बीते दिनों लद्दाख में T-72 टैंक को श्योक नदी से पार करवाते समय एक हादसे में भारतीय सेना के 5 जवान श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शहीद हो गए.
लद्दाख में T-72 टैंक को श्योक नदी से पार करवाते वक्त हुए भारतीय सेना के 5 जवान श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शहीद हो गए. देश सेवा में शहीद हुए 5 जवानों में एक शहीद डीएफआर भूपेंद्र नेगी उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले का रहने वाला था.
उसने देश हित में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, भूपेंद्र की शहादत की खबर भूपेंद्र के गांव बिशल्ड पहुंचने के बाद से गांव में शोक की लहर छाई है. पूरा गांव और पौड़ी जिला भूपेंद्र की शहादत से दुखी है. पौड़ी जिले के बिशल्ड गांव का लाल डीएफआर भूपेंद्र नेगी देश सेवा में शहीद हो गए. भूपेंद्र नेगी अपने पीछे अपनी तीन बहन अपने पिता और पत्नी 2 बेटी और 1 बेटे को पीछे छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए. भूपेंद्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. भूपेंद्र का पिता उनकी पत्नी और उनकी 2 बेटी और एक बेटा देहरादून में रहते हैं लेकिन भूपेंद्र को अंतिम विदाई देने पर परिजन गांव पहुंच गए हैं. इनका बुरा हाल है, भूपेंद्र 18 साल से सेना में सेवा दे रहे थे. उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही हुई जबकि इंटरमीडियट की पढ़ाई उन्होंने पाबौ से की और फिर वे देश की सुरक्षा के लिए सेना का हिस्सा बने.शहीद भूपेंद्र खुश मिजाज सैनिक था उनका सोशल मीडिया अकाउंट इसकी गवाही दे रहा है. बीते साल जुलाई में ही भूपेंद्र गांव आया था और अपने प्रमोशन की खबर अपने दोस्त को सुनाई. इस पर दोस्तों ने उसे बधाई दी लेकिन उनके दोस्त को नहीं पता था की भूपेंद्र नेगी आखरी बार गांव पहुंचा है. गांव के ग्रामीणों को अब भी अहसास नहीं हो रहा की भूपेंद्र उन्हें अलविदा कह गया. भूपेंद्र का पार्थिव शरीर कल उनके गांव पहुचेंगा. यहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई पाबौ घाट में दी जाएगी. देश हित में सेना के 5 जवानों की शहादत अपूर्ण क्षति है सेना की 5 जवानों की शहादत पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.
T72 Tank Sank In River T72 Tank Newsnation भूपेंद्र की शहादत न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
19 साल की उम्र में ही इस शो से टीवी की क्वीन बनीं थीं एकता कपूर, फिर हुआ ऐसा कि हिट शो देने में लग गए 6 सालएकता कपूर ने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और सिर्फ 19 साल की उम्र में एक मजेदार कॉमेडी शो बना दिया था.
Read more »
मार्केट में आए इन अनोखे क्लचर्स को देख कंफ्यूज हुए लोग, देखें VIDEOहाल ही में कुछ बेहद अजीबोगरीब प्रिंट वाले क्लचर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिन्हें अलग-अलग थीम के साथ डिजाइन किया गया है.
Read more »
गोविंदा के इस डुप्लिकेट को देखकर आंख में आजाएंगे आंसू, भाई ने नसीब फिल्म के डायलॉग में डाल दी जान1990 के दशक में हिट फिल्मों की गारंटी माने जाने वाले गोविंदा की फिल्म 'नसीब' के डायलॉग कॉपी करता नजर आ रहा यह शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो वायरल, देखें क्या है कलर और कैसा है डिजाइनसोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी से जुड़ी अलग अलग अपडेट्स आ रही हैं. फिलहाल उनकी शादी का जोड़ा खबरों में छाया हुआ है.
Read more »
कर्नाटक में पिछले साल 200 करोड़ की लागत से बना था डैम, अभी एक बूंद पानी नहींKarnataka Dam News: 200 करोड़ लागत से नेत्रावती नदी पर बनाए गए डैम पर अभी पानी की एक बूंद भी नहीं है। यह डैम एक साल पहले बनकर तैयार हुआ था।
Read more »
बीच सड़क मौत 'खड़ी' है: लोक निर्माण विभाग का कमाल देखें तीन साल पहले बनाई सड़क; बिजली के खंभों को हटाना भूल गएहरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव शाहजहांपुर से यूपी में बसे गांव अट्टा फतेहपुर तक तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्य सड़क को बनाया गया था।
Read more »
