उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण ऊर्जा निगम ने हाई अलर्ट जारी किया है। सभी कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने उपभोक्ताओं से टूटे तारों और पोल से दूर रहने तथा किसी भी दुर्घटना की सूचना तुरंत देने की अपील की है। ऊर्जा निगम सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा निगम में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी अभियंताओं, फील्ड इंजीनियरों और लाइन स्टाफ को 24 घंटे सतर्क रहने और विद्युत आपूर्ति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है। साथ ही अवकाश पर रोक लगाते हुए मुख्यालय से कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। फील्ड कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और त्वरित रिस्पांस देने के निर्देश प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए डिजास्टर रिस्पांस टीमें सभी जिलों में तैनात की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुख्यालय से नियमित निगरानी फील्ड स्टाफ के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर नियमित गश्त और निरीक्षण सुनिश्चित करें। तार टूटने, पोल गिरने या विद्युत अवरोध की सूचना तत्काल मुख्यालय और संबंधित नियंत्रण कक्ष को दी जाए। सभी लाइन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा। वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता मिल सके। ऊर्जा निगम की उपभोक्ताओं से अपील ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से प्रतिकूल मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है कि टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। किसी भी विद्युत अवरोध या दुर्घटना की सूचना तुरंत ऊर्जा निगम के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी उपसंस्थान को दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और उन्हें नमी व बारिश से सुरक्षित रखें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें। जलभराव की स्थिति में तुरंत ऊर्जा निगम को सूचित करें।.
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा निगम में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी अभियंताओं, फील्ड इंजीनियरों और लाइन स्टाफ को 24 घंटे सतर्क रहने और विद्युत आपूर्ति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है। साथ ही अवकाश पर रोक लगाते हुए मुख्यालय से कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। फील्ड कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और त्वरित रिस्पांस देने के निर्देश प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए डिजास्टर रिस्पांस टीमें सभी जिलों में तैनात की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुख्यालय से नियमित निगरानी फील्ड स्टाफ के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर नियमित गश्त और निरीक्षण सुनिश्चित करें। तार टूटने, पोल गिरने या विद्युत अवरोध की सूचना तत्काल मुख्यालय और संबंधित नियंत्रण कक्ष को दी जाए। सभी लाइन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा। वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता मिल सके। ऊर्जा निगम की उपभोक्ताओं से अपील ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से प्रतिकूल मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है कि टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। किसी भी विद्युत अवरोध या दुर्घटना की सूचना तुरंत ऊर्जा निगम के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी उपसंस्थान को दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और उन्हें नमी व बारिश से सुरक्षित रखें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें। जलभराव की स्थिति में तुरंत ऊर्जा निगम को सूचित करें।
Dehradun City News Uttarakhand Weather Alert Power Outage Dehradun Uttarakhand Power Corporation Dehradun Rain News Heavy Rainfall Uttarakhand Dehradun Disaster Response Uttarakhand Power Supply Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: Heavy rain expected in many states including Delhi, UP, Uttarakhand, IMD issues alert दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसमWeather Update: Heavy rain alert in Mumbai Himachal Pradesh Uttarakhand UP and Delhi NCR दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Read more »
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश से कुछ राहत के आसार, चार जिलों में यलो अलर्ट जारीउत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हुए हैं। देहरादून में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन हुआ है जिससे मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की...
Read more »
आईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच येलो अलर्ट जारी कियाआईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच येलो अलर्ट जारी किया
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसमWeather Update: Rain Alert in Delhi NCR Uttarakhand Himachal Pradesh and Jammu Kashmir, IMD issue warning दिल्ली-NCR, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश अलर्ट, जानें कहां कैसे रहेगा मौसम
Read more »
मूसलाधार बारिश बनी उत्तराखंड के लिए आफत! ऋषिकेश-हरिद्वार के गंगा घाटों पर अलर्ट जारी, खाली कराया गया गंगा घाटमौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
Read more »
