उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दून में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है लेकिन रात में पारे में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया...
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और निचले इलाकों में हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन और रात के तापमान में अंतर दोगुने से अधिक हो गया है। जिससे सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की आशंका है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की इस रोपवे परियोजना को झटका, देरी के कारण कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दून में शनिवार सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद हल्की हवाएं चलने लगीं और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडराते रहे। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी कही-कहीं बादलों का डेरा रहा। पहाड़ से मैदान तक हवाएं चलने से चिलचिलाती गर्मी से फौरी राहत रही। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खटीमा में दिन का पारा पूरे चार डिग्री सेल्सियस गिरा है तो दून में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम खत्म - गर्मियां शुरू, उत्तराखंड की इस जगह घूमने को पर्यटकों में उत्साह; जून तक टैक्सी पैक रविवार को आसमान रहेगा साफ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार को आसमान साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। प्रमुख शहरों के तापमान शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 32.
0, 13.0 ऊधमसिंह नगर, 31.2, 11.0 मुक्तेश्वर, 24.7, 9.2 नई टिहरी, 24.8, 10.2 नैनीताल, 28.4, 11.7 मसूरी, 24.4, 9.5 खटीमा, 32.0, 13.4 दोपहर तक धूप फिर आसमान में छाए बादल अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। इससे वर्षा के आसार बने रहे। पहाड में मार्च दूसरे पखवाड़े में आए दिन मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से मौसम परिवर्तन हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बेस व जिला चिकित्सालय में आए दिन बुखार, सर्दी जुकाम, हड़्डी के जोडों के दर्द व सांस संबंधी रोगी पहुंच रहे है। जिससे ओपीडी 600 के पार हो रही है।
Dehradun-City-Common-Man-Issues Uttarakhand Weather Update Uttarakhand Weather Today Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Weather News Uttarakhand News Dehradun News Weather News Summer 2025 Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाइक वाले की एक गलती की वजह से पलट गई यात्रियों से भरी बस, CCTV में कैद हुआ भयानक हादसे का खौफनाक मंजरAccident Video: सड़क पर चलते या गाड़ी चलाते समय सचेत और सावधान रहना कितना जरूरी है, इसका अंदाजा वायरल हो रहे इस सड़क हादसे के वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.
Read more »
तुला राशि के लिए आज खतरे का दिन; रिश्तों में हो सकता है तनाव! जानें राशिफलTula Rashifal: तुला राशि वाले हो जाए सावधान! आज जाने-अनजाने हो सकती है मारपीट, लव एंगल में भी आएगा ट्विस्ट
Read more »
पुरानी ब्रा को इतने दिन में बदल लें, वरना हो सकती है सेहत के लिए हानिकारकब्रा ना सिर्फ आपकी ब्रेस्ट को शेप देती है बल्कि यह आपकी सेहत को भी सही रखने में मददगार साबित हो सकती है. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो कि अपनी ब्रा को बदलना भूल जाती हैं. जो कि उनकी सेहत के लिए हानिकारक होती है. लाइफ़स्टाइल | फैशन
Read more »
चित्तौड़गढ़ में मौसम में आया बदलाव: तापमान में आई गिरावट, 20 को हो सकती है बारिशचित्तौड़गढ़ के मौसम में फिर से बदलाव देखा गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार अलसुबह हल्की ठंड का एहसास भी हुआ है।
Read more »
कब और कैसे खाएं खीराखीरा सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर इसे सही समय पर ना खाया जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है। यहां जानिए रात में क्यों नहीं खाना चाहिए खीरा।
Read more »
पहले छत से टकराया सिर...फिर धड़ाम से गिरे दूल्हा-दुल्हन, दोस्तों की वजह से किरकिरा हुआ शादी का जश्नइन दिनों जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर किसी भी शादी में दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों को सावधान रहने का सबक मिल सकता है.
Read more »
