मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने यह जानकारी साझा की
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने यह जानकारी साझा की है। राकेश चौरसिया ने बताया कि, 'वह अस्वस्थ हैं और अभी आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।' STORY | Tabla maestro Zakir Hussain admitted to ICU in San Francisco READ: https://t.
co/sLY8cIBoYj pic.twitter.com/fsCDGRwN70— Press Trust of India December 15, 2024 ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित थे जाकिर हुसैन वहीं उस्ताद जाकिर हुसैन के एक करीबी सूत्र ने बताया, 73 वर्षीय अमेरिकी संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। उन्होंने कहा, 'उन्हें पिछले एक सप्ताह से हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' बता दें कि, उस्ताद जाकिर हुसैन के पिता अल्लाह रक्खा भी मशहूर तबला वादक थे। मुंबई में हुआ था उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 1951 में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को निया के महान तबला वादकों में से एक माना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। साल 1999 में उन्हें 'यूएस नेशनल एंडॉमेंट फॉर द आर्ट्स' ने नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया था, इसके बाद उस्ताद जाकिर हुसैन को भारतीय शास्त्रीय संगीत के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में मान्यता मिली। व्हाइट हाउस में दी थी परफॉर्मेंस तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन पहले भारतीय संगीतकार हैं, जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। वहीं उनके करियर के शुरुआत की बात करें तो उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू किया था। जबकि सात साल उम्र में उन्होंने अपना पहला परफॉर्मेंस दिया था।
Us Zakir Hussain Tabla Maestro Icu San Francisco California World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News उस्ताद जाकिर हुसैन जाकिर हुसैन तबला वादक अमेरिका जाकिर हुसैन आईसीयू में भर्ती सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया आईसीयू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जान पर खेलकर बचाई 5 मासूमों की जिंदगी, पर अपना बच्चा लापता... झांसी अग्निकांड के पीड़ित पिता की कहानीअब तक की जानकारी के अनुसार, अग्निकांड में घायल 16 बच्चों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. 10 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं एक बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है. 7 बच्चों का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. दो बच्चों को परिजन ले गए हैं. एक का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है. 6 बच्चे अपनी मां के साथ वार्ड में सुरक्षित हैं.
Read more »
OMG : श्मशान घाट में चिता पर पहुंचा व्यक्ति जिंदा हुआ, अब अस्पताल में चल रहा इलाजझुंझुनूं : शेखावाटी के झुंझुनूं में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को मृत घोषित करके श्मशान घाट ले जाया गया, लेकिन चिता पर रखते ही वह जिंदा हो गया। यह घटना लोगों के लिए हैरानी और चर्चा का विषय बनी हुई है।दरअसल, झुंझुनूं के एक आश्रय गृह में रहने वाले रोहिताश्व की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रोहिताश्व मूक-बधिर हैं और लंबे समय से...
Read more »
Jharkhnad: बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा सड़क हादसे में घायल, रिम्स में चल रहा इलाजअमर शहीद बिरसा मुंडा के परपोता सड़क हादसे में घायल हो गए। इसकी हादसे की सूचना मिलते ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया। खूंटी डीसी लोकेश मिश्रा ने वंशज मंगल मुंडा की बेहतर इलाज के लिए रिम्स के चिकित्सकों से एडवाइज भी ली है। अगर रिम्स के डॉक्टर दूसरे जगह पर इलाज की एडवाइज देते...
Read more »
बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर हमला, ICU में भर्ती : इस्कॉनBangladesh Violence BREAKING: Chinmay Das Prabhu के Lawyer पर हमला, Hospital में चल रहा है इलाज़, हालत गंभीर
Read more »
LK Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाजवरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल
Read more »
उस्ताद जाकिर हुसैन अस्पताल में भर्ती, अमेरिका में चल रहा इलाज, करीबी ने दिया Heath UpdateUstad Zakir Hussain Hospitalised: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. जाकिर हुसैन के रिश्तेदार फैंस से उनके लिए दुआ मांगने के लिए कह रहे हैं. उनकी तबीयत काफी खराब बताई जा रही है.
Read more »
