U19 World Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इस काम से जीता फैंस का दिल, अपना अवॉर्ड्स इन्हें किया डेडिकेट

Vaibhav Suryavanshi News

U19 World Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इस काम से जीता फैंस का दिल, अपना अवॉर्ड्स इन्हें किया डेडिकेट
U19 World Cup 2026Sports News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

Sports News | Sports News in Hindi | India becomes Under-19 World Champion | Vaibhav Suryavanshi | Under-19 World Cup 2026 | Cricket News in Hindi | Vaibhav Suryavanshi dedicated his award to Supporting Staff | Vaibhav Suryavanshi in U-19 World Cup |...

" U19 World Cup 2026 : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच प्रेजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस उनके मुरीद हो गए. आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी.Advertisment वैभव ने 175 रन की पारी खेलकर दिलाई जीत हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़े स्कोर की नींव वैभव की 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी ने रखी. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े. उनका स्ट्रोक प्ले इतना दमदार था कि इंग्लैंड की गेंदबाजी पूरी तरह दबाव में आ गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 100 रन से जीत लिया. वैभव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला. सूर्यवंशी ने अपने अवॉर्ड्स किए समर्पित आपको बता दें कि वैभव ने इन अवॉर्ड्स को अपने परिवार को नहीं, बल्कि टीम के सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग स्टाफ को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों की फिटनेस, तैयारी और आत्मविश्वास पर बहुत मेहनत की है. उनके अनुसार, टीम की सफलता के पीछे स्टाफ की बड़ी भूमिका रही है. For his swashbuckling 175, Vaibhav Sooryavanshi is crowned the @aramco Player of the Match in the #U19WorldCup Final 👏 pic.twitter.com/eaclMa682j — ICC February 6, 2026 वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है. पूरी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत, एशिया कप और इससे पहले वाली सीरीज, इन सब ने हमें इस पल तक पहुंचाया है. हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया, बस सरल रखा और टूर्नामेंट में जो करते आए, वही किया. तैयारी बहुत अच्छी रही, न सिर्फ एशिया कप से, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से सब ने कड़ी मेहनत की है. हम जानते हैं कि हमने कितना काम किया है. मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था और मैं जानता हूं कि बड़े मैचों में परफॉर्म करने की क्षमता मुझमें है." वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के निकले. कम उम्र में इतना परिपक्व खेल दिखाकर वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीत लिया. यह भी पढ़ें- विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक... जानिए भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले सभी कप्तानों के नाम"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

U19 World Cup 2026 Sports News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्...वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्...Vaibhav Sooryavanshi India Vs England U19 World Cup Final 2026 Records Update;
Read more »

वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्...वैभव का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; 55 बॉल पर सेकंड फास्...Vaibhav Sooryavanshi India Vs England U19 World Cup Final 2026 Records Update;
Read more »

U19 World Cup 2026: इंग्लैंड को रौंदकर भारत छठी बार बना विश्व विजेता, वैभव सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरोU19 World Cup 2026: इंग्लैंड को रौंदकर भारत छठी बार बना विश्व विजेता, वैभव सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरोU19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने छठवीं बार जीत लिया है. भारत ने फाइनल में इंगैंलड 100 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

U19 World Cup Final: বৈভবের বিস্ফোরণে বিট্রিশদের ছিন্নভিন্ন করে ষষ্ঠবার বিশ্বচ্যাম্পিয়ন ভারতU19 World Cup Final: বৈভবের বিস্ফোরণে বিট্রিশদের ছিন্নভিন্ন করে ষষ্ঠবার বিশ্বচ্যাম্পিয়ন ভারতindia beats engaland to win U19 World Cup Final 2026
Read more »

U19 World Cup 2026 Records: वैभव सूर्यवंशी का धमाल, जीते 2 बड़े अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए किया कमालU19 World Cup 2026 Records: वैभव सूर्यवंशी का धमाल, जीते 2 बड़े अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए किया कमालU19 World Cup 2026 Records: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को हरा दिया है. इसमें में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

पीएम मोदी से लेकर विराट-सचिन तक, U19 World Cup 2026 जीतने पर इन दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाईपीएम मोदी से लेकर विराट-सचिन तक, U19 World Cup 2026 जीतने पर इन दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाईभारत ने वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। यह भारत का रिकॉर्ड छठा U19 विश्व कप है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई दिग्गजों ने युवा टीम को इस शानदार जीत पर बधाई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:12