवादी पार्टी पिछले 5 सीटों के रिकॉर्ड को सुधार नहीं पाई। लगातार दो लोकसभा चुनावों में पार्टी को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा है। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी पांच सीटों के उस बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ सकती है। सपा के अकेले दम पर 7 से 12 सीटों पर जीत का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस जो पिछले लोकसभा चुनाव में एक सीट पर सिमटी थी, वह दो से तीन सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।इन सीटों पर मिल सकती है सफलतास्कूल ऑफ पॉलिटिक्स की ओर से सीटवार सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। इसके तहत यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से जीतते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी और निवर्तमान सांसद डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी पर कब्जा जमाती दिख रही हैं। फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव एक बार फिर सीट पर कब्जा जमा सकते हैं। वहीं, आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ को हार का सामना करना पड़ सकता है। सपा के धर्मेंद्र यादव संसद तक पहुंच सकते हैं। वहीं, संभल सीट पर एक बार फिर सपा को बढ़त मिल सकती है। कांग्रेस के लिए भी स्थिति बेहतर दिख रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी रायबरेली सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, अमेठी में भी भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के केएल शर्मा से हार झेलनी पड़ सकती है। भाजपा गठबंधन के तहत रालोद और अपना दल एस अपने हिस्से की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करते दिख रहे हैं।सर्वे के तहत योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट पर हारते दिख रहे हैं। वहीं, जौनपुर में भी भाजपा के कृपाशंकर सिंह को बाबू सिंह कुशवाहा के हाथों हार झेलनी पड़ सकती है। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं से हार सकते हैं। गाजीपुर में अफजाल अंसारी एक बार फिर जीत दर्ज करने की स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं, इमरान मसूद और इकरा हुसैन के संसद के सफर की मुराद पूरी होने पर ग्रहण लग सकता है। हालांकि, सपा को मछलीशहर सीट पर भी बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।तमाम सर्वे में आंकड़े अलग-अलगलोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल सर्वे में आंकड़े अलग-अलग दिख रहे हैं। लेकिन, कोई भी सर्वे भाजपा को अधिक नुकसान होता नहीं दिखा रहा है। वहीं, सपा-कांग्रेस INDIA गठबंधन भी प्रदेश में बढ़त बनाता दिख रहा है। सबसे अधिक हैरान करने वाला रिजल्ट बसपा के लिए है। आजतक माय एक्सिस INDIA के अनुसार, एनडीए को 67-72 और INDIA गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती है। एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 62 से 66 और INDIA गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है। जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 68 से 72 और INDIA अलायंस को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज नेशन के सर्वे में एनडीए को 67, INDIA गठबंधन को 10 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी का एग्जिट पोल सर्वे एनडीए को 69 और INDIA अलायंस को 11 सीटों पर जीत दिखा रहा है। इंडिया न्यूज के सर्वे के तहत एनडीए को 69 और सपा-कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत हो सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 62 से 68 सीटें और सपा गठबंधन को 10 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों का एग्जिट पोल सर्वे सामने आया है। एग्जिट पोल के आंकड़े प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत देखें तो भारतीय जनता पार्टी 62 से 72 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। वहीं, सपा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन 8 से 18 सीटों तक पहुंच सकती है। तमाम एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़े भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए यह मिला-जुला माहौल दिखा रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-बसपा महागठबंधन 15 सीटों पर जीत दर्ज कर पाने में सफल हुई थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। कन्नौज, मैनपुरी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संभल, जौनपुर, घोसी, गाजीपुर समेत 10 सीटों पर सपा-कांग्रेस की बढ़त का अनुमान जताया गया है। वहीं, पांच से 10 सीटों पर INDIA गठबंधन एनडीए को तगड़ी टक्कर देती दिख रही है।लोकसभा चुनाव 2019 में भले ही सपा-बसपा 15 सीटों पर जीती हो, समाजवादी पार्टी पिछले 5 सीटों के रिकॉर्ड को सुधार नहीं पाई। लगातार दो लोकसभा चुनावों में पार्टी को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा है। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी पांच सीटों के उस बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ सकती है। सपा के अकेले दम पर 7 से 12 सीटों पर जीत का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस जो पिछले लोकसभा चुनाव में एक सीट पर सिमटी थी, वह दो से तीन सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।इन सीटों पर मिल सकती है सफलतास्कूल ऑफ पॉलिटिक्स की ओर से सीटवार सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। इसके तहत यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से जीतते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी और निवर्तमान सांसद डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी पर कब्जा जमाती दिख रही हैं। फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव एक बार फिर सीट पर कब्जा जमा सकते हैं। वहीं, आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ को हार का सामना करना पड़ सकता है। सपा के धर्मेंद्र यादव संसद तक पहुंच सकते हैं। वहीं, संभल सीट पर एक बार फिर सपा को बढ़त मिल सकती है। कांग्रेस के लिए भी स्थिति बेहतर दिख रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी रायबरेली सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, अमेठी में भी भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के केएल शर्मा से हार झेलनी पड़ सकती है। भाजपा गठबंधन के तहत रालोद और अपना दल एस अपने हिस्से की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करते दिख रहे हैं।सर्वे के तहत योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट पर हारते दिख रहे हैं। वहीं, जौनपुर में भी भाजपा के कृपाशंकर सिंह को बाबू सिंह कुशवाहा के हाथों हार झेलनी पड़ सकती है। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं से हार सकते हैं। गाजीपुर में अफजाल अंसारी एक बार फिर जीत दर्ज करने की स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं, इमरान मसूद और इकरा हुसैन के संसद के सफर की मुराद पूरी होने पर ग्रहण लग सकता है। हालांकि, सपा को मछलीशहर सीट पर भी बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।तमाम सर्वे में आंकड़े अलग-अलगलोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल सर्वे में आंकड़े अलग-अलग दिख रहे हैं। लेकिन, कोई भी सर्वे भाजपा को अधिक नुकसान होता नहीं दिखा रहा है। वहीं, सपा-कांग्रेस INDIA गठबंधन भी प्रदेश में बढ़त बनाता दिख रहा है। सबसे अधिक हैरान करने वाला रिजल्ट बसपा के लिए है। आजतक माय एक्सिस INDIA के अनुसार, एनडीए को 67-72 और INDIA गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती है। एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 62 से 66 और INDIA गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है। जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 68 से 72 और INDIA अलायंस को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज नेशन के सर्वे में एनडीए को 67, INDIA गठबंधन को 10 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी का एग्जिट पोल सर्वे एनडीए को 69 और INDIA अलायंस को 11 सीटों पर जीत दिखा रहा है। इंडिया न्यूज के सर्वे के तहत एनडीए को 69 और सपा-कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत हो सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 62 से 68 सीटें और सपा गठबंधन को 10 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

यूपी लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024 लोकसभा एग्जिट पोल 2024 एग्जिट पोल 2024 रिजल्ट लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Up Exit Poll 2024 Lok Sabha Election Exit Poll 2024 Up Exit Poll 2024 Bjp Sp Congress यूपी की किन सीटों पर हार रही बीजेपी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2024: BJP के लिए इतिहास दोहराना मुश्किल, कांग्रेस-AAP गठबंधन से उम्मीदेंलोकसभा चुनाव 2024: BJP के लिए इतिहास दोहराना मुश्किल, कांग्रेस-AAP गठबंधन से उम्मीदेंबीजेपी के लिए गुजरात बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर जगह से बीजेपी की सीटें कम होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में बीजेपी अपने गढ़ को हर हाल में बचाना चाहेगी।
Read more »

कांग्रेस चुनाव हार रही है, इसलिए एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है : अमित शाहकांग्रेस चुनाव हार रही है, इसलिए एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है : अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हार का डटकर सामना करना चाहिए, आत्मचिंतन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए.
Read more »

Exit Poll : सिर्फ 1 एग्जिट पोल जो बीजेपी के 400 सीटों के दावे के सबसे करीब, जानें दे रहा कितनी सीटें?Exit Poll : सिर्फ 1 एग्जिट पोल जो बीजेपी के 400 सीटों के दावे के सबसे करीब, जानें दे रहा कितनी सीटें?Exit Polls Result 2024: सातवें चरण की वोटिंग की समाप्ति के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. अभी तक के एग्जिट पोल में सिर्फ एक सर्वे ऐसा है जो बीजेपी के 400 सीटों के दावे के सबसे करीब है. आइये जानते हैं इस एग्जिट पोल में बीजेपी को कितनी सीटें मिलने की संभावना जताई है और यह एग्जिट पोल किस एजेंसी का है.
Read more »

Haryana Exit Poll 2024: क्या बीजेपी पिछली जीत दोहरा पाएगी? जानें क्या कहता है अनुमान?Haryana Exit Poll 2024: क्या बीजेपी पिछली जीत दोहरा पाएगी? जानें क्या कहता है अनुमान?Haryana Lok Sabha Exit Poll Results 2024: Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में NDA 06-08 सीटें और INDIA को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.
Read more »

एग्जिट पोल पर फूटा कांग्रेस का गुस्साएग्जिट पोल पर फूटा कांग्रेस का गुस्सालोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ गई है. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु में BJP का खुल सकता है खाता, एग्जिट पोल में मिल रही इतनी सीटेंTamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु में BJP का खुल सकता है खाता, एग्जिट पोल में मिल रही इतनी सीटेंTamil Nadu Exit Poll 2024: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में BJP का खुल सकता है खाता, एग्जिट पोल (Exit Poll) में मिल रही इतनी सीटें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:21:26