kanwariya's truck crashes near Rishikesh Gangotri Highway, 3 died and other injured । ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, CM धामी ने जताया दुख
Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया. हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई कांवड़िए घायल भी हुई है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़ियों को लेकर एक ट्रक ऋषिकेश से चंबा जा रहा था. लेकिन नरेंद्रनगर के पास ये अनियंत्रित होकर पलट गया. Advertismentहादसे में अब तक तीन लोगों की मौत ये हादसा टिहरी जिले में हुआ है. जब कांवड़ियों से भरा ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच पहुंचा था. तभी ये हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है. जबकि 16 कांवड़िया घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस ट्रक में 19 कांवड़िया सवार थे. सभी घायलों को फकोट के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है. ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। — Pushkar Singh Dhami July 2, 2025 टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो तीर्थ यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले हैं. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. जबकि आठ लोगों का नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. वहीं एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार चर लगा है. टिहरी के जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों से भरा ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया. Uttarakhand | A truck full of Kanwariyas went out of control and overturned on the road near Jajal, Tachla under Thana Narendra Nagar, District Tehri Garhwal. The vehicle was going from Rishikesh to Chamba. On receiving the information of the accident, the local police,… pic.twitter.com/whDdCBRGMV — ANI July 2, 2025 सीएम धामी ने जताया दुख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है." ये भी पढ़ें: 'Tanvi the Great' की रिलीज से पहले अनुपम खेर की उड़ी नींद, एक्टर ने वीडियो में कही ये बात ये भी पढ़ें: कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद किया खुलासा, चीन को लेकर कही ये बात
Uttarakhand Accident Pushkar Singh Dhami Kanwar Yatra Truck Accident
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र : बुलढाणा में समृद्धि हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक की मौतमहाराष्ट्र : बुलढाणा में समृद्धि हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक की मौत
Read more »
बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुखबेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
Read more »
विराट कोहली की टीम को गौतम गंभीर ने जमकर लताड़ा, बोले- कर नहीं सकते तो करना नहीं चाहिए, रोड शो के हमेशा खिल...आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड में भगदड़ से 11 फैंस की मौत पर कोच गौतम गंभीर ने दुख जताया और रोड शो की आवश्यकता पर सवाल उठाया.
Read more »
उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुखउत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
Read more »
रुद्रप्रयाग में नदी में ट्रैवलर गिरी, 9 लापता: 3 की मौत और 8 घायल, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर; 40 किमी तक र...Uttarakhand Badrinath Highway Bus Accident Tragedy Photos Videos Update; बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी
Read more »
किनारे पर खड़े ट्रक से अचानक उतरा ड्राइवर, आंखों के सामने वाहन ने मार दी पलटी, घटना का वीडियो वायरलएमपी के सिंगरौली जिले में एक राख से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। घटना रजमिलान-सरई मुख्य मार्ग पर हुई। ट्रक के पलटते ही राख चारों तरफ फैल गई।
Read more »
