Union Budget 2026: Budget 2026 के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. STT बढ़ोतरी से निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. जानिए पूरी वजह. बजट
"Union Budget 2025: केंद्रीय बजट 2026 का असर शेयर बाजार पर नकारात्मक रहा. बजट पेश होने के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1547 अंक गिरकर 80,723 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 495 अंक टूटकर 24,825 के स्तर पर आ गया.
बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा और निफ्टी बैंक 1193 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ.Advertisment उठाना पड़ा निवेशकों को भारी नुकसान इस तेज गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. बाजार के आखिरी घंटों में ही निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बीएसई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को 460 लाख करोड़ रुपये था, जो बजट वाले दिन घटकर करीब 449 लाख करोड़ रुपये रह गया. सबसे ज्यादा नुकसान किसे बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से सिर्फ टीसीएस, इंफोसिस, टाइटन और सनफार्मा में हल्की मजबूती देखने को मिली. बाकी 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. सबसे ज्यादा नुकसान एसबीआई को हुआ, जिसके शेयर करीब 6 फीसदी टूट गए. अडानी पोर्ट्स में 5.5 फीसदी और BEL में 5.36 फीसदी की गिरावट आई. आईटीसी के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा टूटे. सेक्टर की बात करें तो सिर्फ आईटी सेक्टर हरे निशान में रहा. पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. गिरावट की बड़ी वजह क्या रही? बाजार में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स में बढ़ोतरी मानी जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने का ऐलान किया. फ्यूचर ट्रेडिंग पर STT को 0.025 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है, जबकि ऑप्शन ट्रेडिंग पर इसे 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से खासतौर पर शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और डेरिवेटिव निवेशकों में निराशा दिखी, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया. क्या होता है STT STT एक तरह का टैक्स है जो शेयर बाजार में शेयर, म्यूचुअल फंड या डेरिवेटिव्स की खरीद और बिक्री पर लगाया जाता है. जब भी आप शेयर बाजार में कोई सौदा करते हैं, उस पर यह टैक्स अपने-आप कट जाता है. यह टैक्स आपको मुनाफा हो या नुकसान, दोनों ही हालत में देना पड़ता है. STT आपकी ट्रांजैक्शन की कुल रकम पर लगता है और स्टॉक एक्सचेंज इसे सीधे सरकार के पास जमा कर देता है, इसलिए आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होती. अब टैक्स की दरें बढ़ने की वजह से, पहले की तुलना में हर ट्रांजैक्शन पर ज्यादा पैसा टैक्स के रूप में कटेगा. आगे बाजार की चाल पर नजर अब सबकी नजर सोमवार को बाजार खुलने पर होगी. अगर विदेशी निवेशक बाजार में खरीदारी करते हैं तो रिकवरी संभव है, लेकिन अगर बिकवाली जारी रही तो गिरावट और बढ़ सकती है."
Share Market Crash Sensex Nifty Fall STT Hike Stock Market News Hindi Investors Loss
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Price Fall: বাজেটেই সুখবর? সোনার দামে অস্বাভাবিক পতন! কত শতাংশ কমছে শুল্ক? প্রতি ১০ গ্রামে সোনা-রুপোর দাম কমবে...Union Budget 2026: Gold, Silver price fall 9 percent After Global Overnight Sell-Off Ahead Of Union Budget 2026
Read more »
Budget 2026: 7 Bullet train corridors announced in major boost to connectivityBudget 2026: While presenting the Union Budget 2026-2027, Finance Minister Nirmala Sitharaman announced 7 new bullet train corridors connecting major cities.
Read more »
Income Tax Budget 2026: বাজেটে নেই করছাড়, বাড়ল না স্ট্যান্ডার্ড ডিডাকশন! অপরিবর্তিত আয়কর হারে মধ্যবিত্তদের জন্য নেই কোনও সুরাহা...Union Budget 2026: No changes in Income Tax slabs in budget 2026, standard deduction is unchanged too, no relief for middle class
Read more »
Union Budget 2026: सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, देखें PM Kisan Yojana को कितना मिला आवंटन?Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में कृषि क्षेत्र को ₹140528.
Read more »
Union Budget 2026: रक्षा मंत्रालय को मिला 7.8 लाख करोड़ का बजट, सैन्य बलों को आधुनिक बनाने में खर्च होंगे इतने रुपयेUnion Budget 2026: रक्षा मंत्रालय को मिला 7.8 लाख करोड़ का बजट, सैन्य बलों को आधुनिक बनाने में खर्च होंगे इतने रुपये Union Budget 2026 Defence Ministry got 7.8 Lakh Crores rupees
Read more »
Union Budget 2026: बांग्लादेश और मालदीव की सहायता राशि में कटौती, चाबहार बंदरगाह की फंडिंग रोकीUnion Budget 2026: बांग्लादेश और मालदीव की सहायता राशि में कटौती, चाबहार बंदरगाह की फंडिंग रोकी Union Budget 2026 India Removes Financial Aid of Bangladesh and Maldives बजट
Read more »
