विकासनगर में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने एक सड़क हादसे में मृतक प्रीतम सिंह चौहान के आश्रितों को 17.
जागरण संवाददाता, विकासनगर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व अपर जिला जज विकासनगर नंदन सिंह ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि सड़क हादसे में मौत मामले में याचीगण सविता निवासी दसऊ आदि को 17,56,529.6 रुपये की धनराशि बतौर प्रतिकर प्रदान की जाए। याची सविता आदि ने याचिका में कहा कि 16 अप्रैल 22 को जब उसके पति प्रीतम सिंह चैहान कार से बिस्सू मेले से अपने घर आ रहे थे कि सियारलीधार सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर वाहन के चालक संजय चौहान द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वाहन को खाई में गिरा दिया, जिससे प्रीतम सिंह चैहान को गंभीर चोटें आयी और प्रीतम की मौत हो गयी। दुर्घटना में गाड़ी चालक संजय चैहान व गाड़ी में सवार रणवीर सिंह व वरदावर सिंह की भी मृत्यु हो गई थी। प्रीतम सिंह चैहान कारपेन्टर का कार्य करता था, जिससे वह 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमा लेता था। उसी पैसे से वह अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिकर के रूप में बीस लाख रुपये मय 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिलाये जाने की न्यायालय से याचना की गयी है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व अपर जिला जज विकासनगर नंदन सिंह ने आदेश दिया कि सड़क हादसे में मौत मामले में याचीगण सविता निवासी दसऊ आदि की याचिका स्वीकार कर 17,56,529.
6 रुपये की धनराशि बतौर प्रतिकर प्राप्त करने के अधिकारी माना। न्यायालय ने आदेश दिया कि प्रतिकर की उक्त धनराशि पर याचिका दायर होने की तिथि 11 जुलाई 22 से प्रतिकर के भुगतान होने की तिथि तक सात प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज भी अदा किया जाएगा। अधिनिर्णीत की गई उक्त धनराशि मय ब्याज यूनिवर्सल सैंपू जनरल इंश्सोरेन्स कम्पनी द्वारा अदा की जाएगी। आदेशित किया गया कि वह निर्णय की तिथि से एक माह की अवधि के भीतर प्रतिकर की उक्त समस्त धनराशि मय ब्याज अधिकरण में जमा करें। प्रतिकर की उक्त समस्त धनराशि में से मृतक प्रीतम सिंह चैहान की पत्नी सविता निवासी दसऊ को 9,56,529.6 रुपये , मृतक के अवयस्क पुत्र नीलेश, पुत्री मान्या को बराबर-बराबर दो-दो लाख रुपये, मृतक की पिता सूरत सिंह व माता राजेश्वरी देवी को बराबर-बराबर दो-दो लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। अवयस्क पुत्र व पुत्री को प्राप्त धनराशि उनके वयस्क होने तक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा योजना में जमा की जाएगी।
Insurance Compensation Road Accident Death Court Order Vikasnagar Accident Financial Compensation Accident Compensation Preetam Singh Chauhan Siyaralidhar Accident Fatal Car Accident Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand News: राजकीय नर्सिंग कालेजों को मिली सात नई फैकल्टी, शिक्षा और प्रशिक्षण होगा सुदृढ़उत्तराखंड के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होने जा रही है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सात नए फैकल्टी सदस्यों को नियुक्त किया है, जिनमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.
Read more »
Uttarakhand कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की जल्द होगी घोषणा, प्रदेश प्रभारी से मंत्रणा के बाद लगेगी मुहरउत्तराखंड कांग्रेस में जल्द ही जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा होने वाली है। प्रदेश प्रभारी के साथ विचार-विमर्श के बाद नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। इस घोषणा से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए नई दिशा...
Read more »
Uttarakhand: आयुर्वेद विवि के कुलपति, कुलसचिव व विवादित कार्मिकों का रोका वेतन, अनियमितताओं पर कार्रवाई के आदेशउत्तराखंड शासन ने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन के लिए 13.
Read more »
Uttarakhand Tourism: भवाली व कैंची में बढ़ी सैलानियों की संख्या, लगा लंबा जामउत्तराखंड में भवाली और कैंची जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। पर्यटकों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण इन क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा हुई।
Read more »
Uttarakhand News: आर्मेनिया से लारेंस के नाम से मांगी 30 लाख की रंगदारी, एक गिरफ्तारहरिद्वार में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आर्मेनिया में रहने वाले अपने साथी को व्यापारी का नंबर दिया था। पुलिस अब आर्मेनिया में रह रहे आरोपी के प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित को विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए थे, जिसके बाद...
Read more »
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बढ़ेगी सुरक्षा, प्रशिक्षुओं पर कार्रवाई की तैयारीउत्तराखंड शिक्षा विभाग ने निदेशालय में निदेशक के साथ अभद्रता के बाद सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सभी कार्यालयों में होमगार्ड या पीएसी तैनात किए जाएंगे, चाहरदीवारी बनेगी, और गेट पास सिस्टम लागू होगा। प्रशिक्षु शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी, और ऐसा न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। यह निर्णय प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में विवाद...
Read more »
