देहरादून पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अवैध रूप से सीमा में प्रवेश कर पिछले छह महीने से यहां रह रही थीं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है। उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए हैं जिसके आधार पर उन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही...
जागरण संवाददाता, देहरादून। घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुई दो बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र के चंद्रबनी से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं छह माह से यहां रह रही थीं। इससे पहले वह दिल्ली में रह रही थीं। गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान यासमीन निवासी होल्डिंग शहीद मिया कालोनी, ग्राम तेर रतन, सिलहट व राशिदा बेगम निवासी ग्राम रामों व जिला चटग्राम, बांग्लादेश के रूप में हुई है। दून पुलिस अब तक सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफतार कर चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले तथा छदम वेष धारण कर लोगों को भय व लोभ दिखाकर ठगने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस, एलआइयू व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान पूजा विहार, चंद्रबनी क्षेत्र से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं। दोनों ने अवैध रूप से बंगाल सीमा से भारत में घुसपैठ करने की बात स्वीकार की। दोनों के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया। जिसके आधार पर दोनों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि ऑपेरशन कालनेमि के तहत पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।.
जागरण संवाददाता, देहरादून। घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुई दो बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र के चंद्रबनी से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं छह माह से यहां रह रही थीं। इससे पहले वह दिल्ली में रह रही थीं। गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान यासमीन निवासी होल्डिंग शहीद मिया कालोनी, ग्राम तेर रतन, सिलहट व राशिदा बेगम निवासी ग्राम रामों व जिला चटग्राम, बांग्लादेश के रूप में हुई है। दून पुलिस अब तक सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफतार कर चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले तथा छदम वेष धारण कर लोगों को भय व लोभ दिखाकर ठगने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस, एलआइयू व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान पूजा विहार, चंद्रबनी क्षेत्र से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं। दोनों ने अवैध रूप से बंगाल सीमा से भारत में घुसपैठ करने की बात स्वीकार की। दोनों के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया। जिसके आधार पर दोनों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि ऑपेरशन कालनेमि के तहत पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।
Dehradun City News Bangladeshi Women Arrested Illegal Immigration Dehradun Operation Kalnemi Dehradun ISBT Dehradun Arrest Indian Border Security Bangladesh Illegal Residents Dehradun Police Action Uttarakhand News Uk News Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand News: मोदी और धामी की केमिस्ट्री से आपदा राहत की जमीन होगी मजबूत, प्रदेश को मिलेगा पैकेजदेहरादून प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में धामी सरकार उत्तराखंड को संवारने में जुटी है। आपदा के समय पीएम मोदी ने सीएम धामी को भरपूर सहयोग दिया। सीएम धामी ने तत्परता से राहत कार्य किए जिसकी पीड़ितों ने सराहना की। पीएम मोदी ने भी धामी की सक्रियता की प्रशंसा की। मोदी ने उत्तराखंड को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया...
Read more »
Uttarakhand News: औषधि निरीक्षकों की तैनाती नकली दवाओं पर लगेगी रोक, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की होगी जांचस्वास्थ्य सचिव डॉ. आर.
Read more »
उत्तराखंड में वर्दीधारी पदों के लिए होगी समान भर्ती परीक्षा, यहां पढ़ें रिवाइज अपडेटUttarakhand News उत्तराखंड में वर्दीधारी पदों के लिए अब एक समान भर्ती परीक्षा होगी। उप निरीक्षक के लिए आयु 21-35 वर्ष और सिपाही के लिए 18-25 वर्ष निर्धारित है। परीक्षा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग कराएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रादेशिक सेना और एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता...
Read more »
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए मंजूर की 146.19 करोड़ रूपए की धनराशिUttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami approved an amount of Rs 146.19 crore for development projects, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए मंजूर की 146.19 करोड़ रूपए की धनराशि
Read more »
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थापित होंगी मिलेट बेकरी, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावाउत्तराखंड में मिलेट उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलेट बेकरी स्थापित होंगी। मिलेट से रस और केक जैसे नए उत्पाद बनेंगे। हाउस आफ हिमालयाज के उत्पादों की ब्रांडिंग होगी। सभी जिलों में स्थानीय उत्पादों के बिक्री केंद्र खुलेंगे जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधरेगी। राज्य में 1.
Read more »
Uttarakhand: स्टील-एल्युमिनियम नहीं, ये बर्तन थे असली खजाने! जिनके बिना अधूरी है पहाड़ी रसोई; देखिए तस्वीरे...Uttarakhand News: उत्तराखंड की पहचान सिर्फ उसकी प्राकृतिक सुंदरता और लोक संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के पुराने पारंपरिक बर्तन भी पहाड़ी जीवनशैली का अहम हिस्सा रहे हैं. ये बर्तन तांबे, पीतल, कांसे, लकड़ी और पत्थर से बनाए जाते थे. पहाड़ की यादों और संस्कृति में इनका महत्व अब भी बना हुआ है.
Read more »
