Ujjawala 2.0 Launch : इस स्कीम का फायदा उठाने के किए कागजी कार्रवाई का झंझट भी नहीं होगा. उज्ज्वला 2.0 में राशन कार्ड या निवास प्रमाणपत्र देने की जरूरत भी नहीं होगी. आधार जैसे दस्तावेजों से ही काम चल जाएगा.
नई दिल्ली: Ujjawala 2.0 Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्जवला 2.0 स्कीम लांच करेंगे. इस स्कीम के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए ज्यादातर दस्तावेजी जरूरतों को खत्म कर दिया गया है.
राशन कार्ड या निवास प्रमाणपत्र के बिना भी जरूरतमंद लोग गैस सिलेंडर और चूल्हे का कनेक्शन ले सकेंगे. सरकार उज्जवला 2.0 के तहत कुछ तोहफे भी लाभार्थियों को देगी. प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को 12:30 बजे उज्ज्वला योजना 2.0 का आगाज करेंगे. इस दौरान कुछ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे.उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन का तो कोई शुल्क नहीं देना होगा, साथ ही पहला रिफिल और हॉटप्लेट भी निःशुल्क दिया जाएगा. इस स्कीम का फायदा उठाने के किए कागजी कार्रवाई का झंझट भी नहीं होगा. उज्ज्वला 2.0 में राशन कार्ड या निवास प्रमाणपत्र देने की जरूरत भी नहीं होगी. आधार जैसे दस्तावेजों से ही काम चल जाएगा. ‘पारिवारिक घोषणा' और ‘निवास प्रमाणपत्र', के लिए लाभार्थी खुद एक घोषणा देता है, तो वही पर्याप्त माना जाएगा.पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये उत्तर प्रदेश के महोबा में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे. इस के दौरान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और संबोधन भी देंगे. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.उज्ज्वला योजना 1.0 वर्ष 2016 में शुरू की गई थी. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को इसके तहत एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था. अप्रैल 2018 में स्कीम में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई, एएवाई, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह की महिला लाभार्थियों को भी शामिल किया गया. योजना की कामयाबी से उत्साहित सरकार ने 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य भी रखा. इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि से 7 महीने पहले अगस्त 2019 में ही पूरा कर लिया गया. Ujjawala 2.0 LaunchUjjawala 2.0PM Modiटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार हारेगा, सर्टिफिकेट उसका डीएम, उसको जीत का देगा- टिकैतआजतक के एक शो में किसान नेता राकेश टिकैत ने यूपी पंचायत चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार हारेगा, सर्टिफिकेट उसका डीएम, उसको जीत का देगा।
Read more »
पीएम मोदी कल करेंगे UNSC मीटिंग की अध्यक्षता, रूसी राष्ट्रपति भी करेंगे शिरकतइस मीटिंग में समुद्री अपराध और असुरक्षा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा समुद्री क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।
Read more »
अनलॉक दिल्ली : आज से स्कूल जा सकेंगे 10वीं से 12वीं के विद्यार्थी, साप्ताहिक बाजार भी खुलेंगेकोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने की
Read more »
हिरासत में यातना अब भी जारी, पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत : CJIन्यायमूर्ति रमण ने यहां विज्ञान भवन में कानूनी सेवा मोबाइल एप्लिकेशन और नालसा के दृष्टिकोण और ‘मिशन स्टेटमेंट’ की शुरुआत के अवसर पर जोर दिया कि अतीत से भविष्य का निर्धारण नहीं करना चाहिए और सभी को समानता लाने के लिए काम करना चाहिए.
Read more »
बार्सीलोना छोड़ने को तैयार नहीं थे मेसी, 50% सैलरी भी कटवाने को तैयार था दिग्गज फुटबॉलरलियोनल मेसी ने बार्सीलोना के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते। मेसी 672 गोल के साथ बार्सीलोना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
Read more »
बांग्लादेश में चार हिंदू मंदिरों पर हमला, उपद्रवियों ने घरों और दुकानों को भी नहीं बख्शाHindu Temple Attack News : दंगाइयों ने सबसे पहले शियाली महाश्मशान मंदिर पर हमला बोला. फिर श्मशान और मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहां से उपद्रवी शियाली पुरबापारा इलाके में गए और हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर और गोविंदा मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ दिया.
Read more »
