सड़कों पर हिंसक गतिविधियों और अशांति को रोकने के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने नई योजना का एलान किया है। इसके तहत खुफिया तंत्र पुलिस के साथ जानकारी साझा करेगा, ताकि अफराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक नई योजना का एलान किया है। यह योजना सड़कों पर हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और खुफिया तंत्र को एक साथ लाएगी। प्रधानमंत्री की ओर से यह घोषणा तब की गई, जब उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में हाल ही में तीन स्कूली छात्राओं की चाकू घोंपकर हत्या की गई, जिसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में सड़कों में हिंसक प्रदर्शन हुए। नया 'नेशनल वायलेंट डिसऑर्डर प्रोग्राम' हिंसा और अशांति फैलाने वाले अपराधियों को रोकने के तैयार किया गया है। इस योजना के तहत खुफिया तंत्र भीड़ की गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करेगा। इससे अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठा सकेंगे। दरअसल, इंग्लैंड के साउथपोर्ट में एक सामुदायिक केंद्र में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। इस केंद्र में कई स्कूली बच्चियां डांस क्लास के आईं हुईं थीं। इस हमले में तीन बच्चियों की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लोगों ने देशभर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगाई और पत्थर बोतलें फेंकी। वहीं, साउथपोर्ट में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एक मस्जिद पर भी हमला किया। पुलिस के मुताबिक, मस्जिद पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें थीं कि एक मुस्लिम शरणार्थी नाव पर सवार होकर देश में आया और उसने चाकू से हमला किया। स्टार्मर ने गुरुवार को पुलिस प्रमुखों के साथ एक बैठक की। इसके बाद उन्होंने हिंसक प्रदर्शनों को लेकर कहा, यह विरोध करने का तरीका नहीं है। यह अस्वीकार्य है। यह एक अपराध और हिंसक उपद्रव है। कानून के शासन और न्याय के सिद्धांत पर हमला किया गया है। लंकाशीर के एक गांव के निवासी एक्सल मुगनवा रुदाकुबाना पर गुरुवार को साउथपोर्ट में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के दस मामलों और चाकू रखने का आरोप लगाया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया था। कानून के मुताबिक, नाबालिग आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन न्यायाधीश एंड्रयू मेनेरी ने नाबालिग आरोपी के नाम पर कानूनी प्रतिबंध हटाया ताकि उसकी धार्मिक संबद्धता और आव्रजन की स्थिति पर सोशल मीडिया पर अफवाह न फैले।.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक नई योजना का एलान किया है। यह योजना सड़कों पर हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और खुफिया तंत्र को एक साथ लाएगी। प्रधानमंत्री की ओर से यह घोषणा तब की गई, जब उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में हाल ही में तीन स्कूली छात्राओं की चाकू घोंपकर हत्या की गई, जिसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में सड़कों में हिंसक प्रदर्शन हुए। नया 'नेशनल वायलेंट डिसऑर्डर प्रोग्राम' हिंसा और अशांति फैलाने वाले अपराधियों को रोकने के तैयार किया गया है। इस योजना के तहत खुफिया तंत्र भीड़ की गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करेगा। इससे अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठा सकेंगे। दरअसल, इंग्लैंड के साउथपोर्ट में एक सामुदायिक केंद्र में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। इस केंद्र में कई स्कूली बच्चियां डांस क्लास के आईं हुईं थीं। इस हमले में तीन बच्चियों की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लोगों ने देशभर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगाई और पत्थर बोतलें फेंकी। वहीं, साउथपोर्ट में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एक मस्जिद पर भी हमला किया। पुलिस के मुताबिक, मस्जिद पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें थीं कि एक मुस्लिम शरणार्थी नाव पर सवार होकर देश में आया और उसने चाकू से हमला किया। स्टार्मर ने गुरुवार को पुलिस प्रमुखों के साथ एक बैठक की। इसके बाद उन्होंने हिंसक प्रदर्शनों को लेकर कहा, यह विरोध करने का तरीका नहीं है। यह अस्वीकार्य है। यह एक अपराध और हिंसक उपद्रव है। कानून के शासन और न्याय के सिद्धांत पर हमला किया गया है। लंकाशीर के एक गांव के निवासी एक्सल मुगनवा रुदाकुबाना पर गुरुवार को साउथपोर्ट में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के दस मामलों और चाकू रखने का आरोप लगाया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया था। कानून के मुताबिक, नाबालिग आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन न्यायाधीश एंड्रयू मेनेरी ने नाबालिग आरोपी के नाम पर कानूनी प्रतिबंध हटाया ताकि उसकी धार्मिक संबद्धता और आव्रजन की स्थिति पर सोशल मीडिया पर अफवाह न फैले।
Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UK Results: लेबर पार्टी की 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में वापसी; जानें स्टार्मर के पीएम बनने का भारत पर असरपिछली गलतियों खासकर कश्मीर जैसे मुद्दों पर लेबर के रुख को स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी बनाने का वादा किया।
Read more »
UK: लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई; ऋषि सुनक की भी की तारीफकीर स्टार्मर ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं और दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है।
Read more »
France Elections 2024: फ्रांस में चुनाव नतीजों के बाद फैली हिंसा, कई राज्यों में आगजनी; इमैनुअल मैक्रों की पार्टी को लगा है झटकाफ्रांस में रविवार को कुल 577 सीटों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वामपंथी गठबंधन को ज्यादा सीटें मिली हैं जिसके बाद से फ्रांस में हिंसा बढ़ गई है प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और हिंसा शुरू कर दी। हिंसा को देखते हुए देशभर में पुलिस को तैनात किया गया है हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल...
Read more »
दिल्ली में Scorpio के बोनट पर दिखा 'स्पाइडरमैन', पुलिस ने दबोचा, ठोक डाला हजारों का जुर्मानासोशल मीडिया पर द्वारका की सड़कों पर एक कार के बोनट पर स्पाइडरमैन जैसी पोशाक पहने एक व्यक्ति को देखे जाने की शिकायत मिलने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.
Read more »
Odisha: CM माझी का वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण का एलान, आयु सीमा में पांच साल की छूटओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण और आयु सीमा में पांच साल की छूट का एलान किया।
Read more »
अब दूर होगी कानपुर की सबसे बड़ी ट्रैफिक की समस्या, पुलिस ने उठाया ये कदमइस अभियान के तहत अब कानपुर पुलिस और यातायात विभाग मिलकर कानपुर के लोगों का सहयोग लेकर ट्रैफिक को सुधारने का काम करेगा.
Read more »
