Uttarakhand News: हरिद्वार में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Uttarakhand News News

Uttarakhand News: हरिद्वार में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

Uttarakhand News | mob beaten mentally challenged woman in Ranipur Haridwar | Crime News | Haridwar News | Woman beaten in woman in Haridwar | Haridwar Women Beaten Viral Video |

"Uttarakhand News: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.Advertisment क्या है पूरा मामला? पीड़िता की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही हैं. पुलिस को दी गई तहरीर में उनके बेटे शुभम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे उनकी मां घर से टहलने के लिए निकली थीं. इसी दौरान वह गलती से किसी के घर में घुस गईं. इसी बात को लेकर लेबर कॉलोनी निवासी राहुल, इंदर, आशु, नागेश, राकेश और एक अज्ञात महिला ने सुनीता को खंभे से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही शुभम मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में अपनी मां को महिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला को खंभे से बांधकर थप्पड़ मारे जा रहे हैं. वीडियो में एक महिला यह कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि घर में घुसकर गला क्यों दबाया. शर्मनाक: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को खंभे से बांधकर पीटा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज रानीपुर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी का मामला, मानसिक रूप से कमजोर है महिला, आरोपियों के घर में घुस गई थी।@haridwarpolice #viralvideo #SamanthaRuthPrabhu #ViksitBharat #Dhurandhar pic.twitter.com/c2q8cQ8sYU — news129 December 21, 2025 कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हरिद्वार के SP ने दी जानकारी #WATCH | Uttarakhand | Haridwar SP Abhay Singh says, "In Haridwar's Ranipur police station area, a woman was tied to a pole and beaten by locals, and a video of the incident has gone viral on social media. The woman's family has filed a complaint at the Ranipur police station,… pic.twitter.com/JwKEL5xkNB — ANI December 22, 2025 हरिद्वार के SP अभय सिंह ने बताया, “हरिद्वार के रानीपुर पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला को खंभे से बांधकर स्थानीय लोगों ने पीटा, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. महिला के परिवार ने रानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, और मामला दर्ज कर लिया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” यह भी पढ़ें- Haridwar: लिफ्ट मांगी फिर चला दी गोली, रिटायर्ड वायुसेना कर्मचारी की हत्या"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Uttarakhand Weather Today: कोहरे के आगोश में रहे उत्तराखंड के मैदान, पहाड़ों में चटख धूपUttarakhand Weather Today: कोहरे के आगोश में रहे उत्तराखंड के मैदान, पहाड़ों में चटख धूपUttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में आज मैदानों में कोहरा छाया रहा जबकि पहाड़ों में चटख धूप खिली रही। मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई...
Read more »

Uttarakhand News: उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलने वालों की आएगी आफत, सीएम धामी ने दी ये चेतावनीUttarakhand News: उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलने वालों की आएगी आफत, सीएम धामी ने दी ये चेतावनीUttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में डेमोग्राफी के बदलाव को लेकर काफी सख्त हैं. उन्होंने डेमोग्राफी को बदलने वालों को चेतावनी दी है कि इस तरह की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

Uttarakhand Weather Today: आज भी कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर वर्षा व बर्फबारी के आसारUttarakhand Weather Today: आज भी कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर वर्षा व बर्फबारी के आसारUttarakhand Weather Report उत्तराखंड में तीन दिन की शीतलहर के बाद धूप ने राहत दी है। देहरादून के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन रविवार को धूप निकलने से...
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:18