Tata Trusts से जुदा हुए Mehli Mistry, रतन टाटा के आदर्शों का हवाला देकर छोड़ा पद

Mehli Mistry News

Tata Trusts से जुदा हुए Mehli Mistry, रतन टाटा के आदर्शों का हवाला देकर छोड़ा पद
Tata TrustsRatan TataMehli Mistry Resigns
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

अपने पत्र में मिस्त्री ने कहा कि उनका ये कदम रतन टाटा के आदर्शों और मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. वो लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े रहे हैं और ट्रस्ट्स के माध्यम से कई परोपकारी पहलों में योगदान देते रहे हैं.

Tata Trusts Controversy : मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अपना नाता तोड़ लिया है. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा सहित सभी ट्रस्टियों को लिखे पत्र में मिस्त्री ने कहा है कि रतन टाटा का हमेशा ये मानना था कि ट्रस्ट किसी विवाद में नहीं फंसे और किसी भी विवाद को बढ़ाने से ट्रस्ट की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचेगी.

उन्होंने कहा, रतन टाटा ने हमेशा जनहित को पहले रखा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में ट्रस्टियों के काम सुशासन और जनहित के द्वारा निर्देशित होंगे. कोई भी उस संस्थान से बड़ा नहीं है, जिसकी वो सेवा करता है. इस्तीफा देने का फैसला मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट्स के तीन प्रमुख ट्रस्टों- सर रतन टाटा ट्रस्ट, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, और बाई हीराबाई जेएन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन ट्रस्ट के ट्रस्टी पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने ये निर्णय टाटा ट्रस्ट्स के अन्य ट्रस्टीज को संबोधित एक पत्र के माध्यम से घोषित किया. अपने पत्र में मिस्त्री ने कहा कि उनका ये कदम रतन टाटा के आदर्शों और मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. वो लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े रहे हैं और ट्रस्ट्स के माध्यम से कई परोपकारी पहलों में योगदान देते रहे हैं. कौन हैं मेहली मिस्त्री? मेहली मिस्त्री मुंबई के एक बड़े कारोबारी हैं, ये एम पलोनजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक भी हैं. फिलहाल वह पेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, लॉजिस्टिक्‍स और ट्रैवल सेक्‍टर से जुड़े हैं. मेहली मिस्त्री, दिवंगत साइरस मिस्त्री के चचेरे भाई और दिवंगत अरबपति रतन टाटा के करीबी सहयोगी रहे हैं. साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाने के विवाद के दौरान मेहली ने खुलकर रतन टाटा का समर्थन किया था. अक्टूबर 2022 में मेहली को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल किया गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Tata Trusts Ratan Tata Mehli Mistry Resigns Tata Trusts Trustee Corporate News Business News Indian Industry Ratan Tata Ideals Tata Group Leadership Change Corporate Governance मेहली मिस्त्री टाटा ट्रस्ट्स रतन टाटा मेहली मिस्त्री इस्तीफा टाटा ट्रस्ट्स ट्रस्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुझे भी सुना जाए... टाटा ट्रस्‍ट्स विवाद में नया मोड़, मेहली मिस्‍त्री ने अब उठाया ये कदममुझे भी सुना जाए... टाटा ट्रस्‍ट्स विवाद में नया मोड़, मेहली मिस्‍त्री ने अब उठाया ये कदमTata Trusts Controversy : मेहली मिस्त्री ने यह नोटिस सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट, और बाई हिराबाई जमसेटजी नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन के सभी ट्रस्टीज़ को भेजा है, जिनमें चेयरमैन नोएल टाटा भी शामिल हैं.
Read more »

Tata ने कर दिया खेल! देखें त्योहारों पर किसने बेची कितनी कारेंTata ने कर दिया खेल! देखें त्योहारों पर किसने बेची कितनी कारेंFestive Cars Sales: कार कंपनियों के लिए अक्टूबर ऐतिहासिक महिना साबित हुआ है. मारुति से लेकर टाटा ने सभी ने कारों की कीमत घटाकर खूब ग्राहक बटोरे हैं.
Read more »

टाटा-ट्रस्ट्स से हटाए गए मेहली मिस्त्री ने केविएट दाखिल किया: महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर से सुनवाई की मांग, ...टाटा-ट्रस्ट्स से हटाए गए मेहली मिस्त्री ने केविएट दाखिल किया: महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर से सुनवाई की मांग, ...टाटा ट्रस्ट्स से हटाए Mehli Mistry ने चैरिटी कमिश्नर के पास केविएट दाखिल किया। 17 अक्टूबर रेजोल्यूशन का हवाला देकर सुनवाई मांगी। 11 नवंबर बोर्ड मीटिंग में टेंशन; जानें पूरा अपडेट, वोटिंग डिटेल्स और आगे क्या। Mehli Mistry Caveat in Tata Trusts: Noel Tata vs Ouster...
Read more »

'भाई को गुजरे एक साल हुआ और...', Ratan Tata की बहनों ने क्यों जताई चिंता? बोलीं- खतरे में है टाटा ट्रस्ट'भाई को गुजरे एक साल हुआ और...', Ratan Tata की बहनों ने क्यों जताई चिंता? बोलीं- खतरे में है टाटा ट्रस्टRatan Tata के निधन के बाद, उनकी बहनों ने टाटा ट्रस्ट के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। शिरीन जिजीभॉय और डीनना जिजीभॉय ने कहा कि रतन टाटा ट्रस्ट्स tata trusts controversy के भविष्य को लेकर चिंतित थे, और अब वही खतरे में है। उन्होंने मेहली मिस्त्री को हटाने पर भी असहमति जताई, और रतन टाटा की विरासत और मूल्यों को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्हें उम्मीद...
Read more »

रतन टाटा कौन सी कसम देकर गए, जो मेहली मिस्त्री को छोड़ना पड़ा टाटा ट्रस्ट? नोएल टाटा को लिखे पत्र ने कर दिया भावुकरतन टाटा कौन सी कसम देकर गए, जो मेहली मिस्त्री को छोड़ना पड़ा टाटा ट्रस्ट? नोएल टाटा को लिखे पत्र ने कर दिया भावुकमेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट्स से औपचारिक रूप से इस्तीफा Mehli Mistry Resigns from Tata Trusts दे दिया है। नोएल टाटा Noel tata को लिखे पत्र में, उन्होंने रतन टाटा Ratan Tata से किए वादे का हवाला देते हुए कहा कि वे संस्था को किसी विवाद में नहीं घसीटना चाहते। उन्होंने यह कदम संस्था के हित में उठाया है, ताकि बिना आधार वाली अटकलों पर विराम लगाया जा...
Read more »

Mehli Mistry: 'कोई भी व्यक्ति संस्थान से बड़ा नहीं...', मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अलग होने का किया एलानMehli Mistry: 'कोई भी व्यक्ति संस्थान से बड़ा नहीं...', मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अलग होने का किया एलानटाटा ट्रस्ट में मेहली मिस्त्री की ट्रस्टी पद को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक, मेहली मिस्त्री ने आधिकारिक रूप से टाटा समूह से अलग होने का
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:10