UK News: अमेरिका के बाद ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करने लगा है. इस बीच पता चला है कि लेबर पार्टी की सरकार ने अवैध रूप से ब्रिटेन में रह रहे और काम कर रहे 19 हजार लोगों को डिपोर्ट कर दिया है. विदेश
UK News: अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दी है. हाल ही में ब्रिटिश गृह मंत्री वेटे कूपर ने बताया कि हमारी सरकार के आने के बाद देश से अब तक 19 हजार लोगों को डिपोर्ट किया गया है.
बता दें कि अमेरिकी की सत्ता में लौटने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने सबसे पहले अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरती और उन्हें देश से बाहर करना शुरू कर दिया. ये सिलसिला अभी भी जारी है. अमेरिकी पुलिस और सुरक्षा बल देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को ढूंढ-ढूंकर बाहर निकाल रहे हैं. ब्रिटेन से निकाले गए 19 हजार अवैध प्रवासी हाल ही में अमेरिकी वायु सेना का एक विमान भी 104 भारतीय को लेकर अमृतसर पहुंचा था. इसके बाद खूब हंगामा भी हुआ था. बता दें कि ब्रिटेन में फिलहाल लेबर पार्टी की सरकार है. जिसने ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे या काम कर रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. देश में लेबर पार्टी की सत्ता आने के बाद बीते साल जुलाई से लेकर अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को ब्रिटेन से बाहर निकाला जा चुका है. Tonight Labour voted to bring in counter-terror style powers to go after smuggler gangs & strengthen our borders.19,000 people with no right to be in UK have been returned since July. We"ve increased returns to the highest rate in 6yrs because rules must be respected & enforced pic.twitter.com/tcMKmwbKNL — Yvette Cooper February 10, 2025 अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही छापेमारी ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सरकार ने भी देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी शूरू कर दी है. जिससे भारतीयों की भी परेशानी बढ़ गई है. क्योंकि ब्रिटिश अधिकारी भारतीय रेस्टोरेंट के अलावा नेल बार, सुविधा स्टोर और कार वॉश की दुकानों में छापेमारी कर रहे हैं. इन्ही जगहों पर प्रवासी कर्मचारी काम करते हैं. ब्रिटिश गृह सचिव की निगरानी में की गई इस कार्रवाई के तहत जनवरी में 828 परिसरों में छापेमारी की गई थी. जहां से 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. भारतीय रेस्टोरेंट्स में भी की जा रही छापेमारी ब्रिटेन के गृह सचिव के कार्यालय के मुताबिक, उनकी टीम अवैध रूप से काम करने वालों की खूफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है. गृह सचिव कार्यालय ने कहा कि बीते माह की गई कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योग वाले स्थानों पर छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि, इस दौरान हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया. ब्रिटिश गृह सचिव कूपर का कहना है कि आव्रजन के नियमों के सम्मान के साथ उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए. करना चाहिए और उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए.
Donald Trump Britain News Uk News UK Government Illegal Immigrants Keir Starmer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्ती, 538 लोगों को डिपोर्ट किया गयाडोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरती गई है. चप्पे-चप्पे से तलाश कर सैकड़ों अवैध प्रवासियों को अरेस्ट किया गया है और उनको डिपोर्ट किया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को अरेस्ट किया और उनको उनके देश निवार्सित किया. साथ ही एक संदिग्ध आतंकवादी को भी डिपोर्ट किए जाने की भी खबर है.
Read more »
अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजना शुरूडोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए सख्त एक्शन जारी है. ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों को भी डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का एक मिलिट्री विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है.
Read more »
अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
Read more »
अमेरिका ने 104 भारतीयों को अवैध प्रवेश के आरोप में वापस भेजाअमेरिका ने 104 भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवेश के आरोप में अपने देश वापस भेज दिया है। इन भारतीयों ने मेक्सिको के रास्ते अमेरिका की सीमा पार करने का प्रयास किया था।
Read more »
अमेरिका वापस भेज रहा अवैध भारतीय प्रवासियों, विपक्ष का आरोप - बुरा बर्तावअमेरिका द्वारा अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने के मामले में तनाव बढ़ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों के साथ बुरा बर्ताव किया है और केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि अमेरिका ने भारत को 487 ऐसे लोगों की सूची दी है जिनको अमेरिकी सरकार अवैध भारतीय प्रवासी मानती है।
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप की राह पर ब्रिटेन, 19 हजार अवैध प्रवासियों को देश से किया बाहर, भारतीय रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाईहाल ही में अमेरिका ने अपने देश से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई की है। इस कड़ी में बहुत सारे भारतीयों को वापस भारत भेजा गया है जो गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश कर गए थे। अब ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है और भारतीय रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया है जहां से सात गिरफ्तारियां भी हुई...
Read more »
