Uttar Pradesh Result Live: रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी आगे, राहुल पीछे, साक्षी महाराज जीते

United States News News

Uttar Pradesh Result Live: रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी आगे, राहुल पीछे, साक्षी महाराज जीते
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 813 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 329%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh Result Live: रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी आगे, राहुल पीछे, साक्षी महाराज जीते drsakshimaharaj smritikak smritiirani ElectionResults ResultsWithAmarUjala Results2019 LokSabhaElectionResults2019

झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से अनुराग शर्मा, सपा से श्यामसुंदर सिंह और कांग्रेस से शिवशरण कुशवाहा किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच है। इसमें भाजपा आगे नजर आ रही है। जबकि,रामपुर भारत की सबसे ज्यादा हाट सीटों में से एक है। इस सीट पर सपा के बहुचर्चित राष्ट्रीय सचिव आजम खां के मुकाबले अभिनेत्री जयाप्रदा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जया प्रदा रामपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं जबकि नौ बार विधायक रहने वाले आजम खां सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पहली बार लोकसभा की जंग लड़ रहे हैं। अपने तल्ख बयानों के लिए पहचाने जाने वाले आजम ने कभी जयाप्रदा के पक्ष में रामपुर में प्रचार भी किया था। तब जया प्रदा सपा से ही चुनावी मैदान में थीं। अमरोहा संसदीय सीट 2014 में मोदी लहर के बीच भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने जीती थी। इस बार भी वह चुनावी अखाड़े में हैं। उनके मुकाबिल गठबंधन उम्मीदवार कुंवर दानिश अली हैं जो कर्नाटक की सियासत छोड़कर बसपा सुप्रीमो मायावती के बुलावे पर अमरोहा से चुनावी मैदान में बतौर गठबंधन प्रत्याशी कूदे हैं। कांग्रेस के सचिन चौधरी मुकाबले को तिकोना बनाने की कोशिशों में लगे रहे लेकिन आम जन का यही मानना है कि मुख्य मुकाबला कंवर और कुंवर के बीच में ही है। तुर्क वोटरों के बहुतायत वाली संभल लोकसभा सीट पर भाजपा ने 2014 के युवा सांसद सत्यपाल सैनी का टिकट काट दिया। गठबंधन ने संभल से इस बार ताकतवार तुर्क नेता डा.

शफीकुर्रहमान बर्क को उतारा है। 90 साल से ऊपर के बर्क जातीय और गठबंधन के समीकरणों की वजह से संभल के लिए बेहद मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चंदौसी निवासी परमेश्वर सैनी के साथ रोचक बात यह है कि उन्होंने अपनी जिंदगी चाय वाले के तौर पर शुरू की थी। कभी साइकिल पर गली-गली जाकर छोटे दुकानदारों को चाय सप्लाई करने वाले परमेश्वर सैनी अब बड़े उद्योगपति हैं। उनकी मोहिनी चाय अब बड़ा ब्रांड बन चुकी है। मृदुभाषी परमेश्वर लाल सैनी को चुनावी राजनीति का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन संभल के लोगों का मानना है कि वह मौजूदा सांसद सत्यपाल सैनी से ज्यादा कड़ी टक्कर डा बर्क को दे रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मेजर जेपी सिंह ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। मुरादाबाद में भाजपा ने मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह पर दोबारा दांव खेला है। उनसे मुकाबले में गठबंधन की ओर से शहर के पूर्व मेयर डा एसटी हसन और कांग्रेस की ओर से मशहूर शायर इमरान प्रताप गढ़ी हैं। पहले इस सीट से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर को उतारा था। लेकिन राज बब्बर के मना करने पर कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को उतारा। इमरान अपनी शेर शायरी से ठीकठाक भीड़ भी खींचते रहे लेकिन सियासी पंडितों का मानना था कि मुख्य मुकाबला कुंवर सर्वेश सिंह और एसटी हसन के बीच में ही सिमटा हुआ है। इमरान की मजबूती एसटी हसन को कमजोर करेगी। इससे सर्वेश को फायदा हो सकता है।आगरा को आज अपना आठवां सांसद मिलेगा। इस सीट पर भाजपा के एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित, गठबंधन से बसपा के मनोज सोनी समेत 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। यहां मनोज सोनी और एसपी सिंह बघेल के बीच टक्कर मानी जा रही है।इस सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी दूसरी बार मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस ने महेश पाठक और गठबंधन से रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह समेत 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला है।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का यहां से आखिरी चुनाव है। इसलिए मैनपुरी सीट पर सबकी निगाहें टिकीं हैं। यहां से मुलायम सिंह यादव समेत 12 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। भाजपा से प्रेम सिंह शाक्य मैदान में हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है।यहां सैफई परिवार की लड़ाई ने चुनाव दिलचस्प बना दिया है। इस सीट से शिवपाल यादव, अक्षय यादव समेत 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। भाजपा से चंद्रसेन जादौन चुनाव मैदान में हैं। चौधरी बशीर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।यूपी की चर्चित लोकसभा सीटों पर शुमार एटा से कल्याण परिवार की साख दांव पर है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह समेत 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राजवीर सिंह यहां से दूसरी बार मैदान में हैं।मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से दो बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल मैदान में उतरे हैं। उनके लिए हैट्रिक लगाने की चुनौती है तो सामने गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी बसपा के चुनाव चिह्न से मैदान में हैं। याकूब का समीकरण दलित मुस्लिम के अलावा अन्य वोटों में सेंध का है तो वहीं भाजपा का अपना बड़ा वोट बैंक है। पिछले चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल को सपा बसपा दोनों के प्रत्याशियों के कुल वोटों से भी ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि इस बार राह मुश्किल है। कांग्रेस से हरेन्द्र अग्रवाल चुनाव लड़ें है पर उन्हें मुकाबले से बाहर ही माना जा रहा है। हालांकि वह वोट काटने की भूमिका में अवश्य हैं और उनके लिए गए वोट परिणाम अवश्य प्रभावित कर सकते हैं। वहीं सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल फिर से चुनावी मैदान में हैं। अपनी सीट को बचाने की चुनौती उनके सामने है। उनका कड़ा मुकाबला गठबंधन से फजलुर्रहमान से है। टक्कर आमने सामने की है पर इस रण के तीसरे सूरमा कांग्रेस के इमरान मसूद हैं। समीकरण बता रहे हैं कि मसूद भाजपा और गठबंधन के परिणाम को प्रभावित करने की तगड़ी स्थिति में तो हैं पर खुद के जीत की राह पर जाना उनके लिए बेहद दुश्वार है। उधर, मुजफ्फरनगर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। सामने भाजपा के संजीव बालियान है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अजित सिंह बागपत को छोड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं और एग्जिट पोल तक यहां कांटे की टक्कर और बेहद नजीदीकी मुकाबला बता रहे हैं। कैराना में गठबंधन प्रत्याशी बेगम तब्बसुम और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां भी वोट काटने की स्थिति में ही रही है। बिजनौर सीट पर मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर और भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र के बीच सीधा है। यहां से नसीमुद्द्दीन सिद्दीकी चुनाव लड़े हैं, पर केवल वोट काटने की स्थिति में ही रहे हैं। मुख्य मुकाबले से बाहर है। बागपत में बीजेपी से वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह और रालोद से जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गाजियाबाद में मुकाबला जनरल वीके सिंह बनाम सपा के सुरेश बंसल के बीच है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने चुनाव लड़ा है और आमने सामने के दोनों योद्घाओं की हार जीत का परिणाम उन्हें मिले वोटों पर निर्भर करेगा। गौतबुद्घनगर में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा तथा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद सिंह चौहान यहां भी वोट काटने की स्थिति में हैं।भाजपा से संतोष कुमार गंगवार, कांग्रेस से प्रवीण सिंह ऐरन, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से भगवतसरन गंगवार, प्रगतिशील सपा से समन ताहिर मैदान में हैं।भाजपा ने धर्मेँद्र कश्यप को मैदान में उतारा है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से रुचिवीरा हैं। कांग्रेस से सर्वराज सिंह हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से सुनील कुमार खड़े हैं।भाजपा, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, शिवसेना, प्रसपा, जदयू के प्रत्याशियों के अलावा कुल 13 उम्मीदवारों ने पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है।सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्या के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है, लेकिन मतदाताओं के जेहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार संघमित्रा की ओपनिंग होगी या फिर धर्मेंद्र यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगे।सत्रहवीं लोकसभा के लिए गत 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद 14 उम्मीदवारों की तकदीर का पिटारा आज खुल जाएगा।खीरी में 15 प्रत्याशियों, निघासन में सात और धौरहरा लोकसभा के आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। भाजपा के अजय मिश्र उर्फ टेनी, कांग्रेस से जफर अली नकवी, गठबंधन से पूर्वी वर्मा मैदान में हैं।रेखा वर्मा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से जितिन प्रसाद खड़े हैं। जबकि गठबंधन से अरशद सिद्दीकी मैदान में हैं।अलीगढ़ से वर्तमान सांसद भाजपा के सतीश गौतम हैं। कुल 14 प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान के बीच है। लगातार पांचवीं बार मैदान में डटे कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह इस बार शुरुआत से ही लड़ाई से बाहर दिख रहे हैं। हाथरस केंद्र से हाथरस संसदीय सीट से भाजपा से राजवीर दिलेर को प्रत्याशी के रूप में उतारा है।वही राजवीर दिलेर अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।यहां सपा गठबंधन से पूर्व केंदीय मंत्री रामजी लाल सुमन चुनावी मैदान में है। संसदीय सीट पर कुल 8 प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा गठबंधन के बीच है। कांग्रेस ने शुरुआत में इस मुकाबले में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन बीच में ही मुकाबले से बाहर हो गयी ।सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रवि किशन और सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद के बीच है। कांग्रेस के मधुसूदन भी चुनाव मैदान में हैं पर बहुत अच्छा करने की उम्मीद नहीं है। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।सीट पर भाजपा सांसद कमलेश पासवान और बसपा के सदल प्रसाद के बीच है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुश सौरभ का नामांकन खारिज हो चुका है। कमलेश पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। वह 2014 का चुनाव बड़े अंतर से जीते थे।में भाजपा के प्रवीण निषाद और महा गठबंधन के भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के बीच है। कुशल तिवारी इस सीट पर वर्ष 2008 और 2009 में जीत चुके हैं। पिछली बार यहां से भाजपा के शरद त्रिपाठी ने 95 हज़ार के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार सपा छोड़कर कांग्रेस में आये भालचंद यादव ने लड़ाई को त्रिकोणीय बनाया है।भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल और महागठबंधन के अफताब आलम के बीच है। जगदंबिका पाल लगातार दूसरी बार सांसद है। मोदी लहर में उन्होंने 2014 में बसपा प्रत्याशी मो मुकीम को एक लाख वोटों से हराया था। इस बार हैट्रिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए है।में भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी और गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी में मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी बने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का वह प्रभाव नही दिखा जो सपा में रहने के दौरान था। 2014 में भाई ब्रज किशोर डिंपल को महज 2 फीसदी वोटों से हरीश ने पराजित किया था। राम प्रसाद चौधरी इस चुनाव में तीसरे नम्बर पर थे। सपा बसपा रालोद गठबंधन होने से भाजपा को कांटे की टक्कर मिली है।सीट से 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। भाजपा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, गठबंधन से बसपा के विनोद कुमार जायसवाल और कांग्रेस से नियाज अहमद खां मैदान में हैं। फिलहाल यह सीट भाजपा के पास है। भाजपा के कद्दावर नेता कलराज मिश्र मौजूदा सांसद हैं। यहां मुद्दों के बजाय जातीय समीकरण पर चुनाव लड़ा गया। भाजपा की स्थिति यहां मजबूत है।सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं। यहां उनके खिलाफ 31 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। पीएम मोदी का यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव से मुकाबला होगा।गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज सिन्हा, जो मौजूदा सांसद हैं। सिन्हा को इस बार पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अंसारी 2004 से 2009 तक यहां से सांसद रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस से अजीत प्रताप कुशवाहा मैदान में हैं।पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत संभाल रहे बेटे अखिलेश यादव इस बार मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा से भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव हैं। इस बार इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में है।इस सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल के टिकट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मैदान में हैं, जिनकी टक्कर गठबंधन के सांसद रामचरित निषाद और कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी से है।भाजपा से इस बार भी मौजूदा सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय हैं। जबकि सपा-बसपा गठबंधन से संजय चौहान हैं, तो जन अधिकार पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा का समर्थन कांग्रेस कर रही है।- इस बार राबर्ट्सगंज भी एनडीए में अपना दल के जिम्मे है, जिससे पकौड़ी लाल मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी से भाई लाल कोल और कांग्रेस के भगवती चौधरी से उनकी टक्कर है। तीनों ही प्रत्याशी बाहरी हैं और मिर्जापुर के हैं।भाजपा से रमेश चंद्र बिंद खड़े हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र और कांग्रेस से रमाकांत यादव हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।भाजपा ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया से मैदान में उतारा। वहीं गठबंधन प्रत्याशी सनातक पांडेय मैदान में हैं। बलिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने गठबंधन को समर्थन दिया है।मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने घोसी सीट पर भी बसपा से निष्कासित पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान, गठबंधन की तरफ से बसपा ने अतुल राय को तो भाकपा से अतुल अंजान प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने हरिनारायण राजभर चुनाव लड़े हैं।गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह, मैदान में हैं। 2014 में कांग्रेस ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को टिकट दिया था लेकिन ना तो पार्टी को इसका फायदा मिला और ना ही रवि किशन पार्टी में रुक पाए।भाजपा की बीपी सरोज मैदान में हैं। मौजूदा सांसद रामचरित्र निषाद को, भाजपा से टिकट कटने के बाद गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा के अलावा सुभासपा के राजाराम मैदान में हैं।07:11 AM, 23-May-2019संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल के बीच है। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने भाजपा के बागी योगेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।सीट पर भी कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और गठबंधन के उम्मीदवार पंधारी यादव के बीच है। पंधारी सपा इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस ने यहां पर स्व. सोनेलाल पटेल के दामाद पंकज निरंजन को मैदान में उतारा है।संसदीय सीट पर मुकाबला चार प्रत्याशियों के बीच होने का अनुमान है। यहां कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां पूर्व सांसद रत्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने प्रतापगढ़ सदर विधायक संगमलाल गुप्ता पर विश्वास जताया है। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी उम्मीदवार हैं। सपा-बसपा गठबंधन से अशोक त्रिपाठी मैदान में हैं।संसदीय सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने वर्तमान सांसद विनोद सोनकर, सपा-बसपा गठबंधन ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और राजा भैजा के जनसत्ता दल ने पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को और कांग्रेस ने गिरीश पासी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्य मुकाबला भाजपा, गठबंधन और जनसत्ता दल के बीच है। तीनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सपा और बसपा के बड़े नेताओं की रैली हुई है।राजधानी लखनऊ से सटी इस सीट पर आखिर वक्त में मुकाबला रोचक हो गया है। इस सीट पर भाजपा विधायक उपेंद्र सिंह रावत का मुकाबला सपा के राम सागर रावत व कांग्रेस के तनुज पुनिया से है। तनुज के पिता पीएल पुनिया इस सीट से सांसद रह चुके हैं। जबकि भाजपा ने पिछली बार ये सीट जीतने में कामयाबी पाई थी।अयोध्या जिले की यह सीट भाजपा के सांस्कृति एजेंडे का अहम हिस्सा है। इस सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह का मुकाबला गठबंधन से सपा उम्मीदवार आनंद सेन यादव और कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री से है। राम मंदिर से जुड़ी इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।भाजपा की ओर से अक्षयवर लाल उम्मीदवार हैं। जबकि भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। सपा के शब्बीर वाल्मीकि की भी क्षेत्र में अपनी पकड़ है। भाजपा व गठबंधन ने इस सीट पर अपनी ताकत झोंक दी है। उनके प्रमुख नेता सभाएं कर चुके हैं। जबकि सावित्री दोनों दलों को दलित विरोधी बताकर वोट मांग रही हैं।इस सीट से 2009 और 2014 में सांसद चुने गए भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को बसपा के चंद्रदेव राम यादव और कांग्रेस के विनय पांडेय विन्नू से कड़ी चुनौती मिल रही है। विन्नू पांडेय भी सांसद रह चुके हैं और चंद्रदेव राम यादव पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री। यहां त्रिकोणीय संघर्ष है।बेटे वरुण गांधी से सीट की अदला-बदली कर सुल्तानपुर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी कड़े मुकाबले में फंसी हैं। अमेठी से सटी सुल्तानपुर सीट शुरुआत में मेनका के लिए आसान मानी जा रही थी। मगर गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। डॉ. संजय सिंह ने 2009 का चुनाव यहां से जीता था लेकिन 2014 के चुनाव में उनकी पत्नी अमीता सिंह को करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था। गठबंधन प्रत्याशी के लिए करो या मरो की स्थिति है।अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर बसपा, सपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय और भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। फूलनदेवी के पति व कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद का पर्चा खारिज हो गया था। 2014 में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय चुनाव जीते थे।मौजूदा सांसद भाजपा की नीलम सोनकर और गठबंधन की संगीता आजाद में सीधी लड़ाई है। नीलम को लेकर मतदाता नाराजगी जता रहे हैं तो संगीता को अपनी ही पार्टी के भितरघातियों से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस के पंकज मोहन सोनकर लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे हैं। सीट पर न तो दल विशेष की लहर है और न ही ध्रुवीकरण होता हुआ दिखा।बुद्घ की तपोस्थली के रूप में विख्यात श्रावस्ती का चुनावी गणित जाति व धर्म के बीच उलझता दिख रहा है। 2014 में भाजपा की झोली में गई इस सीट पर भाजपा, गठबंधन व कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है।अटल का गढ़ मानी जाने वाली लखनऊ संसदीय सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा से मैदान में उतरीं फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम् से है। प्रमोद कृष्णम् ने अपने चुनाव प्रचार में काफी मेहनत की है और लखनऊ के लोगों से विकास के खूब वादे किए हैं।यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा से मैदान में उतरे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह लोगों से स्थानीय होने का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह कभी गांधी परिवार के बेहद नजदीकी माने जाते थे। गठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार न उतारने और मायावती के फरमान के बाद भाजपा की राह एक बार फिर कठिन हो गई है। वहीं, कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आमने-सामने हैं। स्मृति ने राहुल के क्षेत्र में कम आने ओर विकास न कराने को मुद्दा बनाया है। पिछले चुनाव में हार के बावजूद स्थानीय लोगों से जुड़ाव और अपने कार्यों को भी उन्होंने खूब गिनाया है। इसी को देखकर प्रियंका ने अपने भाई के लिए इस सीट पर काफी मेहनत की है। वहीं गठबंधन से उम्मीदवार का न होना राहुल के लिए राहत की बात है।लखनऊ जिले की इस सीट पर गठबंधन से बसपा उम्मीदवार सीएल वर्मा और भाजपा के मौजूदा सांसद कौशल किशोर के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है। इस सीट पर आरके चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार हैं। सपा छोड़़कर आए पूर्व मंत्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।कांग्रेस से पूर्व सांसद कैसरजहां और बसपा की ओर से मैदान में उतरे पूर्व मंत्री नकुल दुबे भाजपा के मौजूदा सांसद राजेश वर्मा के सामने बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्द्घन सिंह उर्फ राजा भैया इस बार कड़े मुकाबले में हैं। गठबंधन से सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह और कांग्रेस से कृष्णा पटेल उम्मीदवार हैं। कृष्णा पटेल, अपना दल कृष्णा की अध्यक्ष हैं लेकिन तकनीकी कारणों से वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रही हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितपाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितउत्तरी पाकिस्तान के एक गांव में सैकड़ों लोग कथित तौर पर एचआईवी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक डॉक्टर
Read more »

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »

मिशन गठबंधन में जुटे नायडू येचुरी-केजरी से मिले, माया-अखिलेश से आज मिलेंगेमिशन गठबंधन में जुटे नायडू येचुरी-केजरी से मिले, माया-अखिलेश से आज मिलेंगेलोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही विपक्ष गठबंधन की कवायद में जुट गया है। samajwadiparty Mayawati INCIndia BJP4India ArvindKejriwal ncbn Elections2019 LokSabhaElections2019
Read more »

नतीजों से पहले BJP को झटका, मणिपुर में NPF ने सरकार से समर्थन लिया वापसनतीजों से पहले BJP को झटका, मणिपुर में NPF ने सरकार से समर्थन लिया वापसलोकसभा चुनाव में वापसी की उम्मीद कर रही बीजेपी को पूर्वोत्तर में झटका लगा है. मणिपुर में बीजेपी के साथ सरकार में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट ने अपना समर्थन वापस ले लिया है.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019: सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »

केदारनाथ में गुफा से निकले मोदी, आज बाबा बद्रीनाथ से भी लेंगे आशीर्वादकेदारनाथ में गुफा से निकले मोदी, आज बाबा बद्रीनाथ से भी लेंगे आशीर्वादनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुफा में ध्यान लगाने के बाद आज सुबह बाहर आए और एक बार फिर केदारनाथ मंदिर गए। मंदिर में पूजा के बाद वह बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे।
Read more »

Uttar Pradesh Exit Polls 2019 Live :जानें- यूपी में किस दल को मिल रही कितनी सीटेंUttar Pradesh Exit Polls 2019 Live :जानें- यूपी में किस दल को मिल रही कितनी सीटेंUP Exit Polls 2019 Live चुनाव परिणाम आने तक एग्जिट पोल्स के नतीजे सियासी चर्चाओं के केंद्र में रहते हैं। इससे नतीजों से पहले ही देश का मूड और हवा का रुख भांपने में मदद मिलती है।
Read more »

मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भाजपा के 2014 जैसे प्रदर्शन का अनुमानमप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भाजपा के 2014 जैसे प्रदर्शन का अनुमानमप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी भाजपा ने मप्र में पिछली बार 29 में से 27, छत्तीसगढ़ में 11 में से 10, राजस्थान में सभी 25 और गुजरात की सभी 26 सीटें जीती थीं | Despite the loss in Madhya Pradesh-Rajasthan and Chhattisgarh, the BJP will become the biggest party
Read more »

lok sabha elections Result 2019: शुरुआती रूझान में इलाहाबाद से रीता, प्रतापगढ़ से संगमलाल आगेlok sabha elections Result 2019: शुरुआती रूझान में इलाहाबाद से रीता, प्रतापगढ़ से संगमलाल आगेlok sabha elections Result 2019: शुरुआती रूझान में इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी आगे RitaBJoshi ElectionResults LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019
Read more »

UP Result Live: अमेठी में 1700 वोटों से आगे हुए राहुल, बनारस से पीएम मोदी आगेUP Result Live: अमेठी में 1700 वोटों से आगे हुए राहुल, बनारस से पीएम मोदी आगेअमेठी में पीछे चल रहे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी 6 हजार वोटों से आगे ResultsOnAajTak ElectionResults2019 लाइव अपडेट-
Read more »

Madhya Pradesh Election Result Live: दिग्विजय 2.35 लाख तो ज्योतिरादित्य सिंधिया 1.22 लाख वोट से पीछेMadhya Pradesh Election Result Live: दिग्विजय 2.35 लाख तो ज्योतिरादित्य सिंधिया 1.22 लाख वोट से पीछेMadhya Pradesh Election Result Live: दिग्विजय 2.35 लाख तो ज्योतिरादित्य सिंधिया 1.22 लाख वोट से पीछे digvijaya_28 narendramodi BJP4MP ElectionResults ResultsWithAmarUjala Results2019 LokSabhaElectionResults2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:35:16