Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 News Updates आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। राज्य की पांचों सीटों पर 83.
देहरादून: Uttarakhand Lok Sabha Election Date / Lok Sabha Election 2024 / Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 : उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए माहभर चले चुनाव प्रचार अभियान के बाद आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदाता भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य की पांचों सीटों पर 83.
37 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। ये चर्चित प्रत्याशी मैदान में जो चर्चित प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत शामिल हैं। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी चार जून सुबह मतगणना शुरू होने तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। 83,37914 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला उत्तराखंड के 83,37914 मतदाता सभी पांच सीटों पर मैदान में उतरे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी मतदाता मतदान के लिए अपना फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र लाएं। यदि किसी के पास फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं है, तो 12 अन्य दस्तावेजों को फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए लिए प्रदेश को 274 जोन और 1499 सेक्टर में बांटा गया है। प्रदेश के 11729 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों में स्वयं सेवकों के साथ ही व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 809 अति संवेदनशील और 1365 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। 5865 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 268 बूथों पर संचार व्यवस्था न होने के कारण सेटेलाइट फोन और पुलिस व वन विभाग के वायरलेस सिस्टम के जरिये संपर्क साधा जाएगा। आपात स्थिति के लिए दो हेलीकाप्टर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव के दौरान नजर रखने को केंद्र द्वारा पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। प्रदेश में सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है। लोकसभा सीट-मतदाता संख्या- प्रत्याशी टिहरी गढ़वाल-15,77,664 -11 गढ़वाल-13,69,388 -13 हरिद्वार-20,35,726 -14 नैनीताल-ऊधम सिंह नगर-20,15,809 -10 अल्मोड़ा-13,39,327 -07 कुल-83,37,914- 55
Uttarakhand Lok Sabha Election Date Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024 Uttarakhand Lok Sabha Chunav Date Uttarakhand Lok Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Voting Uttarakhand Today News Uttarakhand News Almora News Voting In Hardiwar Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती: PMLok Sabha Election 2024: क्रांतिधर मेरठ से चुनावी शंखनाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया.
Read more »
लोकसभा चुनाव: कन्हैया कुमार का मनोज तिवारी से मुकाबला, दिल्ली के रण में कांग्रेस ने उतारे तीन दिग्गजLok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जे.पी.
Read more »
UP में भाजपा की आज ताबड़तोड़ कांफ्रेंस, 75 जिलाें से माेदी सरकार का लेखा- जाेखा आएगा सामनेLok Sabha Election 2024: बीजेपी के सांसद, मंत्री, विधायक और बड़े नेता आज यूपी के 75 जिलो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए माेदी सरकार के 10 सालों का हिसाब देंगे।
Read more »
'क्या 18% आबादी सिर्फ वोट देने के लिए' झारखंड में मुसलमान को टिकट नहीं मिलने पर भड़के कांग्रेस विधायक इरफानLok Sabha Election 2024: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ.
Read more »
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में हर पांचवा वोटर दलित, डोरे डालने को बीजेपी खेल रही ‘लाभार्थी कार्ड’Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों को दलित वोट चाहिए। लेकिन दलित मतदाता किस राजनीतिक दल का साथ देंगे?
Read more »
