उत्तराखंड के घनसाली में चार धाम मार्ग पर बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है. SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों से बात की है और राहत कार्यों का जायजा लिया है. लगातार बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड के टिहरी जिले में चारधाम यात्रा के मुख्य मार्ग में पड़ने वाले घनसाली के जखनियाली और नौताड़ में बादल फट गया. इस प्राकृतिक आपदा से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
बादल फटने से जखनियाली गांव के किसानों की कई एकड़ कृषि भूमि तबाह होने की खबर है. वहीं, जखनियाली गांव के तीन लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं. केदारनाथ पैदल मार्ग भीम बली में भी बादल फटने की खबर है. इससे भारी मात्रा में मलबा बहकर आने से पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. लिहाजा यहां पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है. भीम बली में करीब 150-200 तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रोक लिया है. मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है. सभी जगहों पर प्रशासन की रेस्क्यू टीम तैनात है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट और गढ़वाल मंडल कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जो चारधाम यात्री संबंधित जनपद में पहुंच गए हैं, उनकी 1 अगस्त की यात्रा को लेकर निर्णय संबंधित ज़िले की ज़िलाधिकारी अपने स्तर से लेंगे. हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त को स्थगित रहेगी. Live TV
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DNA Exclusive: Analysis Of Reasons Behind The Deadly Stampede In Hathras That Claimed 116 Livesयूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा...सत्संग पंडाल में हादसे से 115 से ज्यादा लोगों की मौत....सीएम योगी ने बयान दोषियों के ख�
Read more »
Viral Video: धारचूला में बादल फटने से तबाही जैसा मंजर, दरिया की तरह बह रहे नदी नालेDharchula Cloud Burst: उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से बेहद खराब हालत की तस्वीर दिखाई दी है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
चीन में बड़ा हादसा, शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; कई लापताचीन के शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। चीन की हाईटेक 14 मंजिल इमारत के निचले हिस्से में पड़ते शॉपिंग सेंटर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। अभी पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण से लगी या आग लगने के समय बिल्डिंग में कितने लोग थे। इस घटना की जांच की जा रही...
Read more »
Gonda train accident: गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौतGonda train accident: गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ की ओर चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, दो की मौत
Read more »
Kedarnath Gaurikund Accident : केदारनाथ में गौरीकुंड में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड होने से तीन श्रद्धालुओं की मौतउत्तराखंड के केदारनाथ स्थित गौरकुंड में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
Read more »
Vietnam: कोयला खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौतउत्तरी वियतनाम के खनन केंद्र क्वांग निन्ह में एक कोयला खदान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना वियतनाम की सरकारी कोयला खनिक विनाकॉमिन की इकाई वांग दान्ह कोल कंपनी की तरफ से संचालित खदान में हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले भी वियतनाम में कई खदान हादसे हुए...
Read more »
