Uttarakhand Weather Update 30 May 2025: बारिश की फुहारें जहां पहाड़ी इलाकों में लोगों को ठंडक का अहसास करा रही हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है.
Uttarakhand Weather: नैनीताल, चमोली समेत इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मैदानी इलाके भी होंगे तरबतर, लैंडस्लाइड का भी अलर्टबारिश की फुहारें जहां पहाड़ी इलाकों में लोगों को ठंडक का अहसास करा रही हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है.
शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बादल जमकर बरस सकते हैं.जानें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम.क्या था गाजियाबाद का पुराना नाम? 300 साल पहले मुगलों ने नींव रखी! अंग्रेजों ने बदला नामयूपी के इस जिले में बनेगा वर्ल्ड क्लास गुड्स शेड, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन, नेपाल के साथ बढ़ेगा ट्रेडदेवरिया के खान सर की दुल्हनिया कौन हैं? जानें गुपचुप शादी की वो बातें जो अब तक सामने नहीं आईमहादेव की दीवानी फ्रांस की शेफ! काशी में लीया को देख हर कोई पूछ रहा- ये कौन है? तस्वीरें आपको भी चौंका देंगीउत्तराखंड में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है. बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी है, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. रतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. 31 मई तक देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ सहित पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खासा अस्थिर रहेगा. उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और देमैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है. मौसम के तेवर को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बादल जमकर बरस सकते हैं. इन क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं.प्रदेश के उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. वहीं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ज्यादातर स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. बात करें देहरादून की तो यहां पर आसमान साफ रहेगा,हां कभी कभी आंशिक बादल छाए रहेंगे. शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ हिस्सों में भी बादलों की दस्तक तय मानी जा रही है.खासतौर पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसमें इन जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में अचानक बदलेगा मौसम, पौड़ी,चमोली समेत इन जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तूफान पड़ेगा भारी!
Uttarakhand Rain Alert Uttarakhand Weather Today 30 May Weather Snowfall Alert Aaj Ka Mausam Dehradun Weather Update Nainital Weather Forecast Uttarakhand Weather News उत्तराखंड मौसम समाचार उत्तराखंड मौसम समाचार उत्तराखंड वेदर फॉरकास्ट उत्तराखंड टेंपरेचर देहरादून मौसम आज का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand Rain Alert: नैनीताल, पौड़ी समेत इन जिलों में बरसेंगे मेघ, जानें कैसा है मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज?Uttarakhand Weather Update 30 April 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी जिले में बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में जानिए देवभूमि के मौसम का हाल...
Read more »
MP के 40 जिलों में होगी बारिश, यहां जमकर बरसेंगे मेघ, लू का भी अलर्टMP Weather Update-मध्यप्रदेश के जिन जिलों में बारिश होगी और मौसम बदलेगा, उनमें भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर भी शामिल हैं. वहीं बुधवार को मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच-मंदसौर में लू का अलर्ट जारी किया है.
Read more »
सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: आंधी-तूफान... यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट
Read more »
20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम! उत्तरकाशी, चमोली समेत 5 जिलों में बरसेंगे बादल, अगले दो दिनों के लिए अलर्टUttarakhand Weather Update 19 May 2025: उत्तराखंड में मौसम बदल गया है. यहां पहाड़ से लेकर मैदान तक के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है. आज भी उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में जानिए आज के मौसम का हाल...
Read more »
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में गरजेंगे भी और बरसेंगे भी बादल, नैनीताल-पौड़ी समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टUttarakhand Weather Update 24 May 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम बूंदाबांदी के चलते सुहाना बना हुआ है, लेकिन अब एक बार फिर तापमान चढ़ने लगा है. जानिए आज के मौसम का हाल...
Read more »
